मात्र ₹3999 में HMD Touch 4G भारत में लॉन्च, देश का नया हाइब्रिड फोन, टच स्क्रीन और 30 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ

मात्र ₹3999 में HMD Touch 4G भारत में लॉन्च, देश का नया हाइब्रिड फोन, टच स्क्रीन और 30 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ

HMD Mobiles: नोकिया के पुराने फोन को पसंद करने वाले लोगों के लिए HMD एक बार फिर शानदार तोहफा लेकर आई है। कंपनी ने भारत में नया HMD Touch 4G लॉन्च किया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह एक टचस्क्रीन फीचर फोन है। इसका डिज़ाइन देखने पर आपको 10 साल पुराने Nokia Asha फोन की याद जरूर आएगी। खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए जो सादगी और भरोसे को प्राथमिकता देते हैं, यह फोन एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

HMD Touch 4G Specifications

नोकिया के फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने इस बार एक ऐसा हाइब्रिड फोन पेश किया है जो फीचर फोन और स्मार्टफोन दोनों का अनुभव देता है। इसमें 3.2 इंच का QVGA टच डिस्प्ले, Unisoc T127 प्रोसेसर, 64MB RAM और 128MB स्टोरेज दी गई है, जिसे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। 1950mAh की बैटरी और टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 30 घंटे तक चल सकता है।

ये भी पढ़ें: ₹3000 से भी कम कीमत में आई स्टाइलिश फिटनेस स्मार्ट वॉच, हेल्थ और फैशन का है परफेक्ट कॉम्बो

HMD Touch 4G Features

HMD Touch 4G फोन में Wi-Fi और क्लाउड सर्विस का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूज़र आसानी से क्रिकेट स्कोर, न्यूज़ और मौसम जैसी जानकारी एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें फ्रंट और रियर कैमरा, Express Chat App, और Quick Call Button जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे पारंपरिक फीचर फोन्स से अलग बनाते हैं।

HMD Touch 4G Price

HMD ने Touch 4G को सयान और डार्क ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसकी कीमत मात्र 3,999 रुपये रखी गई है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट HMD.com के अलावा अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

बता दें की HMD लंबे समय से नोकिया की पुरानी छवि और भरोसे को फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, अब तक कंपनी को वैसी सफलता नहीं मिली है जैसी Nokia को आज से 10 साल पहले तक मिली थी। लेकिन HMD Touch 4G अपने रेट्रो डिजाइन और नए कॉन्सेप्ट के साथ बजट यूज़र्स के बीच अच्छा प्रभाव डाल सकता है।

ये भी पढ़ें: WhatsApp को टक्कर देने आया भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai, जानें इसकी खासियत और फीचर

गौरतलब है कि HMD का यह फोन उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है जो साधारण इंटरफेस के साथ आधुनिक फीचर्स चाहते हैं, ठीक वैसे ही जैसे Nokia Asha के ज़माने में लोग भरोसे और मजबूती के लिए उसे पसंद करते थे।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें