ईरान में जोरदार धमाका, 8 मंजिला इमारत के उड़ गए दो फ्लोर, कई दुकानें और वाहन तबाह
Iran Explosion: ईरान के अहम बंदरगाह शहर बंदर अब्बास से शनिवार को आई एक खबर ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी। अचानक हुए तेज धमाके (Bandar Abbas Port Blast) ने न सिर्फ एक बहुमंजिला इमारत को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, बल्कि आसपास की दुकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। धमाके की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है, जबकि घटना ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है।
ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट पर जोरदार धमाका
सामने आई जानकारी के मुताबिक ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास के Moallem Boulevard इलाके में स्थित एक आठ मंजिला इमारत में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस विस्फोट से पूरी इमारत कांप उठी और देखते ही देखते उसके दो फ्लोर पूरी तरह तबाह हो गए।
राज्य मीडिया के मुताबिक, धमाके की चपेट में आकर आसपास खड़ी कई गाड़ियां और सड़क किनारे की दुकानें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सरकारी टीवी पर दिखाई गई तस्वीरों में इमारत का अगला हिस्सा उड़ चुका है और अंदर का ढांचा बाहर से साफ नजर आ रहा है। चारों ओर फैला मलबा इस बात का सबूत है कि धमाका कितना तेज था, हालांकि इसकी असली वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें: ईरान से तेल आयात पर अमेरिका ने 6 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, क्या अब बिगड़ेंगे दोनों देशों के रिश्ते?
घायलों को अस्पताल भेजा गया, मौत की पुष्टि नहीं
बंदर अब्बास में हुए धमाके के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, Hormozgan प्रांत के आपदा प्रबंधन निदेशक मेहरदाद हसनजादेह ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि, अब तक किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर फैली यह खबर कि धमाके में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड नेवी के किसी कमांडर को निशाना बनाया गया था, गौरतलब है कि उसे तसनीम न्यूज एजेंसी ने पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद करार दिया है।
Bandar Abbas Port Blast की असली वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। प्रशासन और जांच एजेंसियां लगातार यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह कोई हादसा था या इसके पीछे कोई और कारण छिपा है, हालांकि फिलहाल किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है।
ये भी पढ़ें: निवेशकों को लगा बड़ा झटका, एक ही दिन में सोना 9% और चांदी 17% लुढ़की, जानें वजह
अन्य ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में भी घटना (Iran Explosion) की पुष्टि की गई है, लेकिन सभी ने यही कहा है कि कारण को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। गौरतलब है कि यह विस्फोट ऐसे समय पर हुआ है जब ईरान-अमेरिका तनाव काफी बढ़ा हुआ है।
हाल के महीनों में ईरान में आर्थिक संकट को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिन्हें तीन साल में सबसे बड़े प्रदर्शन माना जा रहा है। एक ईरानी अधिकारी ने Reuters को बताया था कि,
इन प्रदर्शनों के दौरान करीब 5,000 लोगों की मौत हुई, जिनमें लगभग 500 सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल थे, जिससे मौजूदा हालात और ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: World War 3: विश्व पर मंडराया तीसरे विश्व युद्ध का खतरा। ईरान ने इजरायल पर दागें 102 विध्वंसक मिसाइल
ईरानी सेना पूरी तरह हाई अलर्ट
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को बयान दिया कि एक “आर्माडा” ईरान की ओर बढ़ रही है, जिसके बाद हालात और संवेदनशील हो गए। शुक्रवार को सामने आए सूत्रों के अनुसार अमेरिका ईरानी सुरक्षा बलों पर टार्गेटेड स्ट्राइक जैसे विकल्पों पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है।
इसके जवाब में ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातामी ने शनिवार को अमेरिका और इजरायल को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं पूरी तरह हाई अलर्ट पर हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।