Fitkari Benefit: शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है फिटकरी, जानिए इसके 5 आसान और असरदार घरेलू उपयोग

Fitkari Benefit: शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है फिटकरी, जानिए इसके 5 आसान और असरदार घरेलू उपयोग

Fitkari Benefit: हमारे घरों में अक्सर बेकार पड़ी रहने वाली फिटकरी (Alum) सिर्फ 10 रुपये में मिलने वाला ऐसा नायाब घरेलू वस्तु है, जो कई छोटे-बड़े कामों में बेहद कारगर साबित होती है। फिटकरी के कुछ आसान उपयोग आपको रोजमर्रा की कई समस्याओं से राहत दिला सकते हैं। बता दें की यह उपाय बिल्कुल आसान हैं, लेकिन इनके फायदे वाकई चौंकाने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं फिटकरी कैसे और किन परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं।

Fitkari Benefit: इन समस्याओं से राहत दिलाता है फिटकरी

फिटकरी, जिसे वैज्ञानिक भाषा में पोटैशियम ऐल्यूमिनियम सल्फेट कहा जाता है, बाजार में आसानी से और बेहद कम कीमत पर मिल जाती है। खास बात है कि यह छोटी-सी दिखने वाली फिटकरी में रोगाणुरोधी (antibacterial), फंगल-रोधी, एंटीसेप्टिक और सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं, जो शरीर से जुड़ी कई परेशानियों में चौंकाने वाला फायदा (Fitkari Benefit) देती है।

ये भी पढ़ें: जानें सर्दियों में तुलसी को स्वस्थ और हरा-भरा रखने के आसान घरेलू उपाय

बदबूदार सांस से छुटकारा

अगर आपको अक्सर मुंह से बदबू आने की दिक्कत रहती है, तो फिटकरी का इस्तेमाल इस समस्या में बेहद कारगर मानी जाती है। बस फिटकरी पाउडर पानी में मिलाकर हल्के गरारे करें। हालाकि यह उपाय बहुत ही सरल है, लेकिन इसका असर तुरंत महसूस होता है।

फिटकरी मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करती है और सांस को लंबे समय तक ताज़ा बनाए रखती है। खास बात है कि इसे एक प्राकृतिक गरारा पानी यानी “माउथवॉश” का घरेलू विकल्प भी माना जाता है।

पर्फ्यूम को बनाएं ज्यादा टिकाऊ

अगर आप चाहते हैं कि आपका पर्फ्यूम पूरे दिन तक टिके रहे, तो इसमे भी फिटकरी का इस्तेमाल आपकी मदद कर सकता है। जिस जगह पर आप पर्फ्यूम स्प्रे करते हैं, वहां हल्के हाथ से फिटकरी रगड़ने से खुशबू देर तक रहती है। बता दें की फिटकरी न सिर्फ पसीने की बदबू हटाती है बल्कि pH बैलेंस बनाकर खुशबू को लंबे समय तक सहेजे रखती है।

ये भी पढ़ें: घर में चूहो का है आतंक? आजमाएं ये आसान और टिकाऊ उपाय; आसपास भी नहीं भटकेंगे चूहे

प्राकृतिक डियोडरेंट

फिटकरी को आप एक प्राकृतिक डियोडरेंट के रूप में भी अपना सकते हैं। बता दें की यह पसीने को नियंत्रित करने के साथ-साथ शरीर की दुर्गंध को भी दूर रखती है। खास बात है की Fitkari पूरी तरह प्राकृतिक होती है, इसलिए जो लोग केमिकल-फ्री विकल्प चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन विकल्प है।

इसे रोजाना नहाने के बाद बगल में हल्के हाथ से रगड़ें। फिटकरी का इस्तेमाल करने से बदबू तो दूर रहती ही है, साथ ही त्वचा पर किसी तरह की जलन या नुकसान भी नहीं होता।

फटी एड़ियों को जल्दी ठीक करे फिटकरी

सर्दियों में फटी एड़ियां होना बिल्कुल आम बात है, लेकिन बता दें कि फिटकरी पाउडर और नारियल तेल का यह आसान नुस्खा एड़ियों की दरारें बेहद जल्दी भरने में मदद करता है। Fitkari में मौजूद रोगाणुरोधी (एंटीसेप्टिक) गुण संक्रमण को रोकते हैं, जबकि नारियल तेल त्वचा को गहराई तक मुलायम बनाता है।

ये भी पढ़ें: क्या किसान विकास पत्र में निवेश करना आज भी है फायदेमंद? जानें इस योजना में निवेश के फायदे और कमियां

यह मिश्रण नियमित रूप से लगाने पर कुछ ही दिनों में असर दिखाना शुरू कर देता है और एड़ियां पहले से कहीं ज्यादा नरम लगती हैं।

Detox Bath के लिए फिटकरी

अगर आप अपनी त्वचा को बिल्कुल प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो नहाने के पानी में थोड़ा-सा फिटकरी का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद हो सकता है। बता दें की फिटकरी त्वचा की जम चुकी गंदगी हटाने में मदद करती है और खास बात है की इसके इस्तेमाल से शरीर में ताज़गी और हल्कापन महसूस होता है।

फिटकरी वाला पानी स्किन को साफ, मुलायम और बैक्टीरिया-फ्री बनाता है, जिससे आपकी त्वचा पहले से ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग दिखती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp