Honda ने पेश की नई CB1000F बाइक, क्लासिक डिजाइन, 1000cc इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ

Honda ने पेश की नई CB1000F बाइक, क्लासिक डिजाइन, 1000cc इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ

Honda Motorcycles: होंडा ने कुछ महीने पहले Honda CB1000F बाइक को एक कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में दिखाया था, लेकिन अब कंपनी ने इसका प्रोडक्शन वर्जन अनवील कर दिया है। यह बाइक दिखने में क्लासिक जरूर है, लेकिन इसके अंदर मॉडर्न टेक्नोलॉजी और एडवांस इंजन सेटअप का शानदार मेल देखने को मिलता है।

बता दें की नई Honda CB1000F, CB1000 Hornet के ही प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है। हालांकि, इसमें कंपनी ने इंजन, फ्रेम और मैकेनिकल पार्ट्स को फिर से ट्यून किया है ताकि इसका राइडिंग एक्सपीरियंस बिल्कुल नया महसूस हो।

Honda CB1000F का इंजन और परफॉर्मेंस

नई CB1000F में 1000cc का इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 123.7hp की पावर और 103Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह वही इंजन है जो पहले 2017 मॉडल CBR1000RR Fireblade में देखने को मिला था, लेकिन Honda ने इसे दोबारा डिज़ाइन और ट्यून किया है। इसकी पावर आउटपुट CB1000 Hornet से थोड़ा कम है, लेकिन लोअर रेव पर ज्यादा टॉर्क मिलने से बाइक शहर और हाईवे दोनों पर स्मूद चलती है।

कंपनी ने Honda CB1000F में गियर रेशियो को भी बदला है। यानि अब पहले दो गियर छोटे और बाकी लंबे रखे गए हैं ताकि परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी में संतुलन बना रहे।

ये भी पढ़ें: महिंद्रा की नई Thar Facelift 2025 भारत में हुई लॉन्च, जानें इसके फीचर्स, इंजन ऑप्शन, वेरिएंट और कीमत

Honda CB1000F का डिजाइन

Honda CB1000F का फ्रेम CB1000 Hornet जैसा ही है, लेकिन इसमें नया सबफ्रेम डिजाइन जोड़ा गया है, जो बाइक को क्लासिक स्टाइल के साथ सॉलिड लुक देता है। बाइक का वजन 214 किलो है (Hornet से 2 किलो ज्यादा), सीट की ऊंचाई 795mm और फ्यूल टैंक 16 लीटर का है।

सस्पेंशन की बात करें तो इसमें Showa का एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क और रियर में लिमिटेड एडजस्टमेंट सिस्टम दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए Nissin के 310mm फ्रंट ड्यूल डिस्क और 240mm रियर डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं। टायर साइज वही रखा गया है, फ्रंट में 120/70-ZR17 और रियर में 180/55-ZR17।

Honda CB1000F के फीचर्स

हालांकि CB1000F का लुक पूरी तरह रेट्रो है, लेकिन इसके अंदर मॉडर्न फीचर्स की भरमार है। बाइक में 5-इंच का TFT कलर डिस्प्ले, फुल LED लाइटिंग, और की-लेस इग्निशन दिया गया है। इसमें तीन प्रीसेट राइडिंग मोड्स (Sport, Standard, Rain) और दो कस्टम User मोड्स दिए गए हैं। राइडर इंजन पावर, इंजन ब्रेकिंग और ट्रैक्शन कंट्रोल को अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकता है।

ये भी पढ़ें: BMW ने भारत में लॉन्च की G 310 RR की खास लिमिटेड एडिशन, जानें इस बाइक की कीमत और एक्सक्लूसिव फीचर्स

साथ ही ड्यूल-चैनल ABS स्टैंडर्ड फीचर के रूप में शामिल है। कंपनी इस बाइक के लिए क्विकशिफ्टर, हीटेड ग्रिप्स, रेडिएटर ग्रिल और सॉफ्ट लगेज एक्सेसरीज भी ऑफर कर रही है।

Honda CB1000F की कीमत

होंडा की नई CB1000F फिलहाल जापान और यूरोप में अनवील की गई है और इसे तीन आकर्षक कलर ऑप्शन Silver/Blue, Silver/Black और Black/Red में पेश किया गया है। जापान में इस बाइक की कीमत 13,97,000 येन (लगभग ₹8.11 लाख) रखी गई है, जो CB1000 Hornet से थोड़ी अधिक है।

हालांकि कंपनी ने अभी इसके ग्लोबल लॉन्च या भारत में उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि EICMA 2025 मोटर शो में इसके अंतरराष्ट्रीय लॉन्च और संभावित भारतीय कीमत से जुड़ी नई जानकारी सामने आ सकती है।

ये भी पढ़ें: Activa और Jupiter को टक्कर देने आ गई Hero की Destini 110 स्कूटी, मिलेगा 56.2kmpl माइलेज, लंबी सीट और दमदार फीचर्स

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें