थकान, गैस, पेट निकलना… ये सब Fatty Liver के संकेत हो सकते हैं, अपनाएं डॉक्टरों द्वारा बताए गए आसान उपाय, 28 दिन में लिवर करेंगे डिटॉक्स

थकान, गैस, पेट निकलना… ये सब Fatty Liver के संकेत हो सकते हैं, अपनाएं डॉक्टरों द्वारा बताए गए आसान उपाय, 28 दिन में लिवर करेंगे डिटॉक्स

Fatty Liver Detox Tips: फैटी लिवर आजकल इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि कई लोगों को पता भी नहीं चलता कि उनका लिवर कब खतरे की लाइन पर पहुंच गया। शुरुआती लक्षण इतने हल्के होते हैं कि लोग उन्हें आम थकान या गैस समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

वहीं डॉक्टरो के मुताबिक लिवर खराब होने का असली कारण हमारी रोज की आदतें हैं, न कि कोई बड़ी बीमारी। ऐसे में अगर हम अपने आदतों में कुछ छोटे बदलाव कर दें, तो आपका लिवर सिर्फ 28 दिनों में खुद को साफ और रिपेयर करना शुरू कर देता है।

फैटी लिवर की असली वजह

आजकल Fatty Liver तेजी से बढ़ रहा है और इसकी वजह हमारी रोजमर्रा की गलत आदतें हैं। लिवर शरीर का वह महत्वपूर्ण हिस्सा है जो खून को साफ करता है, हानिकारक तत्व बाहर निकालता है, चर्बी को तोड़ता है और शुगर को संतुलित रखता है।

लेकिन खराब खानपान, दिनभर बैठे रहना और लगातार तनाव लिवर पर दबाव बढ़ा देते हैं। धीरे-धीरे चर्बी लिवर में जमा होने लगती है और यही आगे चलकर फैटी लिवर का रूप ले लेती है।

ये भी पढ़ें: बीमारी छोटी हो या बड़ी, सब पर असर दिखाता है गिलोय, जाने इसके फायदे और सावधानीया

हेल्थ विशेषज्ञ बताते हैं कि ज्यादा तैयार-पैक खाना, चीनी, तली-भुनी चीजें और बिल्कुल भी शारीरिक गतिविधि न होना, लिवर को थका देती हैं। इसका असर थकान, पेट के आसपास बढ़ती चर्बी और धीमे मेटाबॉलिज्म के रूप में दिखने लगता है।

Fatty Liver Detox Tips: सिर्फ 28 दिनों में फैटी लिवर करें ठीक

डॉक्टरों का कहना है कि Fatty Liver को सिर्फ 28 दिनों में सुधारा जा सकता है। इसके लिए किसी दवाई या महंगे Detox की जरूरत नहीं होती। आपका लिवर खुद को रिपेयर करने की पूरी क्षमता रखता है। ऐसे में नीचे कुछ जरूरी Fatty Liver Detox Tips दी गई हैं जिनसे लिवर खुद को साफ करना शुरू कर देता है।

सुबह पानी और नींबू से करें शुरुआत

सुबह उठकर पानी पीना शरीर को अंदर से एक्टिव करता है। कई लोग गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीते हैं। बता दें कि नींबू में मौजूद विटामिन C, Detox प्रक्रिया को बढ़ावा देता है और लिवर की सफाई में मदद करता है। ये शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में भी सहायक है।

नाश्ते में प्रोटीन जरूर शामिल करें

प्रोटीन ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। खास बात है कि प्रोटीन लिवर पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालता। नाश्ते में अंडे, दही या किसी प्लांट-बेस्ड प्रोटीन शेक को शामिल किया जा सकता है। इससे शरीर में फैट जमा नहीं होता और मेटाबॉलिज्म सुधरता है।

ये भी पढ़ें: रोज़ाना भीगे अखरोट खाने से मिलते हैं सेहत को 7 जबरदस्त फायदे

सिंपल और नेचुरल खाना अपनाएं

लिवर प्राकृतिक और घर का बना खाना जल्दी प्रोसेस कर लेता है। जंक फूड, ज्यादा चीनी और रिफाइंड ऑयल्स की वजह से लिवर पर दबाव बढ़ता है। गौरतलब है कि सब्जियां, दालें, फल और नट्स लिवर को आराम देते हैं और उसे रिपेयर होने का समय देते हैं।

हर दिन 20 मिनट की वॉक जरूरी

डॉक्टरों का कहना है कि रोजाना सिर्फ 20 मिनट की हल्की वॉक भी लिवर की चर्बी कम करने में मदद करती है। इसके लिए भारी एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है। हल्की वॉक इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाती है और शरीर बैली फैट को जल्दी बर्न करने लगता है।

रोज खाएं लिवर-फ्रेंडली फूड

लहसुन, हल्दी, चुकंदर, हरी सब्जियां और ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर हैं। ये शरीर में सूजन कम करते हैं और लिवर की प्राकृतिक सफाई में मदद करते हैं। खास बात है कि इन फूड्स का असर कुछ ही दिनों में दिखने लगता है।

खाना खाने का समय सीमित रखें

टाइम-रिस्ट्रिक्टेड ईटिंग लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इससे लिवर को आराम मिलता है और वह नई कोशिकाएं बनाना शुरू करता है। खासकर रात का लंबा फास्ट, लिवर की सफाई प्रक्रिया को तेज कर देता है।

ये भी पढ़ें: शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है फिटकरी, जानिए इसके 5 आसान और असरदार घरेलू उपयोग

शराब और मीठी ड्रिंक्स छोड़ें

अल्कोहल और मीठे ड्रिंक्स फैटी लिवर के सबसे बड़े कारण हैं। इन्हें कम करने से लिवर तुरंत राहत महसूस करता है। अगर इन्हें पूरी तरह बंद कर दें, तो लिवर बेहद तेजी से खुद को ठीक करना शुरू कर देता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp