सोने की कीमत में तेज गिरावट! जानें 5 फरवरी 2026 को क्या है रेट और कहाँ तक जाएगी रैली

सोने की कीमत में तेज गिरावट! जानें 5 फरवरी 2026 को क्या है रेट और कहाँ तक जाएगी रैली

Gold Price Today: सोने के निवेशकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा। बता दें की MCX पर सोने की कीमत में 1.34 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली और यह 1,51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price 5 Feb 2026) पर पहुंच गया। हालाकी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने हल्की बढ़त दिखाई। जानिए आज सोने के रेट, गिरावट की वजह और विशेषज्ञों की भविष्यवाणि।

MCX पर सोने की कीमत में 1.34% की गिरावट

5 फरवरी 2026 को MCX पर सोने की कीमतें दबाव में रही और सुबह 9:45 बजे सोना 1,51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद 1,53,046 रुपये से 1.34 प्रतिशत कम है। इस गिरावट का फायदा उठाकर निवेशकों ने कुछ खरीदारी की, लेकिन कुल मिलाकर दबाव बना रहा।

ये भी पढ़ें: विदेश से सोना लाने वालों की हो गई मौज, बिना टैक्स महिलाएं ला सकेंगी ₹6 लाख तक का तक गोल्ड, जानिए नया नियम

हालाकी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने हल्की तेजी दिखाई और Comex पर यह $4,928 प्रति आउंस पर था। डिप-बायिंग और वैश्विक मांग के उतार-चढ़ाव ने रेट्स को प्रभावित किया।

वहीं, USD-INR का रेट 90.39 पर पहुंचा, जिसमें एक दिन में 0.03 प्रतिशत की बढ़त और सप्ताह में 1.51 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। बता दें की अमेरिका द्वारा भारत पर शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने के फैसले ने भी बाजार को सपोर्ट दिया।

ये भी पढ़ें: बजार खुलते ही सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट, चांदी 40 हजार तो सोना 9 हजार, जानें ताजा भाव

Gold Price 5 Feb 2026: भारत के प्रमुख शहरों में सोने का रेट (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (₹)22 कैरेट सोना (₹)18 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली1,51,0001,39,0001,14,000
मुंबई1,51,0501,39,0501,14,050
कोलकाता1,50,9801,38,9801,13,980
चेन्नई1,51,0201,39,0201,14,020
बेंगलुरु1,51,0101,39,0101,14,010
हैदराबाद1,50,9901,38,9901,13,990
पटना1,51,0001,39,0001,14,000
जयपुर1,50,9951,38,9951,13,995
लखनऊ1,51,0051,39,0051,14,005
भोपाल1,50,9851,38,9851,13,985

ये भी पढ़ें: निवेशकों को लगा बड़ा झटका, एक ही दिन में सोना 9% और चांदी 17% लुढ़की, जानें वजह

बता दें की ये रेट MCX और स्थानीय बाजार के औसत के हिसाब से अनुमानित किए गए हैं। देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतों में केवल मामूली अंतर देखने को मिला। स्थानीय टैक्स, ज्वैलर्स की मार्जिन और लॉजिस्टिक्स के कारण कीमतों में हल्की भिन्नता रही।

Jai Jagdamba News Whatsapp