CTET 2026 Registration शुरू, अभी करें आवेदन; जानें आवेदन प्रक्रिया, फीस और एग्ज़ाम डेट्स

CTET 2026 Registration शुरू, अभी करें आवेदन; जानें आवेदन प्रक्रिया, फीस और एग्ज़ाम डेट्स

CTET 2026 Registration: CBSE ने आखिरकार CTET 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है, जिसका लाखों उम्मीदवार बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। खास बात है कि इस बार परीक्षा 8 फरवरी 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। ऐसे में यदि आप शिक्षक बनने का सपना रखते हैं, तो यह मौका बिल्कुल न चूकें।

20 भाषाओं में ऑफलाइन होगी CTET परीक्षा

CTET देश भर के सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों सहित कई शिक्षण संस्थानों में शिक्षक भर्ती के लिए जरूरी पात्रता परीक्षा मानी जाती है। इस बार CTET परीक्षा अपने इकिसवें संस्करण में आयोजित हो रही है और खास बात यह है कि इसे पूरे भारत में बीस भाषाओं में ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: अब 7वीं पास युवाओं को भी मिलेगा सरकारी नौकरी, जानिए बिहार में परिवहन मंत्री का खास फैसला

CTET 2026 आवेदन प्रक्रिया

बता दें कि आवेदन प्रक्रिया (CTET 2026 Registration) आसान है और इसे कोई भी उम्मीदवार कुछ मिनट में पूरा कर सकता है।

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर CTET February 2026 Application Link पर क्लिक करें।
Step 3: नई विंडो में लॉगिन करें या नया रजिस्ट्रेशन करें।
Step 4: आवेदन फॉर्म भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें।
Step 5: फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और सबमिट करें।
Step 6: कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

आवेदन के लिए Direct Apply Link
CTET FEB 2026 Notification

CTET 2026 आवेदन शुल्क

CBSE ने CTET 2026 के लिए अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से आवेदन शुल्क तय कर दिया है। बता दें कि पहला पेपर प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 तक के लिए है, जबकि दूसरा पेपर उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 तक के लिए होता है। सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को पहले पेपर के लिए 1000 रुपये और दूसरे पेपर के लिए 1200 रुपये जमा करने होंगे।

वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पहले पेपर की फीस 500 रुपये और दूसरे पेपर की फीस 600 रुपये रखी गई है। खास बात है कि अगर कोई उम्मीदवार दोनों पेपर देना चाहता है, तो उसे दोनों की फीस अलग-अलग जोड़कर ही जमा करनी होगी।

ये भी पढ़ें: CBSE ने की 2026 बोर्ड परीक्षा की फाइनल डेटशीट जारी, जानिए कब होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

CTET 2026 Registration के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)
  • आधार कार्ड / पहचान पत्र
  • 10वीं व 12वीं मार्कशीट
  • कास्ट सर्टिफिकेट (यदि लागू)
  • डिप्लोमा/B.Ed संबंधित दस्तावेज

CTET 2026 Registration की आखिरी तारीख

हालाकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि CTET 2026 Registration की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2025 तय की गई है। बता दें कि सीबीएसई ने चेतावनी दी है कि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर ज्यादा भीड़ और तकनीकी समस्या हो सकती है, इसलिए बेहतर रहेगा कि इच्छुक उम्मीदवार समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।

बता दें की CBSE ने अभी तक एडमिट कार्ड की तारीख जारी नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि जनवरी 2026 के आखिरी सप्ताह में डाउनलोड लिंक एक्टिव होगा।

ये भी पढ़ें: क्या आपके आधार कार्ड का हो रहा है गलत इस्तेमाल? ऐसे मिनटों में करें जाच और खुद को रखें सुरक्षित

CTET 2026 Exam Date: दो शिफ्टों में आयोजित होगी परीक्षा

CTET परीक्षा 8 फरवरी 2026 को दो शिफ्टों में आयोजित होगी। बता दें कि सुबह की शिफ्ट में पेपर द्वितीय रखा गया है, जो सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। वहीं पेपर प्रथम शाम की शिफ्ट में आयोजित होगा, जिसका समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया गया है। दोनों ही पेपर की अवधि साढ़े दो घंटे रखी गई है, ताकि परीक्षार्थी आराम से प्रश्न हल कर सकें।

Jai Jagdamba News Whatsapp