धुरंधर के स्टार कास्ट की फीस हुई लीक? रणवीर सिंह ने ली सबसे मोटी रकम, जानें बाकी कलाकारों की कमाई

धुरंधर के स्टार कास्ट की फीस हुई लीक? रणवीर सिंह ने ली सबसे मोटी रकम, जानें बाकी कलाकारों की कमाई

Dhurandhar Star Cast Fees: इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल Dhurandhar को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. खास बात है कि यह एक हाई-ऑक्टेन स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. जैसे-जैसे रिलीज डेट करीब आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म से जुड़े खुलासे भी जोर पकड़ रहे हैं।

इसी बीच Dhurandhar की स्टार कास्ट की फीस सामने आई है, जिन्होंने अपनी भूमिकाओं के लिए तगड़ी रकम चार्ज की है. हालाकी, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ा रही हैं.

रणवीर सिंह बने Dhurandhar के सबसे महंगे स्टार

फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह मुख्य किरदार निभा रहे हैं और खास बात है कि उन्होंने इसके लिए इतनी भारी रकम ली है कि सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्टों के मुताबिक रणवीर ने इस फिल्म में भारतीय गुप्तचर अधिकारी का रोल निभाने के बदले करीब तीस करोड़ से पचास करोड़ रुपये तक चार्ज किए हैं।

ये भी पढ़ें: धुरंधर की शुरुआत ने खड़े कीये दर्शकों के रोंगटे, पहले ही सीन में रणवीर सिंह की एंट्री ने मचा दी हलचल

गौरतलब है कि यह फीस उन्हें इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में शामिल कर सकती है, जबकि उनका किरदार Dhurandhar फिल्म की पूरी कहानी का सबसे अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Dhurandhar Star Cast Fees: धुरंधर के बाकी स्टार्स ने कितनी फीस ली?

धुरंधर फिल्म की स्टार कास्ट की कमाई (Dhurandhar Star Cast Fees) को लेकर जोरदार चर्चा है, बता दें कि आर. माधवन इस फिल्म में अजय सन्याल का दमदार किरदार निभा रहे हैं और उन्होंने इसके लिए करीब नौ करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जो उनकी लगातार मिल रही गंभीर और प्रभावशाली भूमिकाओं की लोकप्रियता को दिखाता है।

वहीं अक्षय खन्ना और संजय दत्त भी Dhurandhar फिल्म में खास रोल में नजर आने वाले हैं और दोनों को लगभग ढाई करोड़ रुपये की फीस मिली है। खास बात यह है कि अर्जुन रामपाल, जो अपने तीखे और स्टाइलिश अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने भी अपनी भूमिका के लिए लगभग एक करोड़ रुपये कमाए हैं।

ये भी पढ़ें: रश्मिका और विजय की शादी की डेट आई सामने, उदयपुर में होगा शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग

इतना ही नहीं, सिर्फ बीस साल की अभिनेत्री सारा अर्जुन को भी इसी के बराबर यानी करीब एक करोड़ रुपये की फीस मिली है, जो उनके बढ़ते महत्व और क्षमता का संकेत है।

क्या मेजर मोहित शर्मा की कहानी है Dhurandhar?

सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच कई लोग मान रहे थे कि Dhurandhar की कहानी शहीद मेजर मोहित शर्मा के जीवन से जुड़ी है, लेकिन निर्देशक आदित्य धर ने साफ कर दिया कि फिल्म का उनसे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि धुरंधर बहादुर मेजर मोहित शर्मा AC(P) SM की बायोग्राफी नहीं है और अगर कभी उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाई जाएगी तो वह परिवार की सहमति और सलाह के साथ ही बनेगी।

ये भी पढ़ें: क्या मेजर मोहित शर्मा पर आधारित है रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’, भाई ने सुनाई उस दिन की खौफनाक सच्चाई

यह बयान उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर जारी किया, जिससे सारी अफवाहों पर विराम लग गया.

Jai Jagdamba News Whatsapp