भारत-अमेरिका के बीच ₹822,93,42,150 का ऐतिहासिक सैन्य सौदा, देश को मिलेगा Javelin मिसाइल सिस्टम और Excalibur आर्टिलरी राउंड्स

भारत-अमेरिका के बीच ₹822,93,42,150 का ऐतिहासिक सैन्य सौदा, देश को मिलेगा Javelin मिसाइल सिस्टम और Excalibur आर्टिलरी राउंड्स

India-US Javelin Missile Deal: अमेरिका ने भारत के लिए एक ऐसा बड़ा कदम उठाया है जिसने पाकिस्तान और चीन दोनों की नींद उड़ा दी है। वॉशिंगटन ने भारत को करीब $93 Million (₹8229342150) की ऐतिहासिक सैन्य डील की मंजूरी दे दी है। इस डील के बाद भारत को Javelin Anti-Tank Missile System और Excalibur प्रिसिजन आर्टिलरी राउंड् मिलेंगे।

अमेरिका-भारत की ₹8229342150 डिफेंस डील से बढ़ी रणनीतिक ताकत

बता दें की भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़े सीमा तनाव के बीच अमेरिका का यह बड़ा फैसला भारत की रक्षा क्षमता को नए स्तर पर ले जाता है। अमेरिका ने भारत की सुरक्षा ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए $93 Million (₹8229342150) की ऐतिहासिक सैन्य डील को मंजूरी दी है। खास बात है कि यह अनुमति Defense Security Cooperation Agency (DSCA) ने दी, जिसने इस प्रस्तावित हथियार बिक्री की औपचारिक सूचना US Congress को भेज दी है।

ये भी पढ़ें: भारत की ‘Surya Missile’ ने दुनिया में मचाया हलचल! 27,000 Km/h की रफ्तार, 30 मिनट में पहुंच सकती है किसी भी देश

इस सौदे के तहत भारत को 100 FGM-148 Javelin मिसाइलें, 25 Lightweight Command Launch Units, और 216 Excalibur Precision Artillery Rounds मिलने हैं। इतना ही नहीं, DSCA की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने इसके साथ lifecycle support, ऑपरेटर प्रशिक्षण, सुरक्षा निरीक्षण और पुनर्स्थापन सेवाएं की मांग भी की थी, जिसे अमेरिका ने बिना किसी आपत्ति के हरी झंडी दे दी है। यह डील भारत की रणनीतिक शक्ति को और मजबूत करती है और भविष्य की चुनौतियों से निपटने में इसे और सक्षम बनाएगी।

Javelin और Excalibur से भारत की मारक क्षमता होगी मजबूत

इस नई डिफेंस डील के तहत भारत को मिलने वाले हथियार उसकी जमीन-युद्ध क्षमता को बेहद मजबूत कर देंगे। बता दें कि Javelin Missile System दुनिया का सबसे उन्नत टैंक-रोधी हथियार माना जाता है, जिसे RTX और Lockheed Martin ने मिलकर तैयार किया है। यह मिसाइल टैंक, आर्मर्ड व्हीकल और बंकरों को दूर से ही सटीक तरीके से ध्वस्त करने की क्षमता रखती है। खास बात यह है कि Javelin सिस्टम के आने से भारत की Infantry Units की पहली हमले की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।

इसके साथ ही भारत को Excalibur Artillery Rounds भी मिल रहे हैं, जिनकी कीमत करीब $47 Million है। ये GPS-guided, long-range और high-precision ammunition हैं, जिनका भारत पहले भी आतंकवादी ठिकानों पर कम से कम collateral damage के साथ इस्तेमाल कर चुका है। यह क्षमता खासकर सीमावर्ती इलाकों में भारत को रणनीतिक बढ़त देने में अहम भूमिका निभाती है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका फिर शुरू करेगा परमाणु हथियारों की टेस्टिंग, चीन को लेकर दी बड़ी चेतावनी

India-US Javelin Missile Deal का भारत की सुरक्षा पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

India-US Javelin Missile Deal रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। DSCA ने साफ कहा है कि भारत की सेना इन आधुनिक हथियारों को बिना किसी चुनौती के अपने सिस्टम में शामिल कर सकती है। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में सैन्य तनाव देखने को मिला था। ऐसे में Javelin और Excalibur जैसे हथियार भारत की पहली हमले की क्षमता (First Strike Accuracy) को बेहद मजबूत करेंगे।

अमेरिका का कहना है कि यह कदम भारत की सुरक्षा क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ दोनों देशों की Strategic Defence Partnership को और गहरा करेगा। सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि DSCA ने स्पष्ट किया है कि यह सौदा क्षेत्रीय सैन्य संतुलन (Military Balance) को नहीं बदलेगा, लेकिन भारत की ताकत जरूर बढ़ाएगा।

ये भी पढ़ें: भारत के मिसाइल टेस्ट से पहले हिंद महासागर में बढ़ी हलचल, अमेरिका और चीन ने भेजे अपने जासूसी जहाज

अमेरिका-भारत डिफेंस पार्टनरशिप का नया ऐतिहासिक अध्याय

बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच COMCASA, BECA जैसे कई बड़े रक्षा समझौते हुए हैं, लेकिन विशेषज्ञ इस Javelin-Excalibur डील को एक “ऐतिहासिक माइलस्टोन” मान रहे हैं। खास बात है कि इस समझौते से भारत की tactical strike क्षमता में तेज़ बढ़ोतरी होगी और पाकिस्तान-चीन को भी स्पष्ट रणनीतिक संदेश जाएगा।

भारत को अत्याधुनिक एंटी-टैंक जैवलिन मिसाइलें और जीपीएस-गाइडेड एक्सकैलिबर प्रिसिजन आर्टिलरी राउंड मिलने से इसकी युद्धक क्षमता और सटीक मारक शक्ति कई गुना मजबूत होने जा रही है। गौरतलब है कि India-US Javelin Missile Deal सिर्फ हथियारों की खरीद नहीं, बल्कि अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते रक्षा विश्वास और Indo-Pacific में गहराते रणनीतिक तालमेल का भी प्रतीक है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें