10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, भारतीय डाक में 28,740 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती
India Post GDS Recruitment 2026: अगर आप 10वीं पास हैं और लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो 2026 की शुरुआत आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। India Post ने Gramin Dak Sevak (GDS) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें 28,740 पदों पर बिना किसी परीक्षा सीधी भर्ती की जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी।
India Post GDS Recruitment 2026 क्या है?
भारतीय डाक विभाग यानी India Post ने जनवरी 2026 में Gramin Dak Sevak Recruitment 2026 की शुरुआत कर दी है, जिसके तहत देशभर के अलग-अलग पोस्टल सर्किल में महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM) और डाक सेवक जैसे पद शामिल हैं, जो ग्रामीण डाक सेवाओं की रीढ़ माने जाते हैं।
खास बात यह है कि इन पदों पर नौकरी मिलने के बाद न सिर्फ सरकारी सेवा की सुरक्षा मिलती है, बल्कि समाज में एक अलग पहचान और सम्मान भी हासिल होता है, यही वजह है कि यह भर्ती युवाओं के बीच काफी चर्चा में है।
ये भी पढ़ें: राजस्व निरीक्षक और अमीन के 1569 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए आवेदन तारीख से चयन प्रक्रिया तक सबकुछ
India Post GDS Recruitment 2026 की मुख्य जानकारी
India Post GDS Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत जनवरी 2026 से हो गई है, जबकि 14 फरवरी 2026 आवेदन की आखिरी तारीख तय की गई है। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने के लिए उम्मीदवारों को 16 फरवरी 2026 तक का समय मिलेगा।
खास बात यह है कि इस बार भर्ती अभियान के तहत देशभर के अलग-अलग राज्यों और पोस्टल सर्किल में कुल 28,740 पद निकाले गए हैं, जिससे 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका बन गया है।
शैक्षणिक योग्यता
India Post GDS भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही स्थानीय भाषा की समझ, साइकिल चलाने की क्षमता और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज भी होनी चाहिए। खास बात यह है कि भले ही योग्यता सरल रखी गई हो, लेकिन 10वीं में अच्छे अंक चयन में अहम भूमिका निभाते हैं।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी, जो इस भर्ती को और भी सुलभ बनाती है।
ये भी पढ़ें: 10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी, 22,000 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 18 हजार से शुरू
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती की सबसे खास और सुकून देने वाली बात यह है कि इसमें ना कोई लिखित परीक्षा होगी और ना ही इंटरव्यू। चयन पूरी तरह 10वीं कक्षा में मिले अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाएगा, यानी जितने अच्छे अंक, उतने ज्यादा चयन के चांस। मेरिट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को सिर्फ दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
इस प्रक्रिया से लाखों युवाओं को परीक्षा के तनाव से सीधी राहत मिलेगी और बिना किसी झंझट के सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
India Post GDS भर्ती में वेतन पद के हिसाब से तय किया गया है। Branch Postmaster (BPM) को हर महीने ₹12,000 से लेकर ₹29,380 तक की सैलरी मिल सकती है, जबकि Assistant Branch Postmaster (ABPM) और डाक सेवक पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹10,000 से ₹24,470 तक का मासिक वेतन दिया जाता है।
हालाकी शुरुआत में रकम थोड़ी कम लग सकती है, लेकिन सरकारी नौकरी की स्थिरता, समय पर वेतन और अन्य सुविधाओं को देखें तो यह जॉब लंबे समय के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है।
India Post GDS भर्ती में कैसे करें आवेदन?
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
- सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “GDS January Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें
- फोटो और सिग्नेचर जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर लें
ये भी पढ़ें: बिहार में रेलवे को मिला बड़ा तोहफा, 9 गुना बढ़ा बजट, 17,000 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट को मंजूरी
गौरतलब है कि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है, इसलिए समय रहते आवेदन करना समझदारी होगी।