Honda ला रही है Elevate का Special Edition, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस डिटेल
Honda Elevate Special Edition: देश के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट (4.2 मीटर से 4.4 मीटर) में होंडा अपनी पकड़ मजबूत करने की पूरी कोशिश कर रही है। बता दें कि Honda Elevate अब धीरे-धीरे भारतीय सड़कों पर अपनी पहचान बना रही है। इस बीच कंपनी ने इस SUV का एक नया स्पेशल एडिशन लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ा दी है।
बोल्ड या एक्सप्लोरर नाम से आ सकता है Honda Elevate Special Edition
होंडा ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप SUV Elevate का नया टीज़र जारी किया है, जिसमें “Bold” और “Explorer” जैसे शब्द नजर आए हैं। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस मॉडल को Elevate Bold Edition या Explorer Edition नाम से पेश कर सकती है। टीज़र से पता चलता है कि इस एडिशन में रेड एक्सेंट्स के साथ अर्थी ब्राउन शेड दिया गया है, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश बनाता है।
रेड फिनिश फॉग लाइट्स के पास, फ्रंट बंपर पर और 17-इंच एलॉय व्हील्स के कुछ स्पोक्स पर साफ दिखाई देती है। इसके अलावा, ग्रिल और बोनट पर हल्के रेड डेकल्स और ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम में रेड एम्बिएंट लाइटिंग की उम्मीद की जा रही है।
Honda Elevate New Edition की फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Honda Elevate Special Edition, 9-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस्ड फीचर्स के साथ आ सकती है, जबकि इंजन पहले जैसा ही रहेगा 1.5L 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन जो 119 bhp पावर और 145 Nm टॉर्क जनरेट करता है। बता दें, यह स्पेशल एडिशन कार 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स दोनों विकल्पों में मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Mahindra Thar या Maruti Jimny, जानिए कौन-सी SUV है आपके लिए बेहतर?
वहीं लॉन्च के बाद भारतीय बाजार में Honda Elevate Special Edition का सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Skoda Kushaq, Maruti Grand Vitara और Maruti Victorious SUV से होगा।
2027 में आएगी Honda की इलेक्ट्रिक SUV
होंडा अपने इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि कंपनी ने 2025 के Japan Mobility Show में अपने 0 अल्फा इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट SUV का प्रदर्शन किया था, जिस पर आधारित नई Honda Electric SUV 2027 में पेश की जाएगी। खास बात यह है कि यह इलेक्ट्रिक SUV पूरी तरह भारत में तैयार की जाएगी और यहीं से ग्लोबल मार्केट में एक्सपोर्ट भी होगी।
ये भी पढ़ें: Kia ने लॉन्च किया 7-सीटर Carens का CNG मॉडल, कीमत और फीचर ऐसे कि तुरंत बनेगा बुकिंग का मन
2030 तक 10 नई कारें लॉन्च करने की योजना
वहीं, Honda Cars India Limited (HCIL) ने भारत के लिए एक नई रणनीति बनाई है जिसके तहत 2030 तक 10 नई कारें लॉन्च करने की योजना है, जिनमें से 7 SUV मॉडल होंगे। गौरतलब है कि कंपनी भारत को अब USA और जापान के बाद अपना तीसरा सबसे अहम बाजार मान रही है और मौजूदा मॉडल जैसे Amaze, City, City e:HEV और Honda Elevate की बिक्री को और बढ़ाने पर फोकस कर रही है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
