शादी में हेलीकॉप्टर से एंट्री का है सपना? जानिए कितना आएगा खर्च, एक घंटे का किराया और जरूरी परमिशन
Helicopter Rent In India: शादी का मौसम आते ही हर कोई चाहता है कि उसकी शादी कुछ अलग और यादगार हो। खास तौर पर दूल्हे की एंट्री को लेकर लोग आजकल बड़े क्रिएटिव हो गए हैं। कोई घोड़ी पर आता है, तो कोई विंटेज कार से। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी एंट्री सीधे आसमान से हो यानी हेलीकॉप्टर से, तो ज़रूरी है कि पहले आप इसके खर्च और नियमों को अच्छे से समझ लें।
कौन-कौन सी कंपनियां किराए पर देती हैं हेलीकॉप्टर?
बता दें कि भारत में कई कंपनियां ऐसी हैं जो हेलीकॉप्टर किराए पर उपलब्ध कराती हैं। इनमें पवन हंस, अरिहंत, ब्लूहाइट्स एविएशन प्राइवेट लिमिटेड, बद्री हेलीकॉप्टर्स, एयर चार्टर्स इंडिया और एक्रेशन एविएशन जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। ये सभी कंपनियां देशभर में अपनी सेवाएं देती हैं और ग्राहक की जरूरत के अनुसार हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराती हैं चाहे वो शादी के लिए हो, धार्मिक यात्रा के लिए या फिर किसी VIP कार्यक्रम के लिए।
ये भी पढ़ें: दौलत की रेस में अलख पांडे ने शाहरुख खान को पछाड़ा, PhysicsWallah की संपत्ति 223% बढ़कर पहुंची ₹14,510 करोड़
कितना है भारत में हेलीकॉप्टर का किराया? (Helicopter Rent In India)
अब बात खर्च की करें तो हेलीकॉप्टर का किराया (Helicopter Rent in India) उसके मॉडल, साइज, सीटों की संख्या और उड़ान की दूरी पर निर्भर करता है। आमतौर पर Helicopter Rent प्रति घंटे के हिसाब से तय किया जाता है। यानि अगर आप एक साधारण मॉडल बुक करते हैं, तो शुरुआती रेट लगभग 50,000 रुपये प्रति घंटे से शुरू होता है।
वहीं, अगर हेलीकॉप्टर बड़ा है या लंबी दूरी तय करनी है, तो खर्च 2 लाख से लेकर 10 लाख रुपये या उससे भी ज्यादा तक पहुंच सकता है। बता दें की ये खर्च सिर्फ उड़ान का नहीं होता। हेलीकॉप्टर को जिस जगह उतारना होता है, वहां एक लैंडिंग साइट तैयार करनी होती है, जिसमें ‘H’ मार्किंग, जमीन को समतल करना और सुरक्षा इंतजाम करना शामिल है। यह सब अतिरिक्त खर्च में जुड़ जाता है।
जरूरी परमिशन और नियम
बता दें कि Helicopter उड़ाने या उतारने के लिए कुछ जरूरी परमिशन लेना होता है। इसके लिए भारतीय वायुसेना, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया या स्थानीय प्रशासन से मंजूरी लेनी पड़ती है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आम लोगों को इन औपचारिकताओं की चिंता नहीं करनी पड़ती, क्योंकि यह पूरी जिम्मेदारी हेलीकॉप्टर कंपनी या ऑपरेटर की होती है।
ऐसे में अगर आप अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते हैं और दूल्हे की एंट्री को आसमान से करवाना चाहते हैं, तो बस पहले से बुकिंग करा लें और भरोसेमंद कंपनी से संपर्क करें। ध्यान रखें कि हर जगह लैंडिंग संभव नहीं होती, इसलिए पहले से लोकेशन की जांच और अनुमति लेना ज़रूरी है। अगर आप समय पर सारी तैयारियां कर लें, तो आपकी शादी की एंट्री सच में यादगार बन सकती है, आखिर “जो नज़ारा आसमान से दिखे, वो धरती पर कहां!”
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
