Kawasaki Versys-X 300 के कीमतों में हुई बड़ी कटौती, ₹30,000 सस्ती हुई एडवेंचर बाइक; जानें किमत और फीचर

Kawasaki Versys-X 300 के कीमतों में हुई बड़ी कटौती, ₹30,000 सस्ती हुई एडवेंचर बाइक; जानें किमत और फीचर

Kawasaki Versys-X 300 Discount: अगर आप लंबे समय से एक दमदार एडवेंचर बाइक लेने का प्लान बना रहे थे लेकिन बजट आड़े आ रहा था, तो अब आपके पास सही मौका है। GST 2.0 टैक्स स्ट्रक्चर लागू होने के बाद Versys-X 300 पर कंपनी ने ₹30,000 का बड़ा प्राइस कट दिया है। खास बात है की कीमत कम होने के बावजूद इसके फीचर्स, पावरफुल इंजन और एडवेंचर-रेडी डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए जानते हैं इस दमदार बाइक की डिटेल्स, डिजाइन और किससे इसका मुकाबला होगा।

Kawasaki Versys-X 300 का एडवेंचर-रेडी डिजाइन, इंजन और परफॉर्मेंस

Kawasaki Versys-X 300 का डिजाइन एकदम परपज़फुल है। बाइक में हाई-माउंटेड फेयरिंग, शार्प लाइन्स और एक मोटा-सा फ्यूल टैंक दिया गया है। गौरतलब है कि इसका डिजाइन बड़ी Versys मोटरसाइकिल से प्रेरित है। यह बाइक न सिर्फ लंबी राइड के लिए बनी है बल्कि देखने में भी काफी एडवेंचर-अपीयरेंस देती है।

Versys-X 300 में 296cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है जो 38.5 bhp की पावर 11,500 rpm पर और 26.1 Nm का टॉर्क 10,000 rpm पर जनरेट करता है। बता दें कि इस इंजन को सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस पावरफुल इंजन और स्मूद गियरबॉक्स की वजह से यह बाइक लॉन्ग डिस्टेंस टूरिंग के लिए बेहतरीन मानी जाती है। हालांकि, अगर आप ज्यादा ऑफ-रोडिंग करते हैं तो इसके ट्यूब-टाइप टायर्स थोड़ा झंझट बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी! GST घटते ही Jawa की मोटरसाइकिलो पर भारी डिस्काउंट, जानें नई कीमतें और फेस्टिव ऑफर्स

इस बाइक में स्टील फ्रेम दिया गया है जिसे टेलिस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक से सस्पेंड किया गया है। राइडिंग कम्फर्ट के लिए इसमें 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर वायर-स्पोक व्हील्स दिए गए हैं। हालांकि, ट्यूब-टाइप टायर्स के कारण पंक्चर रिपेयर थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

Kawasaki Versys-X 300 Discount: नई कीमत और डिस्काउंट ऑफर

बाइक लवर्स के लिए सितंबर 2025 का महीना शानदार साबित हुआ है। Kawasaki India ने अपनी एडवेंचर बाइक Versys-X 300 पर करीब ₹30,900 का प्राइस कट (Kawasaki Versys-X 300 Discount) दिया है। अब इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत केवल ₹3.49 लाख रह गई है, जो पहले ₹3,79,900 थी। बता दें कि यह कटौती हाल ही में लागू हुए GST 2.0 रिफॉर्म्स के चलते हुई है, जिसमें 350cc से कम इंजन वाली बाइक्स पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।

खास बात है कि नई कीमत 22 सितंबर 2025 से लागू हो गई है। इससे पहले कंपनी ने सितंबर के मध्य में पुराने स्टॉक पर ₹25,000 का कैशबैक भी ऑफर किया था। वहीं Versys-X 300 अब अपने प्राइस कट के बाद और भी ज्यादा कॉम्पिटिटिव हो गई है। इसका सीधा मुकाबला KTM 390 Adventure S और Royal Enfield Himalayan 450 से है। इन दोनों बाइक्स को मार्केट में काफी पसंद किया जाता है, लेकिन Kawasaki की ब्रांड वैल्यू और रिफाइंड इंजन इसे एक प्रीमियम ऑप्शन बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: सड़कों पर धूम मचाने आ रही है Royal Enfield की Electric Motorcycle, जानें Flying Flea C6 और Himalayan 750 के लॉन्च डेट और फीचर

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें