₹1,299 में Bluetooth Calling, बड़ी स्क्रीन और 12 दिन की बैटरी, Lyne Lancer 19 Pro के फीचर्स जान आप भी हो जाएंगे हैरान

₹1,299 में Bluetooth Calling, बड़ी स्क्रीन और 12 दिन की बैटरी, Lyne Lancer 19 Pro के फीचर्स जान आप भी हो जाएंगे हैरान

Lyne Lancer 19 Pro: अगर आप कम बजट में बड़ी स्क्रीन, ब्लूटूथ कॉलिंग और हेल्थ ट्रैकिंग वाला Fitness Tracker ढूंढ रहे हैं, तो Lyne का नया फिटनेस ट्रैकर आपके लिए खास हो सकता है। बता दें की Lyne Originals ने भारत में अपना लेटेस्ट फिटनेस ट्रैकर Lancer 19 Pro लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इतने कम दाम में कंपनी कई ऐसे फीचर्स दे रही है, जो आमतौर पर महंगे स्मार्टवॉच में देखने को मिलते हैं।

Lyne Lancer 19 Pro की खासियत

Lyne Lancer 19 Pro की पहचान इसकी बड़ी 2.01 इंच की टच स्क्रीन से होती है, जो इस कीमत में काफी आकर्षक मानी जाती है और जिस पर नोटिफिकेशन देखना व मेन्यू चलाना आसान हो जाता है। इसमें ब्लूटूथ संस्करण 5.3 का सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर सीधे अपनी कलाई से कॉल कर सकते हैं और कॉल रिसीव भी कर सकते हैं, वो भी बिना मोबाइल निकाले।

इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर मौजूद है, जिससे आवाज साफ सुनाई देती है और कॉल रिकॉर्ड करने की सुविधा भी मिलती है, जो इस रेंज में कम देखने को मिलती है।

ये भी पढ़ें: WhatsApp पर आया शादी का न्योता असली नहीं, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; जानिए पूरा सच

बैटरी की बात करें तो इस Fitness Tracker में 210 mAh की बैटरी दी गई है, जो ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ सामान्य इस्तेमाल में तीन से चार दिन तक चल सकती है, जबकि स्टैंडबाय मोड में इसे 12 दिन तक चलने का दावा किया गया है।

चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक चार्जिंग केबल मिलती है, जिससे चार्ज करना झंझट वाला नहीं रहता, वहीं IPX4 स्प्लैश रेसिस्टेंस रेटिंग इसे पसीने और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित बनाती है।

स्मार्टवॉच फीचर्स से भरपूर है Lyne Lancer 19 Pro

हालाकी यह एक Fitness Tracker है, लेकिन इसमें मिलने वाले स्मार्टवॉच जैसे फीचर्स इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी काम का बना देते हैं। इसमें नोटिफिकेशन अलर्ट, कॉल से जुड़े स्मार्ट फीचर्स और फोन के कैमरे को दूर से कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है, जिससे ग्रुप फोटो या सेल्फी लेना और भी आसान हो जाता है।

ये भी पढ़ें: दो डिस्प्ले और तगड़े कैमरा संग Nubia का फोल्डेबल फोन Flip 3 लॉन्च, Samsung और Motorola को देगा कड़ी चुनौती

खास बात है की यह सिर्फ स्मार्ट फीचर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि हेल्थ और फिटनेस पर भी पूरा फोकस करता है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग और ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन यानी एसपीओटू ट्रैक करने वाले सेंसर दिए गए हैं, जो दिनभर सेहत पर नजर रखने में मदद करते हैं।

इसमें कई स्पोर्ट्स मोड भी मिलते हैं, जिनसे वॉकिंग, दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियों को ट्रैक किया जा सकता है, जिससे यूजर को पूरे दिन की फिटनेस गतिविधियों का साफ और आसान अंदाजा मिल जाता है।

Lyne Lancer 19 Pro की भारत में कीमत

Lyne Lancer 19 Pro की भारत में कीमत ₹1,299 रखी गई है। इस कीमत में Bluetooth Calling, बड़ी डिस्प्ले और हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलना इसे बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाता है। फिलहाल यह सिर्फ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: 6000mAh, 120Hz डिस्प्ले और रिवर्स चार्जिंग संग Poco का 5G स्मार्टफोन C85 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

यह फिटनेस ट्रैकर उन यूजर्स को टारगेट करता है जो कम बजट में स्मार्टवॉच जैसे फीचर्स चाहते हैं। कंपनी ने इसे फिलहाल देशभर के बड़े ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया है। हालांकि, Amazon या Flipkart जैसी ई-कॉमर्स साइट्स पर यह अभी लिस्ट नहीं हुआ है।

Jai Jagdamba News Whatsapp