सूजन से लेकर बदबूदार सांस तक, जानें किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण

सूजन से लेकर बदबूदार सांस तक, जानें किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण

Kidney Disease Early Signs: किडनी शरीर का छोटा लेकिन सबसे अहम अंग है। यह पीएच बैलेंस संभालती है, नमक और पोटैशियम जैसे मिनरल को कंट्रोल करती है और खून को साफ रखने का काम करती है। गौरतलब है कि डायबिटीज और हाई बीपी वाले लोगों में किडनी रोग का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

Kidney Disease Early Signs: जानें किडनी डैमेज के शुरुआती संकेत

Kidney कमजोर होने पर शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, जिससे थकान, सूजन, स्किन समस्याएं और पेशाब में बदलाव जैसे संकेत (Kidney Disease Early Signs) दिखने लगते हैं। बता दें कि लंबे समय तक अनदेखी करने पर यह क्रॉनिक किडनी डिजीज और डायलिसिस जैसी स्थिति का कारण भी बन सकती है।

1. सुबह उठते ही चेहरे पर सूजन

अगर आप सुबह उठकर चेहरे पर हल्का फुलाव देखते हैं, तो इसे सामान्य न समझें। क्योंकि यह केवल थकान का नहीं बल्कि किडनी के फ्लूइड रिटेंशन का संकेत हो सकता है। जब किडनी खून से अतिरिक्त पानी और अपशिष्ट नहीं निकाल पाती, तो शरीर के कई हिस्सों में सूजन दिखने लगती है। पैरों और टखनों में बनी रहने वाली सूजन भी Kidney Disease का बड़ा संकेत है।

ये भी पढ़ें: शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है फिटकरी, जानिए इसके 5 आसान और असरदार घरेलू उपयोग

2. झागदार या बुलबुलेदार पेशाब

सुबह की पहली पेशाब अगर ज्यादा झागदार दिखे, तो यह प्रोटीन्यूरिया का संकेत है। इसका मतलब है कि यूरिन में जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लीक हो रहा है, जो Kidney के फिल्टरिंग सिस्टम के डैमेज होने की चेतावनी देता है।

3. त्वचा का जरूरत से ज्यादा सूखना या खुजली

Kidney कमजोर होने पर टॉक्सिन्स शरीर में जमा होते हैं और त्वचा सूखने लगती है। डॉक्टर बताते हैं कि जब खुजली इतनी बढ़ जाए कि मॉइश्चराइजर भी काम न करे, तो यह यूरमिक प्रुरिटस हो सकता है। गौरतलब है कि यह किडनी डैमेज का एक प्रमुख लक्षण है।

4. दिमाग का धुंधला होना या ब्रेन फॉग

किडनी ठीक से काम न करे, तो खून में टॉक्सिन बढ़ने लगते हैं। इससे थकान, सुस्ती और ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत आने लगती है। हालाकि, कई लोग इसे सामान्य थकान समझ लेते हैं, लेकिन यह एनीमिया का भी संकेत हो सकता है जो किडनी रोग से जुड़ा होता है।

ये भी पढ़ें: बीमारी छोटी हो या बड़ी, सब पर असर दिखाता है गिलोय, जाने इसके फायदे और सावधानीया

5. सुबह सांस से बदबू आना

अगर आपकी सांस में अमोनिया जैसी गंध आने लगी है, तो यह किडनी के खराब होने का संकेत हो सकता है। किडनी जब टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकाल पाती, तो यह सांस के जरिए बाहर निकलते हैं, जिससे बदबू बनी रहती है।

किडनी रोग क्या है और कैसे बढ़ता है?

किडनी शरीर का छोटा सा लेकिन बेहद जरूरी अंग है, जो खून को साफ रखने, हार्मोन बनाने और विटामिन डी को सक्रिय करने का काम करता है, लेकिन डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और लंबे समय तक चली आ रही बीमारियां धीरे-धीरे इसकी ताकत कम कर देती हैं।

अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो Kidney Disease हड्डियों को कमजोर कर सकता है, नसों को नुकसान पहुंचा सकता है और शरीर में पोषण की भारी कमी पैदा कर देता है। किडनी की बीमारी अक्सर साइलेंट किलर की तरह बिना शोर किए बढ़ती है, इसलिए अगर शरीर में सूजन, थकान या पेशाब से जुड़े बदलाव लगातार दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: अब हफ्ते में एक इंजेक्शन से कंट्रोल होगी डायबिटीज, जानें Ozempic Injection की कीमत, खुराक और असर

Kidney Disease Early Signs पहचान लिया जाए, तो सही जांच, संतुलित लाइफस्टाइल और डॉक्टर की सलाह से किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp