90Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी के साथ Itel A100 4G भारत में लॉन्च, जानिए इस बजट स्मार्टफोन के कीमत और फीचर्स

90Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी के साथ Itel A100 4G भारत में लॉन्च, जानिए इस बजट स्मार्टफोन के कीमत और फीचर्स

Itel A100 4G Launch: बजट स्मार्टफोन मार्केट में इटेल ने एक नया धमाका किया है। Itel A100 4G अब भारत में लॉन्च हो गया है, जो 90Hz डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी और मज़बूत MIL-STD-810H बिल्ड के साथ आता है। हालाकी इसकी कीमत बेहद किफायती है, फिर भी यह फीचर्स में पीछे नहीं है। आइए जानते हैं इस फोन की पूरी जानकारी।

Itel A100 4G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Itel A100 4G एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो दो-सिम सपोर्ट और Android 15 आधारित Itel OS 15 के साथ आता है। फोन में 6.6 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग के साथ स्मूथ विजुअल अनुभव देता है।

ये भी पढ़ें: Xiaomi के Qin F22 Pro ने मार्केट में मचाई हलचल, कीपैड फोन लेकिन स्मार्टफोन जैसे फीचर्स

यह Octa-core UniSoC T7100 प्रोसेसर, 3GB या 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, साथ ही वर्चुअल RAM एक्सपेंशन से 8GB तक बढ़ाई जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 8MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमे 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और USB Type-C पोर्ट हैं।

फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है और 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। IPX4 स्प्लैश रेसिस्टेंस और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ, इसमें Itel Ultralink फीचर भी है, जो एयरटाइम न होने पर भी कॉलिंग संभव बनाता है।

Itel A100 4G की कीमत और उपलब्धता

बता दें की Itel A100 4G अब भारत में बजट स्मार्टफोन के लिए एक शानदार विकल्प बन गया है। इस फोन के 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹6,799 है, जबकि 4GB RAM वेरिएंट ₹7,499 में उपलब्ध है। यह फोन सिल्क ग्रीन, प्योर ब्लैक और टाइटेनियम गोल्ड रंगों में आता है।

ये भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज के साथ सैमसंग का Galaxy A07 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और बाकी डिटेल

गौरतलब है कि लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 100 दिनों के भीतर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दे रही है। फोन इंडिया के सभी ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में उपलब्ध है। कुल मिलाकर, Itel A100 4G बजट में 90Hz डिस्प्ले, दमदार बैटरी और मजबूत बिल्ड के साथ एक भरोसेमंद विकल्प साबित होता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp