लोन लेने से पहले समझ लें बैंक का ये छुपा हुआ फॉर्मूला, लाखों का होगा बचत

लोन लेने से पहले समझ लें बैंक का ये छुपा हुआ फॉर्मूला, लाखों का होगा बचत

Home Loan Spread Explained: भारत में लाखों लोगों के लिए अपना घर होना सिर्फ एक ज़रूरत नहीं, बल्कि जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। खास बात ये है कि होम लोन ने आम लोगों को यह सपना पूरा करने का रास्ता दिया है। हालांकि, हर महीने चुकाई जाने वाली EMI सिर्फ ब्याज दर पर नहीं, बल्कि Home Loan Spread नाम की एक अहम शर्त पर भी निर्भर करती है।

कई लोग इस स्प्रेड को समझे बिना ही लोन ले लेते हैं, जिससे बाद में भारी ब्याज भरना पड़ सकता है। ऐसे में आज की रिपोर्ट में हम आसान भाषा में समझेंगे कि Home Loan Spread क्या है, क्यों महत्वपूर्ण है, कैसे आपकी EMI को बदल देता है, किसे मिलता है सबसे कम स्प्रेड और किन तरीकों से आप अपने लोन बोझ को कम कर सकते हैं।

Home Loan Spread क्या होता है?

होम लोन की कुल ब्याज दर दो हिस्सों से मिलकर बनती है:

  1. Benchmark Rate (जैसे RBI का Repo Rate, अभी 6.25%)
  2. Loan Spread (लेंडर द्वारा लगाया गया अतिरिक्त प्रतिशत)

बता दें कि 2019 से सभी बेंचमार्क रेट सीधे RBI के Repo Rate से लिंक हो गए हैं। लेकिन Loan Spread हर उधारकर्ता के अनुसार अलग-अलग होता है। यह आपके क्रेडिट स्कोर, इनकम स्टेबिलिटी, लोन अमाउंट और बैंक की रिस्क पॉलिसी पर निर्भर करता है। आज के बाजार में औसत Loan Spread 1.85% से 3.75% के बीच होता है। यानी आपका होम लोन ब्याज लगभग 8.10% से 10% तक हो सकता है।

ये भी पढ़ें: अब बिना इंटरनेट कर सकेंगे पेमेंट, RBI ने लॉन्च किया डिजिटल रुपया e₹; जानें इसकी खासियत

Loan Spread क्यों है इतना ज़रूरी?

होम लोन में Loan Spread इसलिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि जहां एक तरफ RBI की नीतियों के चलते बेंचमार्क रेट समय-समय पर बदलते रहते हैं, वहीं स्प्रेड पूरी लोन अवधि में लगभग स्थिर रहता है। इसका सीधा मतलब यह है कि जितना कम स्प्रेड होगा, उतनी ही कम ब्याज दर और EMI आपको चुकानी पड़ेगी।

उदाहरण के लिए, अगर रिपो रेट 5% तक गिर जाए और आपका स्प्रेड 1.85% हो, तो कुल ब्याज 6.85% बनेगा, जबकि किसी दूसरे व्यक्ति का स्प्रेड 2.65% होने पर वही ब्याज 7.65% तक पहुंच जाता है। यानी सिर्फ स्प्रेड का फर्क EMI पर बड़ा प्रभाव डाल देता है।

खास बात यह है कि 2020 में जहां औसत स्प्रेड 3.50% था, वही 2023 में घटकर 1.95% और 2025 में 1.85% रह गया, जिससे लाखों होम लोन ग्राहकों को राहत महसूस हुई।

किसे मिलता है सबसे कम Spread?

बता दें कि बैंक, कम स्प्रेड उन्हीं ग्राहकों को देते हैं जिनमें रिस्क कम होता है। आमतौर पर इस लिस्ट में ये लोग शामिल होते हैं:

  • क्रेडिट स्कोर 750+
  • नियमित, स्थिर आय
  • शानदार लोन इतिहास
  • कम EMI-to-Income Ratio
  • उच्च मूल्य की संपत्ति पर लोन

ये भी पढ़ें: जानिए कैसे दूध बेचने वाला लड़का बना करोड़ों की संपत्ति का मालिक, भोजपुरी इंडस्ट्री का है सुपरस्टार

गौरतलब है कि नए उधारकर्ताओं को कम स्प्रेड आसानी से मिल जाता है, लेकिन पुराने लोन वाले अक्सर उच्च स्प्रेड में फंस जाते हैं। ऐसे मामलों में Refinancing या Balance Transfer बेहतर विकल्प बन सकता है।

Home Loan तेजी से चुकाने के आसान तरीके

होम लोन का बोझ कम करना चाहते हैं तो बता दें कि कुछ स्मार्ट कदम आपकी EMI और कुल ब्याज दोनों को काफी हद तक घटा सकते हैं। सबसे पहले, अपने मौजूदा बैंक से कम Loan Spread की मांग करें, क्योंकि एक साधारण रिक्वेस्ट भी आपका ब्याज घटा सकती है। बस प्रोसेसिंग फीस जरूर चेक कर लें।

अगर कोई दूसरी बैंक 1.85% जैसे कम स्प्रेड पर लोन दे रही है, तो बैलन्स ट्रांसफर भी एक फायदेमंद विकल्प बन सकता है, बशर्ते आप लीगल और प्रोसेसिंग चार्ज अच्छी तरह कैलक्युलेट कर लें। इसके साथ ही, हर साल लोन का 5% प्री-पेमेंट करना कर्ज को काफी तेजी से कम करता है। चाहें तो साल में सिर्फ 1 Extra EMI भरकर भी लोन की अवधि 3 से 5 साल तक घटा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अब आधार साथ रखने की नहीं पड़ेगी जरूरत, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानिए इसके फायदे

आपकी इनकम अनुमति दे तो EMI बढ़ाना भी ब्याज बचाने का एक सीधा तरीका है। और अगर ब्याज दरें बहुत ज्यादा हों और आपके पास अतिरिक्त पैसा हो, तो Pre-Close कर देना सबसे बेहतर समाधान है, बस पहले इसके वित्तीय असर को जरूर समझ लें।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें