धमाकेदार ऑफर्स के साथ सुरू हो रहा फ्लिपकार्ट का रिपब्लिक डे सेल, स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेगा भारी छूट
Flipkart Republic Day Sale 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं या लंबे समय से किसी बड़े इलेक्ट्रॉनिक अपग्रेड का इंतजार कर रहे हैं, तो अब तैयार हो जाइए। Flipkart Republic Day Sale 2026 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। बता दें की इस सेल में iPhone, Samsung, Poco जैसे पॉपुलर ब्रांड्स पर जबरदस्त डिस्काउंट देखने को मिल सकता है।
कब से शुरू होगी Flipkart Republic Day Sale 2026?
Flipkart ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि Republic Day Sale 2026 की शुरुआत 17 जनवरी से होगी। हालांकि Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स को एक दिन पहले यानी 16 जनवरी से Early Access मिलेगा। यह सुविधा हर साल की तरह इस बार भी प्रीमियम मेंबर्स के लिए खास रखी गई है।
बता दें की यह सेल भारत के 77वें गणतंत्र दिवस से पहले आयोजित की जा रही है, जिस दौरान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भारी छूट देखने को मिलती है।
स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर होगी सबसे बड़ी बचत
Flipkart Republic Day Sale 2026 में सबसे ज्यादा चर्चा स्मार्टफोन डील्स को लेकर हो रही है और माना जा रहा है कि इस बार भी iPhone खरीदारों की बल्ले-बल्ले हो सकती है।
बता दें की Flipkart ने अभी मॉडल्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड देखें तो iPhone 13, iPhone 14 Series, iPhone 15 Series और iPhone 16 Lineup पर अच्छी खासी छूट मिल सकती है, हालांकि नए iPhone 17 Series पर ऑफर मिलेगा या नहीं, इस पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।
Android यूज़र्स के लिए भी खुशखबरी है, क्योंकि Samsung Galaxy, iQOO और Poco जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर बंपर डील्स आने की पूरी उम्मीद है। गौरतलब है की Flipkart हर बजट कैटेगरी को टारगेट करता है, इसलिए बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक विकल्प मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Mahindra के इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, ₹3.80 लाख तक सस्ते में खरीदने का मौका
इतना ही नहीं, यह सेल सिर्फ फोन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि लैपटॉप, टैबलेट, Bluetooth स्पीकर्स, TWS ईयरबड्स, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर देखने को मिल सकते हैं।
बैंक ऑफर्स और लिमिटेड डील्स से होगी जबरदस्त बचत
Flipkart Republic Day Sale 2026 में शॉपिंग पहले से कहीं ज्यादा सस्ती होने वाली है, क्योंकि इस बार बैंक ऑफर्स और टाइम-बेस्ड डील्स दोनों का तगड़ा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। बता दें की HDFC Bank Credit Card पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, वहीं चुनिंदा Debit और Credit Cards पर 15 फीसदी तक की अतिरिक्त छूट मिलने की उम्मीद है।
आसान EMI ऑप्शन और Flipkart Black Members के लिए एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी सेल को और आकर्षक बना देंगे। हालाकी असली हलचल तो Rush Hour, Tick Tock, Jackpot और Steal Deals जैसी लिमिटेड टाइम ऑफर्स से मचेगी, जहां कुछ समय के लिए बड़े डिस्काउंट मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: अनलिमिटेड 5G डेटा, 365 दिन की वैलिडिटी और फ्री AI सब्सक्रिप्शन के साथ Jio के नए रिचार्ज प्लान्स लॉन्च
इसलिए खरीदारी से पहले Wishlist तैयार रखना, बैंक ऑफर्स चेक करना और Early Access के लिए Plus Membership पर विचार करना समझदारी होगी, क्योंकि जैसे-जैसे सेल करीब आएगी, वैसे-वैसे खास डील्स की पूरी तस्वीर भी साफ होती जाएगी।
