धुरंधर 2 में दिखेगा रणवीर सिंह का बीस्ट मोड अवतार, बेरहम और जानलेवा अंदाज में अर्जुन रामपाल लेंगे रहमान का बदला

धुरंधर 2 में दिखेगा रणवीर सिंह का बीस्ट मोड अवतार, बेरहम और जानलेवा अंदाज में अर्जुन रामपाल लेंगे रहमान का बदला

Dhurandhar 2 Teaser Date: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म धुरंधर ने सिनेमाघरों में ऐसी जबरदस्त पकड़ बनाई कि सनी देओल की बॉर्डर 2 के रिलीज होने के बाद भी इसकी कमाई और लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा। फिल्म की दमदार कहानी, जबरदस्त एक्शन और रणवीर सिंह का तीखा और आक्रामक अवतार दर्शकों को खूब भाया, जिसकी वजह से यह लगातार मजबूत प्रदर्शन करती रही।

हालांकि इसी बीच दूसरी बड़ी फिल्म रिलीज हुई, लेकिन इसके बावजूद धुरंधर की रफ्तार थमी नहीं। अब जब दर्शक बेसब्री से धुरंधर 2 का इंतजार कर रहे हैं, तो उससे जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। वहीं अब फिल्म के पहले टीजर की संभावित तारीख भी सामने आ चुकी है, जिससे माना जा रहा है कि मेकर्स ने बिना देर किए इसके दूसरे भाग पर काम तेज कर दिया है।

कब आएगा धुरंधर 2 का पहला टीजर?

बता दें कि दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर धुरंधर 2 का पहला टीजर कब सामने आएगा। खबरों की मानें तो निर्देशक आदित्य धर 31 जनवरी (Dhurandhar 2 Teaser Date) को टीजर रिलीज करने की तैयारी में हैं। हालाकी अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्टों ने इस तारीख को लगभग पक्का मान लिया है।

ये भी पढ़ें: क्या मेजर मोहित शर्मा पर आधारित है रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’, भाई ने सुनाई उस दिन की खौफनाक सच्चाई

गौरतलब है कि एक वायरल दावे में कहा गया है कि जिन लोगों ने टीजर की झलक देखी है, वे रणवीर सिंह के अवतार से दंग रह गए हैं। इस बार रणवीर पूरी तरह खूंखार, कच्चे और बेहद तेज अंदाज में नजर आएंगे। खास बात यह है कि उनके किरदार की पिछली कहानी को और गहराई दी गई है, जिससे वह किसी आम इंसान नहीं बल्कि देश के बेटे जैसे नजर आते हैं, और यही बात दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रही है।

धुरंधर 2 में बदलेगा खेल, नया विलेन और खतरनाक रणवीर

धुरंधर के पहले भाग में अक्षय खन्ना का किरदार रहमान विलेन के तौर पर मारा जाता है और अब कहानी पूरी तरह नया मोड़ लेने जा रही है। बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के सामने इस बार पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक दुश्मन खड़ा होगा। वायरल हो रही पोस्ट के मुताबिक, अब फिल्म में अर्जुन रामपाल मुख्य खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिनका किरदार बेहद बेरहम और जानलेवा बताया जा रहा है।

खास बात है कि सिर्फ विलेन ही नहीं, बल्कि रणवीर का अवतार भी पूरी तरह बदल चुका है। कहा जा रहा है कि बड़े पर्दे पर रणवीर किसी राक्षस जैसे दिखेंगे और उनके किरदार में ऐसा नया अंदाज जोड़ा गया है, जो दर्शकों को चौंका देगा। जिन लोगों ने फिल्म के कुछ हिस्से देखे हैं, उनका कहना है कि यह रणवीर का अब तक का सबसे खतरनाक और दमदार रूप हो सकता है।

ये भी पढ़ें: धुरंधर के स्टार कास्ट की फीस हुई लीक? रणवीर सिंह ने ली सबसे मोटी रकम, जानें बाकी कलाकारों की कमाई

धुरंधर 2 बनाम टॉक्सिक, होगी बड़ी बॉक्स ऑफिस टक्कर

धुरंधर 2 की रिलीज तारीख (Dhurandhar 2 Release Date) को लेकर अब सारी तस्वीर साफ हो चुकी है और यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात यह है कि इसी दिन यश की फिल्म टॉक्सिक भी रिलीज होने जा रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर तय मानी जा रही है।

हालाकी पहले सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज थी कि धुरंधर 2 की रिलीज आगे खिसक सकती है, लेकिन निर्देशक आदित्य धर ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि तारीख में कोई बदलाव नहीं होगा। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि रणवीर सिंह इस बार बिल्कुल नए और खतरनाक अवतार में नजर आने वाले हैं, वहीं अर्जुन रामपाल का बेरहम विलेन रोल कहानी में और तड़का लगाएगा।

ये भी पढ़ें: रणवीर संग 20 साल की सारा का रोमांस देख भड़के लोग, जानें धुरंधर की कास्टिंग पर मेकर्स की सफाई

आदित्य धर की दमदार निर्देशन शैली के चलते धुरंधर 2 को साल 2026 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में गिना जा रहा है। अब फैंस की नजरें 31 जनवरी पर टिकी हैं, जब फिल्म का पहला टीजर सामने आने की उम्मीद है।

Jai Jagdamba News Whatsapp