Dubai Doha Blast: 6000 उड़ानें रद्द, 3 लाख नागरिक खतरे में, मिडील इस्ट में जंग जैसे हालात

Dubai Doha Blast: 6000 उड़ानें रद्द, 3 लाख नागरिक खतरे में, मिडील इस्ट में जंग जैसे हालात

Dubai Doha Blast: खाड़ी देशों में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। सोमवार को दुबई, दोहा और मनामा में गूंजे जोरदार धमाकों ने पूरी दुनिया की धड़कनें बढ़ा दीं। बताया जा रहा है कि तेहरान की ओर से जारी ये मिसाइल हमले अमेरिका और इज़राइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के जवाब में किए जा रहे हैं।

हालाकी सरकारें दावा कर रही हैं कि एयर डिफेंस सिस्टम ज्यादातर मिसाइलों को हवा में ही मार गिरा रहे हैं, लेकिन जमीन पर डर और अनिश्चितता साफ महसूस की जा रही है। रातभर धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं और कई इलाकों में लोग घरों के अंदर शरण लेने को मजबूर हुए।

इसी बीच यरुशलम में भी धमाकों की खबर सामने आई है। इज़राइली सेना ने कहा है कि रक्षा प्रणाली सक्रिय है और हमलों को रोका जा रहा है। गौरतलब है कि तनाव कम होने के बजाय लगातार बढ़ता दिख रहा है।

एयरस्पेस बंद, हजारों उड़ानें रद्द

Gulf War Crisis का असर सीधे ट्रैवल सेक्टर पर पड़ा है। दुबई, अबू धाबी और कुवैत समेत कई एयरपोर्ट प्रभावित हुए हैं। खाड़ी के कई देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इस टकराव के बाद दुनियाभर में करीब 6,000 उड़ानें रद्द और 30,000 से ज्यादा देरी से चल रही हैं।

ब्रिटेन में हीथ्रो एयरपोर्ट से मिडिल ईस्ट जाने वाली 56 में से 24 फ्लाइट्स शनिवार को कैंसल कर दी गईं। इसे महामारी के बाद सबसे बड़ा ट्रैवल डिसरप्शन बताया जा रहा है। हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं और स्थिति कब सामान्य होगी, यह साफ नहीं है।

ये भी पढ़ें: इज़राइल ईरान जंग में भारत पर पडेगा बुरा असर। भारत के इरान से हैं पुराने व्यापारिक संबंध।

3 लाख ब्रिटिश नागरिकों में चिंता, 94 हजार ने कराया

संयुक्त अरब अमीरात समेत खाड़ी के देशों में करीब तीन लाख ब्रिटिश नागरिक मौजूद हैं। इनमें से 94 हजार लोगों ने ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय की “Register Your Presence” सेवा पर अपनी जानकारी दर्ज कराई है। ब्रिटेन की विदेश मंत्री Yvette Cooper ने हालात को गंभीर बताते हुए लोगों से स्थानीय प्रशासन की सलाह मानने की अपील की है।

उन्होंने संकेत दिया कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो सऊदी अरब के रास्ते जमीनी निकासी की योजना लागू की जा सकती है। खास बात है कि इस स्तर का रजिस्ट्रेशन अभियान पहले कभी नहीं देखा गया।

सेलिब्रिटीज ने बयां की डरावनी रात

दुबई में रह रहीं कई ब्रिटिश हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए। पूर्व रियलिटी स्टार Kate Ferdinand और Luisa Zissman ने बताया कि उन्हें अपने बच्चों के साथ घर के बेसमेंट में रात बितानी पड़ी।

उन्होंने इसे अपनी जिंदगी की सबसे डरावनी रात बताया। हालाकी उन्होंने यह भी कहा कि एयर डिफेंस सिस्टम अधिकांश मिसाइलों को रोक रहा है और फिलहाल वे सुरक्षित हैं। लगातार धमाकों की आवाजें और आसमान में दिखती रौशनी ने लोगों को बेचैन कर दिया है।

ईरान का सख्त रुख, अमेरिका ने दी चेतावनी

मध्य पूर्व का यह टकराव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि उसने हथियार नहीं डाले तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हालाकी ईरान ने साफ कहा है कि वह किसी दबाव में झुकने वाला नहीं है।

ईरानी अधिकारियों के अनुसार अब तक 555 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें कई शीर्ष नेता भी शामिल बताए जा रहे हैं। उधर इज़राइल ने अपने हमले तेज करने का ऐलान किया है। खबर है कि 100 लड़ाकू विमानों ने तेहरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट जंग में बिगड़े हालात, अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत

अमेरिकी दूतावास का अलर्ट

बहरीन में स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की है कि आतंकी समूह हमले की योजना बना सकते हैं। खासकर मनामा के होटलों से दूर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हालात कितने गंभीर?

खाड़ी युद्ध संकट अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है। खाड़ी के कई देशों में हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद कर दिया गया है और हजारों उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। करीब तीन लाख ब्रिटिश नागरिक इस तनाव के दायरे में बताए जा रहे हैं। ईरान में अब तक 555 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि इज़राइल में 11 लोगों की जान जा चुकी है।

हालात तेजी से बदल रहे हैं और सरकारें लोगों को अपने घरों या सुरक्षित जगहों पर ही रहने की सलाह दे रही हैं। गौरतलब है की यह संकट अब सिर्फ क्षेत्रीय तनाव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया पर दिखने लगा है। यात्रा व्यवस्था, सुरक्षा हालात और अंतरराष्ट्रीय राजनीति सभी प्रभावित हो रहे हैं।

हालाकी अभी बड़े पैमाने पर निकासी शुरू नहीं हुई है, लेकिन तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आने वाले दिन तय करेंगे कि यह टकराव यहीं थमेगा या और भयानक रूप ले लेगा।

Jai Jagdamba News Whatsapp