नए साल की शुरुआत के साथ बड़ा झटका, LPG सिलेंडर महंगा, कारों के दाम बढ़े…

नए साल की शुरुआत के साथ बड़ा झटका, LPG सिलेंडर महंगा, कारों के दाम बढ़े…

January 2026 Changes: साल 2026 की शुरुआत जहां लोगों के लिए नई उम्मीदें लेकर आई है, वहीं 1 जनवरी से लागू हुए कई बड़े नियम आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालने वाले हैं। घर की रसोई से लेकर कार खरीदने और हवाई सफर तक, हर सेक्टर में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

हालाकी इन नई नियमों में कुछ राहत भरी खबरें भी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वर्ष 2026 के जनवरी महीने में होने वाले बदलाव, जो आपको जरूर जानने चाहिए।

January 2026 Changes: 1 जनवरी से देश में लागू हुए बड़े बदलाव

बता दें कि 1 जनवरी 2026 से देश में कई अहम नियम और कीमतों में बदलाव (January 2026 Changes) लागू हो चुके हैं। इनमें LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा, कारों के दाम बढ़ना, बैंक छुट्टियों की लंबी लिस्ट और हवाई ईंधन के सस्ते होने जैसे फैसले शामिल हैं।

कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा

नए साल की शुरुआत के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर बड़ा झटका दे दिया है। ताजा रेट के मुताबिक अब दिल्ली में 19 किलो वाला LPG सिलेंडर ₹1580.50 से बढ़कर ₹1691.50 हो गया है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत ₹1684 से उछलकर ₹1795 पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: 2026 में इन 5 राशियों की पलट जाएगी किस्मत, पैसा, प्रमोशन और बड़ी सफलता का योग

मुंबई में यही सिलेंडर ₹1531.50 की जगह अब ₹1642.50 में मिल रहा है और चेन्नई में इसकी कीमत ₹1739.50 से बढ़कर ₹1849.50 हो गई है। हालांकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये अब भी 8 अप्रैल 2025 के पुराने रेट पर ही मिल रहा है, जिससे आम घरों को फिलहाल राहत जरूर मिली है।

घरेलू PNG की कीमतों में कटौती

जहां एक तरफ LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ी है, वहीं Delhi-NCR के लिए एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। IGL ने नए साल से ठीक पहले घरेलू PNG की कीमतों में ₹0.70 प्रति SCM की कटौती कर दी है, जिससे अब दिल्ली में PNG ₹47.89 प्रति SCM, गुरुग्राम में ₹46.70 प्रति SCM और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में ₹47.76 प्रति SCM के भाव पर मिल रही है।

बता दें कि यह कटौती भले ही कुछ चुनिंदा इलाकों तक सीमित हो, लेकिन इससे PNG से खाना बनाने वाले लाखों परिवारों को सीधी राहत मिलेगी और रसोई का बजट थोड़ा हल्का होगा।

हवाई सफर हो सकता है सस्ता

नए साल की शुरुआत हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर लेकर आई है। ऑयल कंपनियों ने एयर टर्बाइन फ्यूल  यानी जेट फ्यूल की कीमतों में कटौती कर दी है, जिससे एयरलाइंस को सीधा फायदा मिलने वाला है।

ताजा रेट के मुताबिक दिल्ली में ATF का दाम घटकर ₹92,323.02 प्रति किलोलीटर हो गया है, वहीं कोलकाता में यह ₹95,378.02, मुंबई में ₹86,352.19 और चेन्नई में ₹95,770 प्रति किलोलीटर रह गया है।

बता दें कि जेट फ्यूल सस्ता होने से एयरलाइंस की खर्च कम होती है और ऐसे में आने वाले दिनों में फ्लाइट टिकट के दाम घटने की उम्मीद की जा रही है, जिससे यात्रियों की जेब पर बोझ थोड़ा हल्का हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Thar Facelift से लेकर Mahindra की बेबी स्कॉर्पियो तक, जानें 2026 में आने वाली टॉप 10 SUV

कार खरीदना हुआ महंगा

साल 2026 की शुरुआत कार खरीदने वालों के लिए झटके के साथ हुई है। बता दें कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट और ऑपरेशनल खर्च का हवाला देते हुए कई दिग्गज कार कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं। Mercedes-Benz ने अपने सभी मॉडल 2 फीसदी तक महंगे कर दिए हैं, वहीं BMW की कारों की कीमतों में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

इसके अलावा BYD की Sealion-7 भी अब ज्यादा कीमत पर मिलेगी, जबकि MG Motors ने पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक सभी वैरिएंट 2 फीसदी महंगे कर दिए हैं। वहीं Nissan ने 3 फीसदी और Renault ने सभी मॉडल पर 2 फीसदी दाम बढ़ाए हैं।

हालाकी Honda Cars ने अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन जल्द कीमतें बढ़ सकती हैं। वहीं आने वाले महीनों में दूसरी कंपनियां भी इसी राह पर चल सकती हैं, जिससे कार खरीदने का खर्च और बढ़ सकता है।

भारत से ऑस्ट्रेलिया निर्यात पर जीरो टैरिफ लागू

भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग समझौते के 3 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार ने भारतीय कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के लिए 100 फीसदी जीरो टैरिफ एक्सपोर्ट लागू कर दिया है।

यानी अब भारत से ऑस्ट्रेलिया भेजी जाने वाली किसी भी वस्तु पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। खास बात है कि इस फैसले से भारतीय निर्यातकों की लागत घटेगी, कारोबार को रफ्तार मिलेगी और मेक इन इंडिया को अंतरराष्ट्रीय बाजार में और मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें: 2026 में 13 बार पड़ेगी पूर्णिमा, अधिमास से बना दुर्लभ योग, जानें सभी तिथियां और महत्व

जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

नए साल की शुरुआत के साथ ही जनवरी महीने में कुल 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI की आधिकारिक छुट्टी सूची के मुताबिक इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश के साथ मकर संक्रांति, विभिन्न राज्यीय पर्व और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस जैसे मौके शामिल हैं।

गौरतलब है कि ये छुट्टियां सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होंगी, इसलिए बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले अपने राज्य की छुट्टी लिस्ट जरूर देख लें। इस बीच राहत की बात यह है कि छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी, जिससे पैसे ट्रांसफर, बिल पेमेंट और बैलेंस चेक जैसे काम बिना रुकावट किए जा सकेंगे।

Jai Jagdamba News Whatsapp