₹7,500 से कम किमत में Lava का Yuva Star 3 भारत में लॉन्च, मिलेगा Android 15, IP64 रेटिंग और 5000mAh बैटरी

₹7,500 से कम किमत में Lava का Yuva Star 3 भारत में लॉन्च, मिलेगा Android 15, IP64 रेटिंग और 5000mAh बैटरी

Lava Yuva Star 3: अगर आप ₹8,000 से कम में ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो जल्दी स्लो न हो, पानी-धूल से खराब न हो और बिना फालतू ऐप्स के सालों तक चले, तो Lava का नया फोन आपको चौंका सकता है। दरअसल Lava का Yuva Star 3 भारत में लॉन्च हो चुका है, जो Android 15 Go, IP64 रेटिंग और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। ऐसे में आइए जानते हैं की लावा का यह फोन क्या सच में पैसा वसूल है?

Lava Yuva Star 3 Specifications

फीचरविवरण
डिस्प्ले6.75 इंच HD+ डिस्प्ले
स्क्रीन एक्सपीरियंसबड़ी स्क्रीन, वीडियो देखने और सोशल मीडिया के लिए आरामदायक
प्रोसेसरUnisoc SC9863A ऑक्टा-कोर
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15 Go Edition
रैम4GB RAM
वर्चुअल रैम4GB तक एक्सपेंडेबल
इंटरनल स्टोरेज64GB
रियर कैमरा13MP AI डुअल कैमरा
फ्रंट कैमरा5MP
बैटरी5,000mAh
चार्जिंग10W चार्जिंग सपोर्ट
चार्जिंग पोर्टUSB Type-C
डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंसIP64 रेटिंग
नेटवर्क सपोर्टBand 28 सपोर्ट

डिस्प्ले

फोन में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। गौरतलब है कि इस प्राइस सेगमेंट में इतनी बड़ी स्क्रीन उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है जो वीडियो कंटेंट या सोशल मीडिया ज्यादा देखते हैं। हालांकि स्क्रीन का रेजोल्यूशन लिमिटेड है, लेकिन बड़े डिस्प्ले साइज की वजह से इस्तेमाल में आराम मिलता है।

ये भी पढ़ें: 50MP कैमरा, Amoled डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस संग Lava Play Max 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

प्रोसेसर और स्टोरेज

Lava Yuva Star 3 में Unisoc SC9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB रैम मिलती है, जिसे वर्चुअली 4GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज 64GB है, जो Android Go के हल्के सॉफ्टवेयर के साथ मिलकर स्मूद एक्सपीरियंस देने का दावा करता है।

भारतीय ब्रांड का यह फोन Android 15 Go Edition पर चलता है। इसका मतलब है बिना फालतू ऐप्स, बिना भारी एनिमेशन और ज्यादा स्मूद परफॉर्मेंस। कंपनी ने इसमें ऑटो और अनॉनिमस कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए हैं, जो आम यूज़र्स के लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं।

IP64 रेटिंग और मजबूत बॉडी

Lava Yuva Star 3 में IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस दी गई है, यानी धूल और हल्की पानी की छींटों से यह आसानी से निपट सकता है, जो इस रेंज में कम ही देखने को मिलता है। साथ ही इसमें Band 28 सपोर्ट मौजूद है, जिससे ग्रामीण और सेमी-अर्बन इलाकों में नेटवर्क कनेक्टिविटी बेहतर रहने की उम्मीद है। कंपनी इसे इंडस ब्लैक और सियाचिन व्हाइट रंगों में पेश करेगी।

कैमरा और बैटरी

फोन में 13MP AI डुअल रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप कैजुअल फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए ठीक है। वहीं बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो एक दिन तक आराम से चल सकती है। चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट और 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

ये भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टॉरेज के साथ Samsung Galaxy F70e भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर

कितना है Lava Yuva Star 3 की कीमत?

अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो Lava Yuva Star 3 आपकी लिस्ट में आ सकता है। इसकी कीमत ₹7,499 रखी गई है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है। इस फोन पर कंपनी एक साल की वारंटी के साथ फ्री होम सर्विस भी दे रही है, जो इस रेंज में कम ही देखने को मिलता है। यह मार्च 2026 से देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

बता दें कि यह फोन खास तौर पर पहली बार स्मार्टफोन लेने वालों, बुज़ुर्गों या ऐसे यूज़र्स के लिए सही है जिन्हें एक सिंपल, टिकाऊ और साफ सॉफ्टवेयर वाला डिवाइस चाहिए। हालाकी हाई-एंड गेमिंग के लिए यह नहीं है, लेकिन कॉलिंग, सोशल मीडिया और रोजमर्रा के काम आराम से संभाल सकता है।

क्या Lava Yuva Star 3 सच में अलग है?

इस कीमत में Android 15 Go और IP64 रेटिंग का कॉम्बिनेशन बहुत कम देखने को मिलता है। ज्यादातर बजट फोन या तो भारी सॉफ्टवेयर देते हैं या फिर कमजोर बिल्ड, लेकिन Lava ने यहां टिकाऊपन और साफ एक्सपीरियंस पर फोकस किया है। कुल मिलाकर, Lava Yuva Star 3 उन लोगों के लिए बना है जो दिखावे से ज्यादा भरोसे और लंबे इस्तेमाल को अहमियत देते हैं।

ये भी पढ़ें: 12GB रैम और 50MP कैमरा के साथ Lava Blaze Duo 3 भारत में लॉन्च, 17 हजार से कम में मिलेगा दोनों तरफ AMOLED डिस्प्ले

Jai Jagdamba News Whatsapp