लुक से लेकर फीचर्स तक सब बदल गया, Mahindra ने लाॅन्च किया नया Bolero और Bolero Neo Facelift, किमत ₹7.99 लाख से शुरू

लुक से लेकर फीचर्स तक सब बदल गया, Mahindra ने लाॅन्च किया नया Bolero और Bolero Neo Facelift, किमत ₹7.99 लाख से शुरू

Mahindra Bolero: Mahindra ने अपनी लोकप्रिय SUVs बोलेरो (Bolero Facelift) और बोलेरो नियो के फेसलिफ्ट मॉडल (Bolero Neo Facelift) लॉन्च कर दिए हैं। नया डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और RideFlo टेक के साथ ये SUV अब और भी दमदार और आरामदायक बन गई हैं। जानिए कौन-सा वेरिएंट आपके लिए सही रहेगा और कीमतें कितनी हैं, ताकि आप तय कर सकें कौन-सा मॉडल घर ले जाना चाहिए।

महिंद्रा बोलेरो और Bolero Neo Facelift में क्या है नया?

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV Bolero Neo को एक नया और प्रीमियम लुक देते हुए फेसलिफ्ट वर्जन (Bolero Neo Facelift) लॉन्च किया है। अब इसका फ्रंट डिजाइन पहले से ज्यादा मॉडर्न दिखाई देता है, जिसमें हॉरिज़ॉन्टल स्लैट्स वाली ग्रिल और क्रोम डिटेलिंग दी गई है जो इसे एक शानदार अपमार्केट लुक देती है। कंपनी ने दो नए कलर जींस ब्लू और कंक्रीट ग्रे भी शामिल किए हैं, जो अब डुअल-टोन ऑप्शन में भी मिलेंगे।

Bolero Neo Facelift

इसके टॉप-एंड N11 वेरिएंट में नए 16-इंच एलॉय व्हील्स और डुअल-टोन पेंट स्कीम दी गई है। अंदर की बात करें तो प्रीमियम लुनार ग्रे थीम वाला केबिन अब और आकर्षक लगता है, जबकि निचले वेरिएंट्स में मोचा ब्राउन का क्लासिक टच बरकरार है। आराम के लिए सीटों में अतिरिक्त कुशनिंग दी गई है, साथ ही अब SUV में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, 8.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, और रियर-व्यू कैमरा जैसे मॉडर्न फीचर्स जोड़े गए हैं।

Mahindra Bolero Facelift अब और भी आकर्षक

Bolero Facelift अब और भी आकर्षक और प्रैक्टिकल हो गई है। नई स्टेल्थ ब्लैक कलर और री-डिज़ाइन्ड फ्रंट ग्रिल SUV को एक प्रीमियम लुक देते हैं, जबकि टॉप-एंड B8 वेरिएंट में डायमंड-कट 16-इंच एलॉय व्हील्स, नया 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं।

Bolero Facelift

इसके साथ ही लेदरट जैसी प्रीमियम सीट कवरिंग, बेहतर कुशनिंग और दरवाज़ों में बोतल होल्डर जैसी सुविधाएँ रोजमर्रा की ड्राइविंग को और आरामदायक बनाती हैं। बता दें, बोलेरो अब भी अपने भरोसेमंद 1.5-लीटर mHawk75 डीज़ल इंजन और RideFlo सस्पेंशन टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो लंबी दूरी और खस्ताहाल रास्तों पर भी आरामदेह राइड सुनिश्चित करती है।

नई बोलेरो और बोलेरो नियो के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Feature Category2025 Mahindra Bolero Facelift2025 Mahindra Bolero Neo Facelift
Engine1.5-litre, 3-cylinder mHawk75 diesel1.5-litre, 3-cylinder mHawk100 diesel
Power Output75 bhp @ 3600 rpm100 bhp @ 3750 rpm
Torque210 Nm @ 1600–2200 rpm260 Nm @ 1750–2250 rpm
Transmission5-speed manual5-speed manual
DrivetrainRear-Wheel Drive (2WD)Rear-Wheel Drive (2WD)
Top VariantB8N11 / N10(O)
Suspension TechnologyRideFlo Suspension (Improved Comfort & Handling)RideFlo Suspension + Multi-Terrain Technology (MTT in N10(O))
Exterior Features• Revised front grille with vertical chrome slats • 16-inch dual-tone alloy wheels (B8) • Integrated fog lamps • New Stealth Black color• New grille with silver bumper accent • 16-inch dark metallic grey alloy wheels (N11) • Dual-tone roof option • New colors: Jeans Blue, Concrete Grey
Interior Features• New 7-inch touchscreen infotainment system • Steering-mounted audio controls • Leatherette seat upholstery • USB Type-C charging port• New 9-inch touchscreen infotainment system with Android Auto & Apple CarPlay • Leatherette seats • USB Type-C port • Rear-view camera (higher variants)
Infotainment & Connectivity7-inch touchscreen9-inch touchscreen (wired Android Auto & Apple CarPlay)
Safety Features• Dual front airbags • ABS with EBD • ISOFIX child seat anchorages • Rear parking sensors• Dual front airbags • ABS with EBD • ISOFIX child seat anchorages • Rear parking sensors
Character / PositioningClassic rugged SUV with utility appealUrban-focused compact SUV with premium design
Target BuyerRural and semi-urban customersCity and young urban buyers
New Color OptionsStealth BlackJeans Blue, Concrete Grey
Launch Year20252025

कितना है कीमत?

महिंद्रा बोलेरो नियो अब 8.49 लाख रुपये से शुरू होकर 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक उपलब्ध है, जबकि बोलेरो की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये से लेकर टॉप वेरिएंट के लिए 9.69 लाख रुपये तक है। गौरतलब है कि दोनों मॉडलों में इंजन और मैकेनिकल सेटअप वही रखा गया है।

पर बेहतर सस्पेंशन (RideFlo), अपडेटेड सीट कंफर्ट और आधुनिक कनेक्टिविटी (टाइप-C, रियर कैमरा, बड़ा टचस्क्रीन) शहर और ग्रामीण दोनों तरह के खरीदारों के लिये आकर्षक होंगे। खास तौर पर वे जो रोज़ाना लंबी दूरी पर या खराब सड़कों पर यात्रा करते हैं। कंपनी का मानना है कि त्योहारों के सीज़न और नयी GST व्यवस्था के मद्देनज़र ये फेसलिफ्ट मॉडल बिक्री को बढ़ावा देंगे।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें