IND vs AUS 5th T20I: ब्रिस्बेन में बारिश के चलते मैच रद्द, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

IND vs AUS 5th T20I: ब्रिस्बेन में बारिश के चलते मैच रद्द, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

IND vs AUS 5th T20I Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी गेम शनिवार 8 नवंबर को ब्रिस्बेन के The Gabba मैदान में होना था, लेकिन पहले ही पारी के पाँचवें ओवर में मौसम ने कहर बरपाया। अंपायर ने लंबे इंतजार के बाद मैच को रद्द कर दिया। हालाँकि इस रद्द होने वाला मैच भारत के पक्ष में गया क्योंकि टीम इंडिया पहले से 2-1 की बढ़त पर थी।

IND vs AUS 5th T20I: भारत ने दिखाया दम, ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर सीरीज अपने नाम

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में बेहतरीन वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की है। बता दें कि पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त बनाई थी। हालांकि, तीसरे टी20 में भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए बराबरी कर ली। इसके बाद चौथे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने 48 रन से जीत हासिल की और बढ़त बना ली।

ये भी पढ़ें: एक छोटे गांव से टीम इंडिया के कप्तान बनने तक शुभमन गिल का प्रेरणादायक सफर

ब्रिस्बेन में खेला जाने वाला IND vs AUS 5th T20I बारिश के चलते रद्द हो गया, जिससे सीरीज टीम इंडिया के नाम रही। खास तौर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने एक बार फिर साबित किया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीतना उसका रिवाज बन चुका है। गौरतलब है कि साल 2022 से अब तक ऑस्ट्रेलिया कोई भी टी20 सीरीज नहीं जीत सका है, वहीं भारत ने लगातार अपने प्रदर्शन से दुनिया को प्रभावित किया है।

मैच में क्या हुआ था?

हॉबर्ट में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं चौथे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए और गेंदबाजों के दम पर ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 119 पर रोक दिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में बढ़त बना ली।

ये भी पढ़ें: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बड़ी Defence Deal, अब दोनों देश मिलकर बनाएंगे एडवांस ड्रोन सिस्टम और एंटी-टेरर नेटवर्क

हालाकि पाँचवां मैच ब्रिस्बेन में लगातार बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और रद्द करना पड़ा। नतीजतन, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। इस जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास और भी मजबूत हुआ है। खास तौर पर युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने टीम को नई ऊर्जा दी है।

अब सभी की निगाहें आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स, खासकर ICC T20 World Cup पर टिकी होंगी, जहां यह लय भारत के लिए बड़ी भूमिका निभा सकती है। साथ ही, इस सीरीज ने एक बार फिर दिखा दिया कि मौसम भी क्रिकेट के नतीजे को कितना प्रभावित कर सकता है।

ये भी पढ़ें: जानिए कैसे दूध बेचने वाला लड़का बना करोड़ों की संपत्ति का मालिक, भोजपुरी इंडस्ट्री का है सुपरस्टार

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें