अब iPhone 16 लेने का सपना होगा पूरा, पहली बार Black Friday Sale में 40,000 रुपये से भी कम में मिलेगा प्रीमियम स्मार्टफोन
iPhone 16 Black Friday Sale 2025: अगर आप लंबे समय से iPhone 16 खरीदने का मन बना रहे थे, तो बता दें कि इस साल की Black Friday Sale आपके लिए किसी बड़े मौके से कम नहीं है। यह ऑफर खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए बेहद फायदेमंद है जो पुराने iPhone से अपग्रेड करना चाहते हैं या पहली बार Apple इकोसिस्टम में आना चाहते हैं।
हालाकि iPhone 17 लॉन्च होने के बाद चर्चाओं में है, लेकिन गौरतलब है कि iPhone 16 अब भी अपनी कीमत और फीचर्स के हिसाब से एक दमदार विकल्प साबित हो रहा है और अब यह 40,000 रुपये से भी कम में मिल रहा है।
iPhone 16 Black Friday Sale 2025: Amazon से लेकर फ्लिपकार्ट और क्रोमा तक धमाकेदार छूट
Amazon पर iPhone 16 की कीमत जहाँ पहले से ही घटकर ₹66,900 कर दी गई है और इस पर ₹13,000 की सीधी छूट भी है, वहीं पुराना फोन बदलने पर आपको ₹47,650 तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। उदाहरण के तौर पर, iPhone 15 (128GB, बिना किसी नुकसान) पर ₹30,250 तक की एक्सचेंज कीमत मिल जाती है, जिससे iPhone 16 का प्रभावी दाम घटकर लगभग ₹36,650 रह जाता है। साथ ही बैंक ऑफर से ₹4,000 तक का फायदा भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: 50MP कैमरा, 68W फास्ट चार्जिंग और 12GB रैम के साथ Motorola Edge 70 लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
Flipkart और क्रोमा पर iPhone 16 ऑफर
फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 ₹69,900 में लिस्ट है और यहाँ भी ₹57,400 तक का एक्सचेंज मूल्य दिया जा रहा है। iPhone 15 के एक्सचेंज पर ₹27,450 मिलते हैं और बैंक कैशबैक जोड़कर फोन का प्रभावी दाम ₹40,000 से नीचे आ जाता है।
iPhone 16 Black Friday Sale में क्रोमा सबसे कम प्रभावी कीमत दे रहा है, जहाँ सीधी छूट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज मिलाकर iPhone 16 सिर्फ ₹39,990 में मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: AMOLED डिस्प्ले, 50MP सेल्फ़ी कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Wobble One भारत में लॉन्च, जानें फीचर और कीमत
Reliance Digital पर Black Friday डील
Reliance Digital पर यह फोन ₹63,900 में उपलब्ध है और बैंक ऑफर जोड़ने पर इसका प्रभावी दाम ₹60,900 तक आ जाता है। कुल मिलाकर, इस ब्लैक फ्राइडे पर iPhone 16 अब तक की सबसे किफायती कीमत में खरीदा जा सकता है।
iPhone 16 के फीचर्स
iPhone 16 की खासियतों की बात करें तो यह मॉडल अब भी अपने फीचर्स की वजह से एक मजबूत चुनाव माना जाता है। 2024 में आया यह फोन पहली बार नए सीधे खड़े कैमरा डिज़ाइन के साथ लॉन्च हुआ था। इसके अलावा इसमें ज्यादा तेज़ प्रोसेसर, बेहतर रैम, उन्नत कैमरा सिस्टम, ऑटोफोकस वाला चौड़ा लेंस, और एक नया कैमरा बटन मिलता है।
ये भी पढ़ें: Google का Nano Banana Pro लॉन्च, सिर्फ एक प्रॉम्प्ट से बनेगा 4K स्टूडियो क्वालिटी इमेज
साथ ही इसमें एप्पल इंटेलिजेंस का सपोर्ट भी दिया गया है, जो इसके उपयोग को और आसान बनाता है। खास तौर पर उन लोगों के लिए यह फोन बेहतरीन सौदा है, जिन्हें कम दाम में प्रीमियम अनुभव चाहिए, क्योंकि 40,000 रुपये से कम में आईफोन मिलना आज भी बड़ी बात है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
