भारत ने रचा इतिहास! U19 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर जीती छठी ट्रॉफी
India Wins U19 World Cup 2026: भारतीय अंडर-19 टीम ने U19 World Cup 2026 फाइनल में इंग्लैंड को हराकर एक बार फिर इतिहास रचा है। 6 फरवरी 2026 को हरारे स्पोर्ट्स क्लब, ज़िम्बाब्वे में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने 100 रन से जीत दर्ज की और रिकॉर्ड छठी बार U19 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की।
भारत ने टॉस जीता और बनाया रिकॉर्ड तोड़ लक्ष्य
भारत ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से रिकॉर्ड तोड़ दिया। टीम ने 50 ओवर में 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी की 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी सबसे बड़ा आकर्षण रही।
𝗖.𝗛.𝗔.𝗠.𝗣.𝗜.𝗢.𝗡.𝗦 🏆
Congratulations to India U19 on winning the ICC Men’s U19 World Cup 2026 👏👏
Their historic 6⃣th title 🫡
Take. A. Bow 🙇
Scorecard ▶️ https://t.co/hisult7mtv #U19WorldCup pic.twitter.com/5a0Pf4wpTw
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
15 चौके और 15 छक्के लगाते हुए उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में तेज़ शतक भी बनाया, जो 2012 में उनमुक्त चंद (Unmukt Chand) के रिकॉर्ड 111* को पीछे छोड़ गया। कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 51 गेंदों में 53 रन बनाकर टीम को मजबूती दी।
ये भी पढ़ें: गलत हुई ‘IIT बाबा’ की भविष्यवाणी, विराट कोहली के शतक से भारत की धमाकेदार जीत
जबकि कनीष्क चौहान, अभिग्यन कुंडु, वेदांत त्रिवेदी और विहान मलहोत्रा ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और भारत ने 400+ का स्कोर हासिल कर फाइनल को यादगार बना दिया।
इंग्लैंड की चुनौती टूट गई, भारत U19 ने 100 रन से फाइनल में किया कब्जा
इंग्लैंड ने 311 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में कुछ उम्मीदें जगाईं, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कड़ी मेहनत करते हुए समय पर विकेट लेकर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से कैल्ब फाल्कनर ने शानदार 115 रन की पारी खेली और बेन डॉकिन्स ने 66 रन जोड़े, लेकिन यह भारत U19 की आक्रामक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाया।
Carnage continues as Vaibhav Sooryavanshi brings up 150 in style! 🔥🤩
The English bowlers have no answers as the Boss Baby is going all guns blazing with towering sixes! 🙌🏻😮💨
ICC Men’s #U19WorldCup | FINAL | #INDvENG | LIVE NOW 👉 https://t.co/ZFk8pN9tv3 pic.twitter.com/Dkh4YCXOEC
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 6, 2026
आर एस अमरीश ने 3 और कनीष्क चौहान ने 2 विकेट लेकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। इसके परिणामस्वरूप भारत ने 411/9 के अपने विशाल स्कोर की मदद से 100 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
ये भी पढ़ें: 20 हजार की Casio से 4 करोड़ की Rolex तक, देखें मोहम्मद सिराज की महंगी घड़ियों का कलेक्शन
भारत ने छठी बार U19 वर्ल्ड कप जीतकर दिखाया युवा खिलाड़ियों का दम
भारत ने U19 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी छठी जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है और अब इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाला देश बन गया है। पिछले खिताब भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में जीते थे।
इस जीत में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे युवा खिलाड़ियों ने अपनी जबरदस्त प्रतिभा दिखाई, जिसने यह साफ कर दिया कि भारतीय अंडर-19 टीम में भविष्य के क्रिकेट सितारे तैयार हैं और आने वाले सालों में देश को बड़ी उपलब्धियां दिला सकते हैं।
