मिडिल ईस्ट जंग में बिगड़े हालात, अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत
Middle East War: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग अब बेहद निर्णायक दौर में पहुंचती दिख रही है। अमेरिका और इजराइल के लगातार हमलों के बाद हालात पहले ही बिगड़े हुए थे, लेकिन अब ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत (Khamenei death) की आधिकारिक पुष्टि ने पूरे क्षेत्र में सियासी और सैन्य हलचल तेज कर दी है।
रविवार को लगातार दूसरे दिन सैन्य कार्रवाई जारी रही और इसके जवाब में ईरान ने बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इसी बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक ड्रोन टकराने की घटना भी सामने आई। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारतीय बैडमिंटन स्टार PV Sindhu दुबई में फंसी हुई हैं।
दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन टकराया, 4 घायल
तनाव का असर खाड़ी देशों में साफ दिखाई दे रहा है। Dubai International Airport पर एक ईरानी ड्रोन टकराने की खबर सामने आई है। इस घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। एयरस्पेस बंद होने का असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें: दुबई से रियाद तक धमाके, ईरान का बड़ा हमला, क्या मिडिल ईस्ट में युद्ध शुरू?
संयुक्त अरब अमीरात का कहना है कि ईरान ने उसके इलाके में 137 मिसाइलें और 209 ड्रोन दागे। हालांकि, डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।
ईरान ने 137 मिसाइल और 209 ड्रोन क्यों दागे?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान की रणनीति केवल जवाबी हमला नहीं बल्कि राजनीतिक दबाव बनाना भी है। UAE और कतर जैसे देश अमेरिका के करीबी सहयोगी माने जाते हैं।
तेहरान की सोच यह हो सकती है कि इन देशों पर हमले के बाद वे अमेरिका पर दबाव डालेंगे ताकि ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकी जा सके। हालाकी, अब तक खाड़ी देशों ने सार्वजनिक रूप से अमेरिका पर दबाव बनाने के संकेत नहीं दिए हैं।
दुबई में फंसी PV Sindhu
बता दें की जंग का असर खेल जगत पर भी पड़ा है। भारतीय बैडमिंटन स्टार PV Sindhu दुबई में मौजूद हैं और फिलहाल वहीं फंसी हुई हैं। उनके पिता PV Ramana ने बताया कि भारतीय दूतावास उनकी देखभाल कर रहा है और होटल में सुरक्षित ठहरने की व्यवस्था की गई है। हालाकी, उड़ानें बंद होने के कारण उनकी वापसी में देरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: ईरान के सुप्रीम लीडर ने भारत के मुस्लिमों पर दिया बेतुक बयान। MEA ने दिखा दिया इरान को आइना
श्रीनगर में प्रदर्शन
वहीं खामेनेई की मौत (Khamenei death) के बाद भारत में भी प्रतिक्रिया देखने को मिली। लाल चौक पर कश्मीरी शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे मानवता और संप्रभुता पर हमला बताया।
आगे क्या?
खामेनेई की मौत के बाद ईरान की आंतरिक राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है। नेतृत्व परिवर्तन से मिडिल ईस्ट जंग की रणनीति भी बदल सकती है। फिलहाल हालात बेहद संवेदनशील हैं और वैश्विक समुदाय की नजरें इस क्षेत्र पर टिकी हुई हैं।
