अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में जयदीप अहलावत की एंट्री, फिल्म में दिखेगा नया ट्विस्ट

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में जयदीप अहलावत की एंट्री, फिल्म में दिखेगा नया ट्विस्ट

Jaideep Ahlawat Drishyam 3 Role: दृष्यम 3 को लेकर फैंस के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस चर्चित थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले जयदीप अहलावत आधिकारिक तौर पर Drishyam 3 की स्टारकास्ट में शामिल हो गए हैं। यह पहली बार होगा जब जयदीप इस फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनेंगे।

बेहद दिलचस्प किरदार निभाएंगे जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat Drishyam 3 Role)

सूत्रों के मुताबिक, जयदीप अहलावत को फिल्म में एक पिवटल और बेहद दिलचस्प किरदार (Jaideep Ahlawat Drishyam 3 Role) के लिए साइन किया गया है, जो कहानी को नया मोड़ देगा। उनकी एंट्री से फिल्म का सस्पेंस और गहरा होता नजर आ रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि जयदीप इससे पहले पाताल लोक जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ चुके हैं।

वहीं अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के रोल में लौट रहे हैं, जो बाहर से भले ही साधारण लगे, लेकिन दिमाग से बेहद तेज और चालाक फैमिली मैन है। इस किरदार ने पहले दो पार्ट्स में दर्शकों को बार-बार चौंकाया है और यही Drishyam की सबसे बड़ी ताकत भी रहा है।

ये भी पढ़ें: धमाकेदार एक्शन और भरपूर खून-खराबे के साथ आ रहा है Mirzapur Season 4, जानें रिलीज डेट और पूरी कहानी

दूसरी ओर, तब्बू भी IG मीरा देशमुख के किरदार में वापसी कर रही हैं, जिनकी विजय के साथ मानसिक जंग इस फ्रेंचाइज़ी की पहचान बन चुकी है। माना जा रहा है कि तीसरे पार्ट में यह टकराव और भी तीखा होगा। इसी बीच खबरें हैं कि अक्षय खन्ना शायद इस बार फिल्म का हिस्सा न हों, हालांकि मेकर्स ने इस पर चुप्पी साध रखी है और इंडस्ट्री में इसे फीस से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।

कब शुरू होगी Drishyam 3 की शूटिंग?

Pinkvilla से बातचीत में प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि Drishyam 3 की शूटिंग जनवरी 2026 में शुरू होगी। जयदीप अहलावत भी इसी समय शूटिंग जॉइन करेंगे। मेकर्स फिलहाल स्क्रिप्ट और प्री-प्रोडक्शन पर फोकस कर रहे हैं। बता दें की Drishyam की शुरुआत साल 2013 में मलयालम फिल्म के रूप में हुई थी, जिसे जीतू जोसेफ ने निर्देशित किया था और मुख्य भूमिका में मोहनलाल थे।

ये भी पढ़ें: KGF Chapter 3: फैंस के लिए खुशखबरी, एक बार फीर रॉकी भाई की दहाड़ से कांपेगा बॉक्स ऑफिस

2015 में इसका हिंदी रीमेक आया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की। इसके बाद आए सीक्वल ने फ्रेंचाइज़ी की लोकप्रियता को और मजबूत कर दिया। अब जयदीप अहलावत की एंट्री के साथ Drishyam 3 से दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। आने वाले समय में मेकर्स से और बड़े खुलासों की उम्मीद की जा रही है।

Jai Jagdamba News Whatsapp