2500 करोड़ मे भारतीय सेना को मिलेगी नई Pinaka Rocket, 120 KM दूर दुश्मन को कर देगी खाक

2500 करोड़ मे भारतीय सेना को मिलेगी नई Pinaka Rocket, 120 KM दूर दुश्मन को कर देगी खाक

Indian Army 120 Km Pinaka Rocket Deal: भारतीय सेना एक बार फिर अपनी मारक क्षमता बढ़ाने की तैयारी में है। इस बार बात उस हथियार सिस्टम की हो रही है जिसने पहले ही दुनिया में भारत का झंडा ऊंचा किया है। हालाकि इस बार इसकी रेंज इतनी बढ़ने जा रही है कि दुश्मन कई किलोमीटर दूर बैठकर भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पाएगा।

गौरतलब है कि 120 किलोमीटर स्ट्राइक रेंज वाली नई Pinaka Rocket को लेकर 2500 करोड़ की बड़ी डील लगभग तय हो चुकी है और जल्द ही इसके ट्रायल शुरू होने वाले हैं।

क्या है 120 Km Pinaka Rocket Deal?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना अपनी लॉन्ग-रेंज आर्टिलरी को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। इसी कड़ी में लगभग 2500 करोड़ रुपये की एक बड़ी डील (120 Km Pinaka Rocket Deal) पर काम चल रहा है, जिसके तहत 120 किलोमीटर तक मार करने वाली नई पिनाका रॉकेटों को सेना में शामिल किया जाएगा।

बता दें कि इन्हें DRDO तैयार करेगा और शुरुआती परीक्षण जल्द किए जाएंगे। ट्रायल सफल होने के बाद इन्हें विकास और उत्पादन साझेदारों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर बनाया जाएगा, जिससे सेना की मारक क्षमता पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़ें: भारत ने किया Nag Mk 2 Missile का सफल परीक्षण, रेंज और टारगेट ऐसा.. दुश्मनों के भी उड़ जाएंगे होश

DAC से जल्द मिलेगी मंजूरी

गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय और रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) इस प्रस्ताव को जल्द मंजूरी देने जा रहे हैं। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में मंत्रालय लगातार देशी हथियार प्रणाली को बढ़ावा दे रहा है। हाल ही में पिनाका सिस्टम की कई यूनिट्स विदेशों को भी भेजी गई हैं, जिससे भारत की रक्षा क्षमता और निर्यात दोनों मजबूत हुए हैं।

नई 120 Km Range Pinaka Rocket को मौजूदा लॉन्चर से ही दागा जा सकेगा, जिनकी वर्तमान रेंज 40 Km और 75 Km+ है। यानी प्रोडक्शन लागत भी कम होगी और क्षमता कई गुना बढ़ेगी।

पिनाका रेजिमेंट को मिलने वाली नई शक्ति

भारतीय सेना पहले ही अपनी पिनाका रेजिमेंट को मजबूत करने के लिए कई अहम खरीद कर चुकी है। इस साल रक्षा मंत्रालय ने EEL और MIL से Area Denial Munition (ADM) Type-1 (DPICM) और HEPF Mk-1 (Enhanced) रॉकेट की खरीद पर 10,147 करोड़ रुपये की डील साइन की।

ये भी पढ़ें: भारत की ‘Surya Missile’ ने दुनिया में मचाया हलचल! 27,000 Km/h की रफ्तार, 30 मिनट में पहुंच सकती है किसी भी देश

इसके साथ ही BEL के साथ SHAKTI Software Upgrade Contract भी साइन किया गया था। यह सभी समझौते सेना की मारक क्षमता को नई ऊंचाई देते हैं।

Pinaka MLRS की खासियत

DRDO द्वारा विकसित Pinaka MLRS (Multiple Launch Rocket System) भारत की सबसे सफल स्थानीय हथियार प्रणाली में से एक है। इसमें तेज़ी से फायरिंग, बेहतर टारगेटिंग और आधुनिक युद्ध जरूरतों के लिए सभी तरह की क्षमताएं शामिल हैं।

बता दें कि यह सिस्टम कई देशों में भारत की पहचान बना चुका है और आर्टिलरी युद्धक्षेत्र में निर्णायक बदलाव लाने की क्षमता रखता है। DRDO पहले ही 120 Km Range Pinaka Rocket के उन्नत संस्करण पर काम कर रहा है और इसका पहला परीक्षण अगले वित्तीय वर्ष में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कौन हैं प्रधानमंत्री मोदी के सबसे ताकतवर अधिकारी? चलाता है भारत की सत्ता का असली पहिया

सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने साफ कहा है कि जैसे ही लंबी दूरी वाली नई Pinaka संस्करण उपलब्ध होंगे, सेना अन्य विकल्पों को छोड़कर इन्हें प्राथमिकता देगी। पिनाका सिस्टम पहले ही Armenia को निर्यात किया जा चुका है और कई यूरोपीय देश, खासकर France, इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यह भारत की रक्षा उद्योग के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Jai Jagdamba News Whatsapp