ट्रेन में अब ज्यादा सामान ले जाना पड़ेगा महंगा, सफर से पहले जान लें रेलवे के ये नियम

ट्रेन में अब ज्यादा सामान ले जाना पड़ेगा महंगा, सफर से पहले जान लें रेलवे के ये नियम

Train Baggage Rules 2025: अगर आप ट्रेन से सफर करते समय जरूरत से ज्यादा सामान ले जाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। खास बात है कि अब रेलवे ने साफ कर दिया है कि तय मुफ्त सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। हालाकी यह नियम पहले से मौजूद था, लेकिन अब इसे लेकर संसद में साफ जानकारी दे दी गई है।

Train Baggage Rules पर रेल मंत्री का बड़ा बयान

गौरतलब है कि बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट की। वह सांसद वेमिरेड्डी प्रभाकर रेड्डी के सवाल का जवाब दे रहे थे। सवाल यह था कि क्या रेलवे भी हवाई अड्डों की तरह यात्रियों के लिए सख्त बैगेज नियम लागू करने जा रहा है।

इस पर रेल मंत्री ने बताया कि फिलहाल रेलवे में अलग-अलग क्लास के अनुसार यात्रियों के लिए कोच के अंदर साथ ले जाने वाले सामान की मुफ्त सीमा और अधिकतम सीमा पहले से तय है।

ये भी पढ़ें: रात में बार-बार टिकट चेकिंग से हो चुके हैं परेशान? अब रेलवे ने लगाया खास नियम, जानिए अपने अधिकार जिससे 90% यात्री हैं अनजान

Train Baggage Rules 2025: किस क्लास में कितना सामान ले जा सकते हैं?

Train Baggage Rules 2025 के मुताबिक सेकेंड क्लास में यात्रा करने वाले यात्री 35 किलो तक सामान मुफ्त ले जा सकते हैं, जबकि 70 किलो तक सामान शुल्क देकर ले जाने की अनुमति है। वहीं स्लीपर क्लास के यात्रियों के लिए 40 किलो सामान मुफ्त है और अधिकतम सीमा 80 किलो रखी गई है।

वहीं AC थ्री टियर और चेयर कार में 40 किलो तक सामान ही मुफ्त और यही इनकी अधिकतम सीमा भी है। जबकि AC टू टियर और फर्स्ट क्लास में थोड़ी ज्यादा छूट मिलती है, जहां यात्री 50 किलो तक सामान मुफ्त और कुल 100 किलो तक ले जा सकते हैं।

इसके अलावा AC फर्स्ट क्लास में सफर करने वालों को सबसे ज्यादा राहत दी गई है, जहां 70 किलो तक सामान मुफ्त और अधिकतम 150 किलो तक ले जाने की अनुमति है।

सामान के साइज को लेकर भी सख्त नियम

बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ कर दिया है कि ट्रेन के कोच में वही सामान ले जाने की अनुमति होगी, जिसका साइज 100 सेमी x 60 सेमी x 25 सेमी तक हो। यानी ट्रंक, सूटकेस या बॉक्स अगर इस तय माप के अंदर है, तभी उसे व्यक्तिगत सामान मानकर कोच में रखा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: भारतीय रेलवे ने वेटिंग टिकट यात्रियों को दी बड़ी राहत, जानें नए रेलवे नियम

अगर किसी भी तरफ से सामान का आकार तय सीमा से थोड़ा भी ज्यादा हुआ, तो उसे कोच में ले जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। हालाकी ऐसे यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ओवरसाइज सामान को ब्रेक वैन या पार्सल वैन में बुक कराना अनिवार्य होगा। गौरतलब है कि यह नियम यात्रियों की सुविधा और कोच में भीड़ कम रखने के लिए लागू किया गया है।

तय सीमा से ज्यादा सामान पर कितना लगेगा चार्ज?

रेलवे के नियमों के मुताबिक अधिकतम सीमा में मुफ्त सामान की लिमिट भी शामिल होती है। गौरतलब है कि अगर कोई यात्री तय मुफ्त सीमा से ज्यादा सामान अपने साथ ट्रेन के कोच में रखता है, तो उसे सामान्य दर नहीं बल्कि निर्धारित शुल्क का 1.5 गुना चार्ज देना होगा। यानी साफ है कि अब जरूरत से ज्यादा सामान लेकर सफर करना संभव तो रहेगा, लेकिन यह पहले जैसा सस्ता बिल्कुल नहीं होगा।

यात्रियों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

अगर आप ट्रेन से लंबी दूरी की यात्रा करने जा रहे हैं, तो बेहतर होगा कि निकलने से पहले Train Baggage Rules 2025 एक बार जरूर देख लें। तय सीमा से ज्यादा सामान होने पर आखिरी वक्त की भागदौड़ से बचने के लिए पहले ही पार्सल बुकिंग पर विचार करें। ऐसा करने से स्टेशन पर जुर्माना भरने और बेवजह की परेशानी से आसानी से बचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 2026 में बदल जाएगी आपकी रेल यात्रा, यात्रियों को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा फायदा

रेलवे ने साफ संकेत दे दिया है कि अब ट्रेन का सफर भले ही आसान रहे, लेकिन जरूरत से ज्यादा सामान लेकर चलने की आदत पर सख्ती होगी। खास बात है कि नियम पुराने हैं, मगर अब इन्हें गंभीरता से लागू किया जाएगा।

Jai Jagdamba News Whatsapp