12GB रैम और 50MP कैमरा के साथ Lava Blaze Duo 3 भारत में लॉन्च, 17 हजार से कम में मिलेगा दोनों तरफ AMOLED डिस्प्ले

12GB रैम और 50MP कैमरा के साथ Lava Blaze Duo 3 भारत में लॉन्च, 17 हजार से कम में मिलेगा दोनों तरफ AMOLED डिस्प्ले

Lava Blaze Duo 3: भारत के बजट स्मार्टफोन मार्केट में Lava ने एक ऐसा दांव खेला है, जो अब तक सिर्फ महंगे फ्लैगशिप फोन्स में देखने को मिलता था। Blaze Duo 3 को कंपनी ने दो डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है जो यूज़र्स को फ्रंट और रियर दोनों तरफ AMOLED डिस्प्ले का अनुभव देता है। यह फोन युवा यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और डिजाइन, परफॉर्मेंस और इनोवेशन में नए मानक स्थापित करता है।

Lava Blaze Duo 3 के Dual Screen की खासियत

Lava Blaze Duo 3 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका Dual Screen Display है, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल को काफी आसान बना देता है। फोन के पीछे दिया गया 1.6-इंच AMOLED रियर डिस्प्ले कैमरा मॉड्यूल के पास मौजूद है, जिसकी मदद से यूज़र बिना फोन अनलॉक किए ही नोटिफिकेशन देख सकते हैं, म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं, कॉल अलर्ट चेक कर सकते हैं और रियर कैमरे से सेल्फी लेने से पहले लाइव प्रीव्यू भी देख पाते हैं।

ये भी पढ़ें: अनलिमिटेड 5G डेटा, 365 दिन की वैलिडिटी और फ्री AI सब्सक्रिप्शन के साथ Jio के नए रिचार्ज प्लान्स लॉन्च

यह फीचर आमतौर पर महंगे फोल्डेबल या प्रीमियम स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है, लेकिन Lava इसे बजट सेगमेंट में लेकर आया है। वहीं फ्रंट की बात करें तो फोन में 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, पंच-होल कैमरा और वाइब्रेंट कलर्स दिए गए हैं, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस काफी स्मूथ और मज़ेदार हो जाता है।

Lava Blaze Duo 3 स्पेसिफिकेशन

बता दें कि Lava Blaze Duo 3 सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी भरोसेमंद नजर आता है। फोन में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.6GHz तक की स्पीड के साथ रोज़मर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और कैजुअल गेमिंग को आसानी से संभाल लेता है।

इसके साथ 6GB LPDDR5 RAM और 6GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है, यानी जरूरत पड़ने पर कुल 12GB तक की स्मूद परफॉर्मेंस। स्टोरेज की बात करें तो 128GB UFS 3.1 स्टोरेज तेज ऐप ओपनिंग और डेटा ट्रांसफर में मदद करती है।

ये भी पढ़ें: 20MP फ्रंट कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट के साथ Poco M8 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और ऑफर्स

खास बात है कि फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग के साथ पूरे दिन का भरोसा देती है। कैमरा सेक्शन में 50MP Sony IMX752 AI रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है, वहीं रियर डिस्प्ले की मदद से मेन कैमरे से बेहतर क्वालिटी की सेल्फी लेना भी आसान हो जाता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Android 15 पर चलने वाला यह फोन बिना ब्लोटवेयर और विज्ञापनों के क्लीन एक्सपीरियंस देता है, और कंपनी Android 16 अपडेट के साथ दो साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा भी कर रही है।

Made in India और Free Service@Home

बता दें कि Lava Blaze Duo 3 के साथ कंपनी ने सिर्फ नया स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि भरोसे का पूरा पैकेज पेश किया है। Made in India सोच को आगे बढ़ाते हुए Lava इस फोन में Free Service@Home दे रही है, यानी खराबी आने पर टेक्नीशियन खुद आपके घर आकर सर्विस देगा।

ये भी पढ़ें: 24GB रैम, 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ आ रहा है Realme Neo 8, लॉन्च से पहले जाने सभी फीचर्स

खास बात है कि ₹20,000 से कम वाले बेहद कड़े मुकाबले वाले मार्केट में Lava का Dual Screen पर फोकस एक बोल्ड लेकिन रिस्की कदम माना जा रहा है, लेकिन अगर यूज़र्स को यह नया एक्सपीरियंस पसंद आ गया तो यह फोन कंपनी के लिए गेम चेंजर बन सकता है।

गौरतलब है कि Lava Blaze Duo 3 की कीमत ₹16,999 रखी गई है, यह 19 जनवरी 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और मूनलाइट ब्लैक व इम्पेरियल गोल्ड जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन में आएगा।

Jai Jagdamba News Whatsapp