256GB स्टोरेज, Tensor G4 प्रोसेसर और वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ Google Pixel 10a भारत में लॉन्च, जानें कीमत और ऑफ़र्स

256GB स्टोरेज, Tensor G4 प्रोसेसर और वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ Google Pixel 10a भारत में लॉन्च, जानें कीमत और ऑफ़र्स

Google Pixel 10a India Sale: Google Pixel 10a अब भारतीय मार्केट में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह डिवाइस Pixel 10 सीरीज़ का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है और इसे वैश्विक स्तर पर भी पेश किया गया है। हालाकी यह Pixel 10 की तरह हाई-एंड फीचर्स से लैस है, लेकिन प्राइस पॉइंट इसे अधिक लोगों के लिए किफायती बनाता है।

Google Pixel 10a के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 10a अब एंड्रॉयड 16 पर चलता है और कंपनी का दावा है कि यह अगले 7 साल तक OS और सुरक्षा अपडेट्स देगा। गौरतलब है की इसमें नया Tensor G4 चिपसेट और Titan M2 सुरक्षा प्रोसेसर लगा है, जो स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस और डेटा सुरक्षा को और मजबूत बनाता है।

फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज का विकल्प है, वहीं 5,100 mAh बैटरी 30W वायरड और 10W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसकी IP68 रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखती है। कैमरा की बात करें तो 48MP का मेन और 13MP का अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा है, वहीं फ्रंट में 13MP का कैमरा मौजूद है।

ये भी पढ़ें: 10,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल रहे हैं ये बेहतरीन 5G स्मार्टफोन, दाम कम लेकिन फीचर्स में दम!

कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0 और USB Type-C 3.2 है, साथ ही Satellite SOS फीचर भी शामिल है। AI फीचर्स जैसे Circle to Search और Live के साथ Gemini AI का गहरा इंटीग्रेशन इसे और स्मार्ट बनाता है, जबकि Tensor G4 प्रोसेसर स्मार्टफोन को तेज और AI-केंद्रित बनाता है।

Google Pixel 10a डिज़ाइन

Google Pixel 10a में 6.3 इंच का Actua pOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ शानदार विज़ुअल अनुभव देता है। इसकी स्क्रीन Corning Gorilla Glass 7i से सुरक्षित है और बॉडी में 100% रीसायकल्ड एल्युमिनियम फ्रेम और 81% रीसायकल्ड प्लास्टिक का बैक इस्तेमाल किया गया है।

यूज़र्स के लिए चार आकर्षक कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं: बेरी, फॉग, लैवेंडर और ऑब्सीडियन, जो स्मार्टफोन को देखने में और इस्तेमाल करने में दोनों ही स्टाइलिश बनाते हैं।

कीमत और ऑफ़र्स

Google Pixel 10a अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 रखी गई है। इसके साथ कंपनी ने ग्राहकों के लिए कुछ शानदार ऑफ़र्स भी पेश किए हैं। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर आप ₹3,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं और पुराने फोन एक्सचेंज करने पर भी ₹3,000 तक का बोनस मिलता है।

ये भी पढ़ें: ये हैं 2025 के 7 सबसे पतले और हल्के स्मार्टफोन, स्टाइल और स्पीड का मिलेगा परफेक्ट कॉम्बिनेशन!

नो-कोस्ट EMI विकल्प 24 महीनों तक उपलब्ध हैं, जिससे खरीदारी और आसान हो जाती है। Pixel 10a को Flipkart और Google इंडिया के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है और प्री-ऑर्डर इवेंट के तुरंत बाद यह बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया।

कुल मिलाकर यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो Pixel 10 सीरीज़ का अनुभव लेना चाहते हैं लेकिन ज्यादा प्राइस नहीं देना चाहते। शानदार डिस्प्ले, लंबे समय तक OS और सुरक्षा अपडेट, और मजबूत चिपसेट इसे भरोसेमंद और किफायती बनाते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp