बाइक से टक्कर के बाद कावेरी ट्रैवल्स बस में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत
Kurnool Bus Accident: शुक्रवार तड़के सुबह हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक निजी कावेरी ट्रैवल्स (Kaveri Travels) की बस में आग लग गई, जिससे 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुरु गांव के पास हुआ।
बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी आग
बताया जा रहा है कि बस की टक्कर एक बाइक से हो गई और टक्कर के बाद बस में आग इतनी तेजी से फैल गई कि कई यात्री बाहर नहीं निकल पाए। घटना के वक़्त बस में करीब 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। हालांकि तब तक कई लोगों की जान जा चुकी थी।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: Maruti ने लॉन्च की नई स्कीम, अब सिर्फ ₹1999 की मासिक किस्त पर घर ले जाएं चमचमाती कार
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा,
“कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुरु गांव के पास हुई बस आग दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा सदमा पहुँचा है। मेरी गहरी संवेदनाएँ उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। सरकारी अधिकारी घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।”
बता दें कि मुख्यमंत्री ने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने को कहा है।
ये भी पढ़ें: अब कचड़े से बनेगी भारत की सड़के, जानिए क्या है नितिन गडकरी का पूरा प्लान, जो बदलेगा देश का रोड नेटवर्क
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताया दुख
इस हृदयविदारक हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा,
“आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में आग लगने की दुखद घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”
खास तौर पर राष्ट्रपति के इस बयान के बाद लोगों में Kurnool Bus Accident को लेकर गहरी संवेदना दिखाई दी है। सोशल मीडिया पर भी इस हादसे को लेकर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है।
Extremely saddened by the loss of lives due to a mishap in Kurnool district of Andhra Pradesh. My thoughts are with the affected people and their families during this difficult time. Praying for the speedy recovery of the injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be…
— PMO India (@PMOIndia) 24 अक्तूबर 2025
Kurnool Bus Accident का कारण और जांच की स्थिति
फिलहाल Kurnool Bus Accident के सही कारणों की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, बस और बाइक के बीच टक्कर के बाद आग लग गई थी, लेकिन यह भी संभावना जताई जा रही है कि बस में किसी तकनीकी खराबी के कारण आग तेजी से फैली। हालांकि, जांच टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार को मिला बड़ा तौफ़ा! 3,822 करोड़ से बनेगा 4-लेन हाईवे और 2,192 करोड़ से बढ़ेगा रेलवे नेटवर्क
बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान भी कठिन हो रही है क्योंकि कई शव जल चुके हैं। स्थानीय प्रशासन ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक मदद देने के संकेत दिए हैं। लोगों में इस घटना के बाद निजी बस कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
