जीप की लिमिटेड एडिशन SUV Wrangler Willys 41 भारत में लॉन्च, जानिए इंजन, फीचर्स और कीमत

जीप की लिमिटेड एडिशन SUV Wrangler Willys 41 भारत में लॉन्च, जानिए इंजन, फीचर्स और कीमत

Jeep India ने भारतीय बाजार में फिर से Jeep Wrangler Willys 41 को पेश कर दिया है। इसकी कीमत 70.31 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। गौरतलब है कि इस लिमिटेड एडिशन की सिर्फ 41 यूनिट ही भारत में बेची जाएंगी। यानी यह SUV हर किसी के लिए नहीं है।

बता दें कि मई 2025 में जब Willys 41 पहली बार लॉन्च हुई थी, तब सिर्फ 30 यूनिट आई थीं और वे बेहद तेजी से बिक गई थीं। यही वजह रही कि 2026 में कंपनी ने इसे दोबारा पेश किया है। हालाकी इस बार यूनिट संख्या 41 कर दी गई है।

क्यों फिर से लाई गई Willys 41 और क्या बदला?

बताते चलें कि पहले जब यह एडिशन लॉन्च हुआ था, तब इसकी कीमत 73.24 लाख रुपये एक्स-शोरूम थी। हालाकी इस बार कंपनी ने कीमत घटाकर 70.31 लाख रुपये कर दी है। यानी करीब 3 लाख रुपये से ज्यादा की कटौती की गई है।

ये भी पढ़ें: लॉन्च से पहले सामने आई Tata की नई Punch EV फेसलिफ्ट, लुक, रेंज और फीचर्स ऐसे की आप भी कहेंगे, यही चाहिए थी!

हालांकि, जो चीज नहीं बदली है, वह है इसकी बेस। यह SUV पूरी तरह Wrangler Rubicon पर आधारित है। इसका मतलब यह है कि मैकेनिकल तौर पर इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने इसे 1941 की ऐतिहासिक Willys MB मिलिट्री Jeep से प्रेरित डिजाइन के साथ पेश किया है।

डिजाइन में क्या है खास?

Jeep Wrangler Willys 41 की असली पहचान इसका ‘41 ग्रीन’ मिलिट्री इंस्पायर्ड एक्सटीरियर कलर है। इसके साथ हेरिटेज डेकल्स और 1941 की Willys MB मिलिट्री Jeep से प्रेरित स्टाइलिंग दी गई है।

खास बात है कि इसमें मोटराइज्ड साइड स्टेप्स और इंटीग्रेटेड डैश कैम जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इंटीरियर में टैन कलर सीट्स और रेट्रो टच इसे अलग पहचान देते हैं।

परफॉर्मेंस के मामले में यह Rubicon जैसी ही है। यानी इसे परफॉर्मेंस अपग्रेड की तरह नहीं देखा जा सकता, बल्कि यह एक फैक्ट्री-फिटेड कलेक्टर एडिशन है।

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं

Jeep Wrangler Willys 41 में वही 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो Rubicon में दिया जाता है। यह इंजन करीब 270 हॉर्सपावर और 400 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और फुल-टाइम 4×4 सिस्टम मिलता है।

ये भी पढ़ें: भारत की सबसे महंगी नंबर प्लेट बनी DDC 0001, ₹2.08 करोड़ में हुवा सौदा; जानिए कौन है खरीदार

सस्पेंशन, ड्राइवट्रेन और टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी ऑफ-रोड क्षमता और ऑन-रोड ड्राइविंग अनुभव पहले जैसा ही रहेगा।

क्या यह Rubicon से बेहतर डील है?

FeatureWrangler Rubicon (Standard)Wrangler Willys ’41 Edition
Base PlatformHigh-performance off-road trimBuilt on the Rubicon trim
ExclusivityMass-producedLimited to 41 units in India
Exterior StyleStandard Jeep styling’41 Green’ paint, military decals, olive drab motifs
Extra EquipmentOptional accessoriesMotorised side steps and integrated dash cam standard
InteriorRed stitching, Rubicon logosCloth tan seats, retro-styled accents
Engine2.0L Turbo Petrol (268 bhp / 400 Nm)Same 2.0L Turbo Petrol
Price (Ex-showroom)~₹68.31 Lakh~₹70.31 Lakh (+₹2 Lakh premium)

खरीदना चाहिए या नहीं?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह 70.31 लाख रुपये की कीमत वाजिब है? अगर आप सिर्फ ऑफ-रोडिंग के लिए SUV खरीदना चाहते हैं तो Wrangler Rubicon आपको कम कीमत में वही परफॉर्मेंस दे देगा।

हालाकी, अगर आप कुछ अलग और लिमिटेड एडिशन चाहते हैं, जो फैक्ट्री से ही खास लुक और विरासत की पहचान के साथ आए, तो Willys 41 आपके लिए सही विकल्प हो सकती है। इसकी लिमिटेड 41 यूनिट इसे खास बनाती है।

अंत में कहा जा सकता है कि Jeep Wrangler Willys 41 एक इमोशनल और कलेक्टर-फोकस्ड पेशकश है। मैकेनिकल तौर पर यह Rubicon जैसी ही है, लेकिन इसकी खास पहचान और सीमित उपलब्धता इसे अलग बनाती है। अब फैसला खरीदार पर है कि वह एक्सक्लूसिविटी के लिए अतिरिक्त रकम खर्च करना चाहता है या नहीं।

Jai Jagdamba News Whatsapp