SUV के जमाने में Kia की स्टाइलिश K4 Hatchback लॉन्च, जानें फीचर्स से भरपूर इस कार की कीमत और खूबियाँ

SUV के जमाने में Kia की स्टाइलिश K4 Hatchback लॉन्च, जानें फीचर्स से भरपूर इस कार की कीमत और खूबियाँ

Kia K4 Hatchback: Kia ने SUV के दौर में सबको चौंकाते हुए नई K4 Hatchback लॉन्च कर दी है। खास बात यह है कि यह हैचबैक सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल और फीचर्स से भरपूर है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके प्राइस, इंजन, फीचर्स और ग्लोबल मार्केट अपडेट के बारे में।

Kia का हैचबैक सेगमेंट में दमदार वापसी

बता दें कि 2026 Kia K4 Hatchback के साथ कंपनी ने अपने पुराने फैसले को पलटते हुए हैचबैक सेगमेंट में दमदार वापसी की है। इससे पहले अमेरिका जैसे बाजारों में Kia ने अपने कॉम्पैक्ट सेडान के फाइव-डोर वर्जन बंद कर दिए थे और तीसरी जनरेशन Forte के साथ हैचबैक बॉडी स्टाइल पूरी तरह खत्म हो गई थी।

हालांकि अब K4 Hatchback की एंट्री साफ इशारा करती है कि Kia फिर से उन ग्राहकों को टारगेट कर रही है, जो SUV से हटकर आरामदायक, टेक्नोलॉजी से भरपूर और वैल्यू फॉर मनी कार चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: साल के अंत में Volkswagen का बड़ा तोहफा, Taigun और Virtus पर ₹1.55 लाख तक की छूट, 6 महीने EMI फ्री

Kia K4 Hatchback का Engine और Performance

Kia K4 Hatchback को दो अलग-अलग ड्राइविंग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका बेस EX वेरिएंट 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जो 147 हॉर्सपावर देता है और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ स्मूद व आरामदायक सिटी ड्राइव का अनुभव देता है।

वहीं, GT-Line और GT-Line Turbo वेरिएंट में 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 190 हॉर्सपावर और 195 lb-ft टॉर्क जनरेट करता है। खास बात है कि स्पोर्टी सस्पेंशन और बेहतर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के चलते ये वेरिएंट ड्राइविंग के शौकीनों के लिए ज्यादा रोमांचक साबित होते हैं।

साइज और रंग

बता दें कि Kia K4 Hatchback की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार प्रैक्टिकैलिटी है, जो इसे आम सेडान से एक कदम आगे खड़ा करती है। गौरतलब है कि रियर सीट्स के साथ इसमें 22.2 cubic feet का बूट स्पेस मिलता है, जो K4 सेडान के मुकाबले काफी ज्यादा है।

ये भी पढ़ें: Panoramic Skyroof, Dolby Atmos और लग्जरी फीचर्स के साथ Mahindra XEV 9S भारत में लॉन्च, जानें कीमत और रेंज

हालांकि यह Kia Seltos जैसी SUV से छोटी है, लेकिन सिटी और हाईवे दोनों के लिए इसका साइज बेहद बैलेंस्ड लगता है। करीब 4,400 mm लंबाई और 2,700 mm व्हीलबेस के चलते अंदर अच्छी स्पेस और स्टेबिलिटी मिलती है। ये कार पर्ल व्हाइट, ग्राफाइट ब्लैक और रेज़र रेड जैसे आकर्षक रंग में उपलब्ध होंगे।

टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स

बता दें कि Kia K4 Hatchback टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के मामले में अपने सेगमेंट में काफी आगे नजर आती है। इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto की सुविधा मिलती है, जिससे बिना केबल के स्मार्टफोन कनेक्ट करना आसान हो जाता है। खास बात है कि हीटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर और ओवर-द-एयर अपडेट्स जैसी सुविधाएं इसे और भी स्मार्ट बनाती हैं।

सेफ्टी की बात करें तो इसमें 16 एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम दिए गए हैं, जिनमें Adaptive Cruise Control और Blind-Spot Collision Avoidance जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो हर ड्राइव को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाते हैं।

Kia K4 Hatchback की कीमत

बता दें कि Kia K4 Hatchback की ग्लोबल शुरुआती कीमत $26,085 (लगभग ₹23.36 लाख) रखी गई है, जिसमें डेस्टिनेशन चार्ज शामिल है। यह कीमत इसके EX वेरिएंट के लिए है, जबकि ज्यादा स्पोर्टी GT-Line की कीमत $27,085 और टॉप मॉडल GT-Line Turbo की कीमत $29,985 है। खास बात है कि इसकी कीमत K4 सेडान से ज्यादा अलग नहीं है।

ये भी पढ़ें: Creta और Seltos की नींद उड़ाने आ रही है Nissan Tekton, मिलेगा दमदार 154hp इंजन, 360° कैमरा और धांसू डिजाइन

फिलहाल Kia India ने भारत लॉन्च को लेकर कुछ साफ नहीं कहा है, लेकिन अगर लोकल प्रोडक्शन, सही इंजन और किफायती कीमत के साथ यह कार आई, तो प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकती है। अनुमान है कि भारतीय बाजार में इसकी कीमत ₹15 से ₹22 लाख के बीच हो सकती है, जो प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में इसे मजबूत दावेदार बना सकती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp