17 बार के चैंपियन ने WWE से लिया संन्यास, जानिए कितनी है John Cena की कुल कमाई और करियर

17 बार के चैंपियन ने WWE से लिया संन्यास, जानिए कितनी है John Cena की कुल कमाई और करियर

John Cena Net Worth 2025: WWE की रिंग में दो दशकों तक राज करने वाले दिग्गज सुपरस्टार John Cena ने आखिरकार आधिकारिक रूप से रेसलिंग से संन्यास ले लिया है। 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना का नाम WWE के इतिहास में हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। खास बात है कि रिंग से विदाई लेने के बाद भी उनकी कमाई और लोकप्रियता कम होने वाली नहीं है।

John Cena Net Worth 2025: रिंग छोड़ने के बाद भी करोड़ों की कमाई

हालांकि John Cena अब रेसलिंग रिंग में नजर नहीं आएंगे, लेकिन उनकी पहचान आज भी पूरी दुनिया में बनी हुई है। बता दें कि रेसलिंग से संन्यास लेने के बाद भी हॉलीवुड फिल्मों, ब्रांड प्रचार और अलग-अलग बिजनेस कामों से उनकी कमाई लगातार जारी है। गौरतलब है कि साल 2025 में जॉन सीना की कुल संपत्ति करीब 80 मिलियन डॉलर यानी अरबों रुपये आंकी गई है।

John Cena Net Worth 2025 के मुताबिक यह आंकड़ा उन्हें मौजूदा और पूर्व WWE सुपरस्टार्स में ड्वेन “द रॉक” जॉनसन के बाद दूसरे नंबर पर रखता है। खास बात है कि जॉन सीना ने सिर्फ रेसलिंग ही नहीं, बल्कि अभिनय और अपनी मजबूत ब्रांड वैल्यू के दम पर भी एक अलग पहचान बनाई है, जो आज भी उनकी कमाई की बड़ी वजह बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाया धमाल, SMAT 2025 में ठोका ताबड़तोड़ शतक, दुनिया को चौंकाने वाला नया रिकॉर्ड

John Cena Career: रिंग से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर

2000 के शुरुआती सालों में WWE में कदम रखने वाले जॉन सीना ने बहुत कम समय में खुद को कंपनी का सबसे बड़ा सुपरस्टार बना लिया। बड़े-बड़े पे-पर-व्यू मुकाबलों की अगुवाई करना, रिकॉर्डतोड़ मर्चेंडाइज बिकवाना और WWE के साथ मोटे करार करना उनके करियर का हिस्सा रहा।

John Cena ने 17 बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया और यही जबरदस्त लोकप्रियता उनकी भारी कमाई की वजह बनी। हालांकि रेसलिंग के साथ ही जॉन सीना ने अभिनय की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई।

वह द सुसाइड स्क्वॉड, फास्ट एंड फ्यूरियस हॉब्स एंड शॉ और वेब सीरीज पीसमेकर जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आए, वहीं ब्लॉकर्स और वेकेशन फ्रेंड्स जैसी कॉमेडी फिल्मों में भी दर्शकों का दिल जीता।

ये भी पढ़ें: थकान, गैस, पेट निकलना… ये सब Fatty Liver के संकेत हो सकते हैं, अपनाएं डॉक्टरों द्वारा बताए गए आसान उपाय, 28 दिन में लिवर करेंगे डिटॉक्स

गौरतलब है कि उनकी पहचान सिर्फ रिंग तक सीमित नहीं रही, दमदार पर्सनालिटी और साफ-सुथरी छवि के चलते उन्हें कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन मिले। टीवी शो, विज्ञापन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और पब्लिक अपीयरेंस से हर साल होने वाली कमाई उनकी कुल संपत्ति को लगातार बढ़ाती रही।

जॉन सीना का आखिरी मुकाबला

WWE के दिग्गज सुपरस्टार जॉन सीना का आखिरी मुकाबला सैटरडे नाइट्स मेन इवेंट में गुंथर के खिलाफ हुआ, जहां हाई वोल्टेज माहौल में फैंस सांसें थामे बैठे रहे, लेकिन आखिरकार “रिंग जनरल” कहे जाने वाले गुंथर ने जॉन सीना को टैप आउट करने पर मजबूर कर दिया।

ऐसा 20 साल में पहली बार हुआ जब जॉन सीना किसी मुकाबले में हार मानते नजर आए। मुकाबले के बाद माहौल और भी भावुक हो गया, जब जॉन सीना ने दर्शकों की ओर देखकर सालों से मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा। इसके बाद उन्होंने रिंग के बीच अपने जूते और आर्मबैंड रखे और धीरे-धीरे बैकस्टेज की ओर बढ़ गए।

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 से Drishyam 3 तक, जानें अक्षय खन्ना की 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट

गौरतलब है कि जाते-जाते जॉन सीना ने कहा, “यह मेरे लिए सम्मान की बात रही”, और इसी के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूई को अलविदा कह दिया।

Jai Jagdamba News Whatsapp