विराट कोहली और रोहित शर्मा बाहर, सूर्यकुमार यादव बने कप्तान; जानिए भारत की नई T20I टीम में कौन-कौन शामिल

विराट कोहली और रोहित शर्मा बाहर, सूर्यकुमार यादव बने कप्तान; जानिए भारत की नई T20I टीम में कौन-कौन शामिल

India New T20I Team 2025: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज़ हारने के बावजूद टीम इंडिया ने आखिरी मैच जीतकर सम्मानजनक विदाई ली। बता दें, भारत ने तीसरा वनडे जीतकर सीरीज़ 2-1 से समाप्त की। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक और विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा। हालांकि, अब इन दोनों दिग्गजों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

विराट और रोहित का टी20I से बाहर होना

गौरतलब है कि Virat Kohli और Rohit Sharma ने जून 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। वे अब केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया में शायद आखिरी बार इस फॉर्मेट में उतरे। उनके अलावा श्रेयरस अय्यर, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, और प्रसिद्ध कृष्णा को भी टी20 टीम में जगह नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें: क्रिकेटर KL Rahul ने खरीदा MG कंपनी का लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, जानिए इसके कीमत, फीचर्स और रेंज

खास तौर पर श्रेयस अय्यर के लिए यह निराशा जनक रहा क्योंकि वह तीसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए और अब कुछ हफ्तों तक मैदान से बाहर रहेंगे। ध्रुव जुरेल, जिन्होंने हाल में पहली बार वनडे टीम में जगह बनाई थी, उन्हें टी20 स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया। वहीं युवा बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल भी इस बार टी20 टीम में वापसी नहीं कर सके।

India New T20I Team 2025 – टीम में कौन-कौन हुआ शामिल

अब बात करते हैं नए चेहरों की। भारत की नई टी20 टीम (India New T20I Team 2025) की कमान संभाली है Suryakumar Yadav ने, जो फिलहाल टी20 फॉर्मेट में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ माने जाते हैं। वे वनडे टीम से बाहर चल रहे थे लेकिन टी20 में उनकी कप्तानी की पुष्टि कर दी गई है।

टीम में युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है। वरुण को ऑस्ट्रेलिया की पिच परिस्थितियों के कारण वनडे टीम में नहीं रखा गया था, लेकिन टी20 फॉर्मेट के लिए वह एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा बनीं मंत्री; जानिए भाजपा की नई रणनीति

इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देने के बाद अब टी20 सीरीज़ में वापसी मिली है। उनके साथ संजू सैमसन और रिंकू सिंह भी टीम में शामिल हैं, दोनों ही टी20 के स्थायी सदस्य माने जा रहे हैं।

दोनों फॉर्मेट में खेलेंगे ये खिलाड़ी

टीम इंडिया के सात ऐसे खिलाड़ी हैं जो वनडे और टी20, दोनों फॉर्मेट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। इनमें शुभमन गिल, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी वर्तमान भारतीय टीम के संतुलन की रीढ़ माने जाते हैं।

भारत ने जहां टी20 टीम में नए चेहरों को मौका देकर भविष्य की दिशा तय की है, वहीं इन खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए निरंतरता बनाए रखी है। विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में यही युवा खिलाड़ी टीम इंडिया की नई उम्मीद बनकर उभर रहे हैं। लिहाजा आगामी टी20 सीरीज़ में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि यह नया कॉम्बिनेशन भारत को कितना सफलता दिला पाता है।

ये भी पढ़ें: 3 खिलाड़ियों की मौत के बाद अफगानिस्तान का बड़ा फैसला, पाकिस्तान और श्रीलंका संग होने वाली ट्राई सीरीज से वापस लिया नाम

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें