इंडियन बैंक भर्ती 2025: देशभर के युवाओं के लिए एक बड़ी और सुनहरी खबर सामने आई है। हाल ही में Indian Bank Apprentice Recruitment 2025 की अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसमें 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आपका सपना बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना है, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है। इस भर्ती के जरिए युवा बैंकिंग की दुनिया में प्रवेश कर सकते हैं और अपने करियर को मजबूत नींव दे सकते हैं।
Indian Bank Apprentice Recruitment 2025 से जुड़ी आवेदन की शुरुआत और अंतिम तिथि
इंडियन बैंक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 7 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के बाद उम्मीदवार 22 अगस्त 2025 तक अपने फॉर्म का प्रिंटआउट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: AIIMS में 2300+ पदों पर भर्ती शुरू – जानिए कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती प्रक्रिया का संक्षिप्त विवरण
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती का नाम | Indian Bank Apprentice Recruitment 2025 |
कुल पद | 1500 |
आवेदन शुल्क | General/OBC/EWS: ₹800 + GST SC/ST/PwBD: ₹175 + GST |
शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (1 अप्रैल 2021 के बाद) |
आयु सीमा | 20 से 28 वर्ष (1 जुलाई 2025 तक) |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + स्थानीय भाषा जांच + दस्तावेज़ सत्यापन + मेडिकल परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट | indianbank.in |
किन राज्यों में सबसे ज्यादा वैकेंसी?
Indian Bank Apprentice Recruitment 2025 के अंतर्गत देशभर में कुल 1500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें सबसे अधिक वैकेंसी तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 277-277 पदों के साथ हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 152, आंध्र प्रदेश में 82, बिहार में 76, महाराष्ट्र में 68, मध्य प्रदेश में 59, और पंजाब में 54 पद निर्धारित किए गए हैं। लिहाजा आवेदन करते समय राज्यवार विकल्प ध्यानपूर्वक चुनें।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे करने जा रही है 50,000 पदों पर भर्ती
कैसे होगी भर्ती?
Indian Bank Apprentice Recruitment 2025 में चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी:
चरण | विवरण |
---|---|
1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा | कुल प्रश्न: 100 समय: 60 मिनट नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेगा विषयवार प्रश्न: |
2. स्थानीय भाषा की परीक्षा | लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की स्थानीय भाषा में दक्षता की जांच की जाएगी। |
3. दस्तावेज़ सत्यापन व मेडिकल | स्थानीय भाषा परीक्षा पास करने वालों के दस्तावेजों की जांच और मेडिकल फिटनेस टेस्ट किया जाएगा। |
कैसे करें आवेदन?
बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Career” सेक्शन में जाकर Apprentice Recruitment 2025 पर क्लिक करें।
- अब NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और Enrolment ID प्राप्त करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- अंतिम में आवेदन पत्र सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ें: रेलवे ने टिकट बुकिंग में फीर किया बड़ा बदलाव, अब आसानी से मिलेंगे वेटिंग टिकट, जानें नई व्यवस्था
महत्वपूर्ण तिथियां
प्रक्रिया | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू | 18 जुलाई 2025 |
अंतिम तिथि | 07 अगस्त 2025 |
आवेदन प्रिंट डाउनलोड | 22 अगस्त 2025 |
आपको बता दें की बैंक भर्ती के इस सुनहरे मौके को नजरअंदाज करना समझदारी नहीं होगी। क्योंकि यह भर्ती न केवल युवाओं को बैंकिंग सेक्टर में अनुभव प्राप्त करने का अवसर देती है, बल्कि भविष्य में स्थायी नौकरी के रास्ते भी खोल सकती है। Indian Bank Apprentice Recruitment 2025 उनके लिए खास मौका है जो देश के अग्रणी सार्वजनिक बैंक में काम करना चाहते हैं।
IMPORTANT LINKS | |
---|---|
Apply Online Link | Click Here |
Check Official Notification | Click Here |
Indian Bank Official Website | Click Here |
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —