दिवाली से पहले भारत में धूम मचाने आ रही नई SUV, क्रैश टेस्ट में मिला 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

दिवाली से पहले भारत में धूम मचाने आ रही नई SUV, क्रैश टेस्ट में मिला 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

भारत में SUV बाजार तेजी से बदल रहा है और अब एक नई दमदार गाड़ी की एंट्री की चर्चा तेज हो गई है। लॉन्च से पहले ही इस कार ने सुरक्षा के मामले में बड़ा कमाल कर दिया है। बता दें कि Jetour T2 SUV को अंतरराष्ट्रीय क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जिसके बाद माना जा रहा है कि यह SUV भारतीय बाजार में आते ही बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकती है।

भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है Jetour T2 SUV

भारत के ऑटो बाजार में जल्द एक नई और दमदार एसयूवी की एंट्री होने की चर्चा तेज हो गई है। खबरों के अनुसार JSW मोटर्स ने चीन की कार निर्माता कंपनी चेरी के साथ मिलकर भारत में अपने नए ऑटो ब्रांड की शुरुआत करने की योजना बनाई है। माना जा रहा है कि इस साझेदारी के तहत कंपनी की पहली गाड़ी जेटूर टी2 एसयूवी पर आधारित होगी।

हाल ही में कंपनी ने नए डीलर जोड़ने के लिए एक विज्ञापन भी जारी किया था, जिसमें इस एसयूवी की झलक देखने को मिली। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह गाड़ी दिवाली 2026 के आसपास भारतीय बाजार में आ सकती है।

ये भी पढ़ें: जीप की लिमिटेड एडिशन SUV Wrangler Willys 41 भारत में लॉन्च, जानिए इंजन, फीचर्स और कीमत

खास बात यह है कि लॉन्च से पहले ही Jetour T2 SUV की सेफ्टी रेटिंग सामने आ गई है, जिसके बाद से कार प्रेमियों के बीच इसे लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में मिला 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

नई Jetour T2 SUV ने सुरक्षा के मामले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। यह किसी भी कार के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है और इससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी ने सुरक्षा पर खास ध्यान दिया है। टेस्ट के दौरान इस SUV को अलग-अलग सेफ्टी मानकों पर परखा गया।

वयस्क यात्रियों की सुरक्षा (Adult Occupant Protection) में इसे 32 में से 29.74 अंक मिले, जो मजबूत सुरक्षा को दिखाते हैं। वहीं बच्चों की सुरक्षा (Child Occupant Protection) श्रेणी में इसे 51 में से 40.63 अंक प्राप्त हुए। इसके अलावा सेफ्टी असिस्ट सिस्टम में भी यह SUV पीछे नहीं रही और 21 में से 18 अंक हासिल किए।

कुल मिलाकर देखा जाए तो सुरक्षा के लिहाज से Jetour T2 SUV काफी भरोसेमंद मानी जा रही है।

Jetour T2 SUV में मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स

फीचर्स के मामले में Jetour T2 SUV को काफी आधुनिक और टेक्नोलॉजी से भरपूर बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस SUV में ऐसे कई फीचर्स दिए गए हैं जो आमतौर पर महंगी प्रीमियम कारों में देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि लॉन्च से पहले ही यह कार ऑटो बाजार में चर्चा का विषय बन गई है।

ये भी पढ़ें: 13 जनवरी को आ रही है नई Tata Punch Facelift, लुक और फीचर्स देख आप भी रह जाएंगे हैरान

कार के अंदर 15.6 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही 10.25 इंच का फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया गया है, जिससे ड्राइविंग के दौरान जरूरी जानकारी साफ और आसानी से दिखाई देती है।

आराम को ध्यान में रखते हुए इस SUV में वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा अंदर लेदर सीट्स दी गई हैं, जो केबिन को और ज्यादा प्रीमियम लुक देती हैं।

गौरतलब है कि सुरक्षा के लिए इसमें लेवल 2 ADAS तकनीक भी दी गई है। इस तकनीक के जरिए ड्राइवर को कई स्मार्ट ड्राइविंग असिस्ट फीचर्स मिलते हैं, जो सड़क पर गाड़ी चलाते समय सुरक्षा और सुविधा दोनों को बेहतर बनाते हैं।

दमदार इंजन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगी नई SUV

Jetour T2 SUV को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इस मॉडल में प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्जन दोनों मौजूद हैं। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में कंपनी इसका प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें: 500Km+ रेंज, 16 Dolby Atmos स्पीकर और लाउंज जैसा केबिन, ₹29.35 लाख में लॉन्च हुई महिंद्रा की XEV 9e Cineluxe Edition

इस वेरिएंट में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 26.7 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो बेहतर पावर और माइलेज देने के लिए तैयार किया गया है। खास बात यह है कि यह SUV फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में आ सकती है। इंजन करीब 154 हॉर्सपावर की ताकत और 220 Nm टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।

ऐसे में शानदार सेफ्टी रेटिंग, आधुनिक फीचर्स और मजबूत पावरट्रेन के साथ यह SUV लॉन्च के बाद मिड-साइज SUV सेगमेंट में कड़ी टक्कर दे सकती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp