Ind vs WI: राहुल की फिफ्टी और सिराज-बुमराह की घातक गेंदबाजी से भारत ने पहले ही दिन वेस्टइंडीज को किया धराशायी
Ind vs WI Test Day 1 Highlights: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले ही दिन भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की धुनाई कर दी। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के सामने कैरिबियाई टीम सिर्फ 162 रन ही बना पाई। बता दें की केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने शानदार साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
Ind vs WI Test Day 1: 162 रन पर सिमटी वेस्टइंडीज की पारी
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की घातक लय के आगे टीम टिक नहीं सकी। 45वें ओवर में ही उनकी टीम सिर्फ 162 रन पर ऑल आउट हो गई। खास बात है की सिराज ने 14 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि बुमराह ने 14 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट झटके। कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर ने भी विकेट चटकाए।
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की खराब फॉर्म जारी रही। ओपनर टैगनारायण चंद्रपॉल खाता खोले बिना आउट हो गए, जबकि जस्टिन ग्रीव्स ने 32, शाई होप ने 26 और कप्तान रोस्टन चेज ने 24 रन बनाए। गौरतलब है की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट में हार झेल चुकी वेस्टइंडीज की फॉर्म अहमदाबाद में भी बरकरार रही।
ये भी पढ़ें: बिकने वाली है IPL की चैंपियन टीम RCB! 177,530,000,000 रुपये है कीमत; ये शख्स हो सकता है नया मालिक
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने दिलाई मजबूत शुरुआत
Ind vs WI Test Day 1 में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। यशस्वी ने 54 गेंद पर 36 रन बनाए और राहुल के साथ 68 रन जोड़े। हालांकि, यशस्वी जायसवाल जेडेन सिल्स का शिकार बने। इसके बाद साई सुदर्शन सिर्फ 7 रन बनाकर रोस्टन चेस की गेंद पर आउट हो गए।
सुदर्शन के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने केएल राहुल का साथ दिया। राहुल ने 101 गेंदों में अपनी 19वीं फिफ्टी पूरी की। स्टंप तक राहुल 53 और गिल 18 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत के पास अभी 8 विकेट बाकी हैं और वे अच्छी स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।
बारिश ने रोका खेल, फिर भी भारत का दबदबा
तीसरे सेशन में कुछ समय के लिए बारिश की वजह से खेल रुका, लेकिन ब्रेक के बाद यशस्वी ने अटैक जारी रखा। 15वें ओवर में जस्टीन ग्रीव्स के खिलाफ तीन चौके मारे। बता दें की इससे पहले भारत ने 2 विकेट पर 121 रन बना लिए थे।
हालांकि वेस्टइंडीज ने कई बार वापसी की कोशिश की, लेकिन सिराज और बुमराह की जोड़ी ने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। विशेष रूप से सिराज ने शुरुआती ओवरों में बुमराह से भी ज्यादा असर दिखाया।
भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
- मोहम्मद सिराज: 14 ओवर, 40 रन, 4 विकेट
- जसप्रीत बुमराह: 14 ओवर, 42 रन, 3 विकेट
- कुलदीप यादव: 6.1 ओवर, 25 रन, 2 विकेट
- वाशिंगटन सुंदर: 1 विकेट
खास बात है की भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटका कर West Indies के बल्लेबाजों को दबाव में रखा। इससे भारत को शुरुआती बढ़त मिल गई और टीम को मजबूत स्थिति में खेल आगे बढ़ाने का मौका मिला।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
