JEE Advanced 2026 की परीक्षा तारीख जारी, जानें एग्जाम पैटर्न और जरूरी जानकारी
JEE Advanced 2026 Exam: IIT Roorkee ने आखिरकार JEE Advanced 2026 की परीक्षा तारीख जारी कर दी है। इस बार परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में देशभर के चुनिंदा शहरों में होगी। हालांकि आधिकारिक नोटिफिकेशन अभी आना बाकी है, लेकिन एग्जाम टाइमिंग, पैटर्न और योग्यता को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी जारी कर दी गई है।
गौरतलब है कि लाखों छात्र इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि इसी के आधार पर देश के टॉप IITs में एडमिशन मिलता है।
JEE Advanced 2026 Exam डेट जारी
Indian Institute of Technology (IIT) रूड़की ने 5 दिसंबर 2025 को आधिकारिक रूप से JEE Advanced 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। बता दें कि परीक्षा 17 मई 2026 को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी और इसमें कुल 6 घंटे के दो जरूरी पेपर शामिल रहेंगे।
ये भी पढ़ें: CBSE ने की 2026 बोर्ड परीक्षा की फाइनल डेटशीट जारी, जानिए कब होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं
पेपर टाइमिंग और पैटर्न
पेपर 1 सुबह 9 बजे से 12 बजे तक जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगा। खास बात है कि दोनों पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित से सवाल पूछे जाएंगे। पेपर का पूरा पैटर्न आधिकारिक बुलेटिन में दिया जाएगा, जो जल्द जारी होगा। गौरतलब है कि हर साल जेईई एडवांस्ड के पैटर्न में हल्का बदलाव होता है, इसलिए उम्मीदवारों को अपडेट रहना बेहद जरूरी है।
परीक्षा किस भाषा में होगी?
JEE Advanced 2026 परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित होगी। IIT Roorkee के अनुसार यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को परीक्षा देने में सुविधा मिल सके।
परीक्षा मोड और सेंटर्स
JEE Advanced 2026 Exam पूरी तरह कम्प्यूटर आधारित टेस्ट यानी CBT मोड में कराई जाएगी। खास बात है कि देशभर के बड़े शहरों में इसके परीक्षा केन्द्र बनाए जाएंगे, जिससे छात्रों को अपने नजदीकी स्थान पर सुविधा मिल सके। हालांकि परीक्षा केन्द्रों की पूरी सूची अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन इसे आधिकारिक बुलेटिन के साथ सार्वजनिक किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: CTET 2026 Registration शुरू, अभी करें आवेदन; जानें आवेदन प्रक्रिया, फीस और एग्ज़ाम डेट्स
बता दें की जल्द ही पूरा इन्फॉर्मेशन बुलेटिन जारी होगा, जिसमें मार्किंग स्कीम, रजिस्ट्रेशन की तारीखें, परीक्षा शहरों की लिस्ट, पूरा सिलेबस और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी साफ-साफ दी जाएगी। हालांकि छात्र अभी से आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर रखें, ताकि कोई भी नई जानकारी मिस न हो।
कौन दे सकता है JEE Advanced 2026?
JEE Advanced केवल उन्हीं छात्रों के लिए है जो JEE Mains में टॉप 2.5 लाख रैंक के अंदर आते हैं।
JEE Mains 2026 की दो सेशन इस प्रकार हैं:
Session 1: 21 से 30 जनवरी 2026
Session 2: 1 से 10 अप्रैल 2026
इन दोनों सेशन के परिणाम मिलाकर टॉप 2.5 लाख छात्र JEE Advanced 2026 के लिए योग्य होंगे।
स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
बता दें कि JEE Advanced देश के सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में गिना जाता है और लाखों छात्र हर साल इसे अपने सपनों के आईआईटी में दाखिले की कुंजी मानते हैं। ऐसे में तैयारी को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं चलेगी। पिछले सालों के पेपर जरूर देखें, कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट देना शुरू करें।
ये भी पढ़ें: UPSSSC PET 2025 का रिजल्ट हुआ जारी, क्या आप कट-ऑफ पार कर पाए? तुरंत चेक करें!
आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार किए बिना सिलेबस के मुताबिक पढ़ाई जारी रखें, क्योंकि लगभग वही रहने वाला है। खास बात है कि IIT रुड़की द्वारा तारीख जारी होते ही माहौल और भी गंभीर हो गया है, इसलिए छात्रों को चाहिए कि वे अपनी तैयारी अब और तेज कर दें।
