नवरात्रि के पहले दिन Hyundai ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, एक ही दिन में बिक गई 11,000 कारें

नवरात्रि के पहले दिन Hyundai ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, एक ही दिन में बिक गई 11,000 कारें

Hyundai Navratri Sale: Hyundai Motor India ने नवरात्रि के पहले दिन अपने डीलर्स के साथ मिलकर लगभग 11,000 यूनिट्स की डीलर बिलिंग कर, पिछले पांच साल का सबसे बड़ा एक-दिन का रिकॉर्ड बनाया है। खास बात है की यह बढ़ोतरी GST 2.0 सुधारों के चलते संभव हुई है, जो ग्राहकों को पूरे टैक्स लाभ का फायदा उठाने का मौका देती है।

Hyundai की SUV रेंज ने बढ़ाई बिक्री, Tucson पर सबसे बड़ी कटौती

Hyundai की बिक्री में सबसे बड़ा योगदान SUV पोर्टफोलियो का रहा, जहां Creta, Alcazar और Tucson जैसे मॉडल्स ने डीलर बिलिंग में अहम हिस्सेदारी बनाई। Hyundai ने महीने की शुरुआत में पूरे पोर्टफोलियो में मूल्य कटौती की घोषणा की, जिसका सबसे ज्यादा असर Creta और Alcazar पर देखा गया। क्रेटा के स्टैंडर्ड वर्ज़न पर ₹72,145 की कटौती और Creta N Line पर ₹71,762 की कमी की गई, जबकि अलकाजार, Hyundai की तीन-रो SUV पर लगभग ₹75,376 की छूट दी गई।

बता दें की यह कदम Hyundai की मिड-साइज और फैमिली SUV सेगमेंट में पकड़ मजबूत करने के लिए उठाया गया है। इसके साथ ही Hyundai के प्रीमियम SUV Tucson पर सबसे बड़ी छूट दी गई है, जो अब ₹2,40,303 सस्ती हो गई है और इसे Jeep Compass और Citroen C5 Aircross जैसी प्रतियोगियों के मुकाबले मजबूत स्थिति में लाती है।

ये भी पढ़ें: नए कलर, एडवांस फीचर और दमदार इंजन के साथ Royal Enfield ने लॉन्च किया Meteor 350, जानें 2025 मॉडल की पूरी डिटेल

Hyundai SUV और अन्य मॉडल्स पर मूल्य कटौती

मॉडलसेगमेंटमूल्य कटौतीटीप
Creta (Standard)SUV₹72,145मिड-साइज SUV में पकड़ मजबूत
Creta N LineSUV₹71,762फेस्टिव सेल लाभ
Alcazar3-Row SUV₹75,376फैमिली SUV सेगमेंट मजबूत
TucsonPremium SUV₹2,40,303प्रीमियम सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ी
VenueCompact SUV₹1,23,659GST 2.0 लाभ
i20Hatchback₹98,053हैचबैक ग्राहक के लिए किफायती
ExterHatchback₹89,209मूल्य में कटौती
Grand i10 NiosEntry-level₹73,000एंट्री-लेवल मॉडल किफायती
AuraEntry-level₹78,000ग्राहक के लिए आसान विकल्प

Hyundai के Whole-Time Director और COO तरुण गर्ग ने कहा की,

“नवरात्रि का शुभारंभ और GST 2.0 की गति ने बाजार में सकारात्मकता भर दी है। पहले ही दिन हमने पांच साल में अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन देखा। हालाकी, कंपनी का मकसद केवल सेल बढ़ाना नहीं है, बल्कि ग्राहक अनुभव और मूल्य का भरोसा कायम रखना भी है।”

ये भी पढ़ें: कारों की कीमतों में मारुति ने की बड़ी कटौती, Alto K10 से Grand Vitara तक 1 लाख से अधिक का डिस्काउंट

Hyundai Navratri Sale Record 2025: नवरात्रि पर बढ़ा ग्राहकों का उत्साह

बता दें की इस नवरात्रि Hyundai ने GST 2.0 सुधारों और विशेष मूल्य कटौती के जरिए अपने शो रूम में ग्राहकों की भारी भीड़ (Hyundai Navratri Sale) देखी। खास बात है की केवल उत्सव के दौरान ही नहीं, बल्कि कंपनी लगातार मास और प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की योजना बना रही है।

Creta, अलकाजार और Tucson जैसी लोकप्रिय SUVs अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गई हैं, जिससे ग्राहकों में उत्साह बढ़ा है। गौरतलब है की Hyundai का यह कदम न सिर्फ बिक्री रिकॉर्ड (Hyundai Navratri Sale) बनाने में मददगार है, बल्कि भारतीय कार बाजार में कंपनी की विश्वसनीयता और भरोसा भी दर्शाता है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें