50MP कैमरा, Amoled डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस संग Lava Play Max 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

50MP कैमरा, Amoled डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस संग Lava Play Max 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

Lava Play Max 5G: भारत के बजट स्मार्टफोन मार्केट में Lava ने अपना नया स्मार्टफोन Play Max 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, दमदार MediaTek चिपसेट और 50MP कैमरा जैसी खूबियां मिलती हैं, वो भी ऐसी कीमत में जिसे देखकर बाकी कंपनियां टेंशन में आ सकती हैं. खास बात है कि कंपनी ने इसे उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया है जो कम बजट में भी प्रीमियम परफॉर्मेंस चाहते हैं.

Lava Play Max 5G का स्पेसिफिकेशन

Lava Play Max 5G में 6.72 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो अपनी क्वालिटी की वजह से यूज़र्स को काफी पसंद आ रहा है. इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग काफी स्मूद महसूस होती है और गेमिंग के साथ-साथ वीडियो देखना भी ज़्यादा मजेदार हो जाता है. स्क्रीन के रंग भी काफी ब्राइट और साफ दिखते हैं.

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Tab A11+, इतनी कम कीमत में मिलेंगे इतने फीचर; जानकर यकीन नहीं होगा

Lava Play Max 5G का परफॉर्मेंस

फोन में 4nm MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर लगाया गया है, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल से लेकर कई काम एक साथ चलाने तक सब कुछ स्मूद तरीके से संभालता है. बता दें कि यह चिपसेट भारी ऐप्स और गेम खेलने वालों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है.

Lava Play Max 5G में वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलता है, जिसकी मदद से COD मोबाइल, BGMI और फ्री फायर जैसे मशहूर गेम बिना ज़्यादा गर्म हुए आराम से चलते हैं।

50MP कैमरा

Lava Play Max 5G को खास बनाता है इसका 50MP प्राइमरी कैमरा, जो EIS सपोर्ट के साथ आता है और 4K पर 30fps की बढ़िया वीडियो रिकॉर्डिंग करता है. इसका मतलब साफ है कि चाहे आप बाहर शूट कर रहे हों या किसी खास मोमेंट को कैप्चर करना हो, वीडियो काफी स्टेबल और क्लियर मिलती है. फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ठीक-ठाक रिजल्ट देता है.

5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग

फोन में 5000mAh की मजबूत बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चल जाती है, चाहे आप गेमिंग करें, वीडियो देखें या सोशल मीडिया चलाएं. बता दें कि इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज होकर दोबारा इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है.

ये भी पढ़ें: 6,500mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ Oppo A6x भारत में लॉन्च, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

कंपनी ने इसमें IP54 रेटिंग भी दी है, जो इसे धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रखती है, यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह फोन बिना किसी परेशानी के संभाल लेता है।

Lava Play Max 5G की कीमत और वेरिएंट्स

Lava Play Max 5G को भारत में दो मेमोरी वेरिएंट्स में उतारा गया है और दोनों की कीमतें काफी आकर्षक हैं. बेस मॉडल में 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है जिसकी कीमत ₹12,999 रखी गई है, जबकि 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला दूसरा वेरिएंट ₹14,999 में मिलता है.

Lava Play Max 5G में LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में तेज़ और स्मूद चलता है. इसके अलावा यूज़र चाहें तो microSD कार्ड से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं. बताना जरूरी है कि Lava ने इसमें Virtual RAM का भी फीचर दिया है, जिससे जरूरत पड़ने पर 8GB तक अतिरिक्त RAM का फायदा मिलता है।

ये भी पढ़ें: दो डिस्प्ले और तगड़े कैमरा संग Nubia का फोल्डेबल फोन Flip 3 लॉन्च, Samsung और Motorola को देगा कड़ी चुनौती

Jai Jagdamba News Whatsapp