Jio और BlackRock की साझेदारी में लॉन्च हुआ नया Flexi Cap Fund, सिर्फ ₹500 से निवेश की है सुविधा

Jio और BlackRock की साझेदारी में लॉन्च हुआ नया Flexi Cap Fund, सिर्फ ₹500 से निवेश की है सुविधा

Jio Financial Services और BlackRock की साझेदारी से बना Jio BlackRock अब भारतीय निवेशकों के लिए नया भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरा है। कंपनी ने हाल ही में अपना पहला एक्टिव फंड (Jio BlackRock Flexi Cap Fund) लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई Exit Load नहीं है और निवेश सिर्फ ₹500 से शुरू किया जा सकता है। यह फंड निवेशकों को कम खर्च में बेहतर रिटर्न देने का अवसर प्रदान करता है।

Jio BlackRock क्या है?

Jio BlackRock, Jio Financial Services और दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजर कंपनी Black Rock का 50:50 का संयुक्त उद्यम है, जिसका लक्ष्य विशेष रूप से टियर II और टियर III शहरों के लोगों तक कम लागत वाले और डिजिटल-सक्षम निवेश समाधान पहुंचाना है। बता दें, Jio की विशाल डिजिटल पहुंच और BlackRock की वैश्विक निवेश विशेषज्ञता का यह संयोजन भारतीय म्यूचुअल फंड बाजार में नए मानक स्थापित कर रहा है।

डिजिटल-फर्स्ट रणनीति अपनाते हुए, यह पारंपरिक वितरकों पर निर्भर किए बिना निवेश प्रक्रिया को आसान बनाता है और डेट फंड, इंडेक्स फंड जैसी विविध उत्पाद पेशकश के माध्यम से निवेशकों को सुलभ विकल्प उपलब्ध कराता है। यह साझेदारी जुलाई 2023 में घोषित हुई थी और नियामक अनुमोदन के बाद मई 2025 में इसे लॉन्च किया गया।

ये भी पढ़ें: लुक से लेकर फीचर्स तक सब बदल गया, Mahindra ने लाॅन्च किया नया Bolero और Bolero Neo Facelift, किमत ₹7.99 लाख से शुरू

अब तक Jio BlackRock ने क्या लॉन्च किया है?

शुरुआत में Jio BlackRock ने Debt Funds पर फोकस किया था और कुछ ही महीनों में करीब ₹18,000 से ₹19,000 करोड़ का AUM (Assets Under Management) जुटा लिया। यह अपने आप में निवेशकों के भरोसे का बड़ा संकेत था। इसके बाद कंपनी ने Passive Index Funds लॉन्च किए, जिनमें Nifty 50, Nifty Next 50, Midcap 150 और Smallcap 250 जैसे इंडेक्स शामिल हैं। यानी अब निवेशक भारत की टॉप 500 कंपनियों में आसानी से निवेश कर सकते हैं।

Jio BlackRock Flexi Cap Fund क्या है?

Jio BlackRock Flexi Cap Fund एक सक्रिय रूप से प्रबंधित इक्विटी म्यूचुअल फंड है, जिसे 2025 में Jio Black Rock जॉइंट वेंचर ने लॉन्च किया। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है, और यह भारतीय बड़े, मिड और स्मॉल कैप स्टॉक्स में निवेश करता है। फंड को Tanvi Kacheria और Sahil Chaudhary जैसे अनुभवी फंड मैनेजर टीम द्वारा प्रबंधित किया जाता है और BlackRock की Aladdin टेक्नोलॉजी से समर्थित है।

ये भी पढ़ें: Lenskart IPO को SEBI की हरी झंडी, 2,150 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी, जानिए कौन-कौन बेचेंगे हिस्सेदारी और कैसा है कंपनी का मुनाफा

अन्य Flexi Cap Funds से तुलना

फंड का नामएक्सपेंस रेशियोएक्जिट लोड पॉलिसीAUM / ट्रैक रिकॉर्ड
HDFC Flexi Cap Fund~0.70%1% (1 वर्ष से पहले)बड़ा AUM
Invesco India Flexi Cap~0.58%1% (पहले 10% यूनिट्स पर छूट)मध्यम AUM
Parag Parikh Flexi Cap~0.63%2% (<1 वर्ष), 1% (1–2 वर्ष)₹15,000 Cr+, 12+ वर्ष पुराना
Jio BlackRock Flexi Cap~0.50%Nil (कोई एक्जिट लोड नहीं)नया लेकिन प्रतिस्पर्धी

गौरतलब है कि Jio BlackRock का Flexi Cap Fund नो एक्जिट लोड और लो एक्सपेंस रेशियो की वजह से बाकी फंड्स से अलग पहचान बना रहा है।

Jio BlackRock Flexi Cap Fund की मुख्य विशेषताएं

  • लचीला निवेश आवंटन: बाजार की स्थितियों के अनुसार बड़े, मिड और स्मॉल कैप स्टॉक्स में निवेश समायोजित किया जाता है।
  • उच्च विविधता: लगभग 150+ स्टॉक्स में निवेश कर जोखिम को फैलाया जाता है।
  • कोई Exit Load नहीं: निवेशक कभी भी पैसा निकाल सकते हैं बिना किसी जुर्माने के।
  • लो एक्सपेंस रेशियो (~0.50%): निवेशकों के लिए नेट रिटर्न बढ़ाने में मदद करता है।
  • Direct Growth Plan: फंड केवल डायरेक्ट प्लान में उपलब्ध है।
  • न्यूनतम निवेश: ₹500 से SIP या लंप सम निवेश शुरू किया जा सकता है।
  • उच्च जोखिम (Very High Risk): फंड की इक्विटी एक्सपोज़र के कारण लंबी अवधि के निवेशकों के लिए उपयुक्त।
  • तकनीकी समर्थन: BlackRock की AI-आधारित Aladdin प्लेटफॉर्म द्वारा पोर्टफोलियो प्रबंधन में मदद।
  • लंबी अवधि निवेश के लिए: फंड का उद्देश्य निवेशकों को 5 वर्ष या उससे अधिक की अवधि में बेहतर पूंजी वृद्धि प्रदान करना।

ये भी पढ़ें: बिकने वाली है IPL की चैंपियन टीम RCB! 177,530,000,000 रुपये है कीमत; ये शख्स हो सकता है नया मालिक

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें