महिंद्रा की नई Thar Facelift 2025 भारत में हुई लॉन्च, जानें इसके फीचर्स, इंजन ऑप्शन, वेरिएंट और कीमत
Mahindra Thar Facelift 2025 आखिरकार भारतीय बाजार में दस्तक दे चुकी है। बता दें कि थार सिर्फ एक कार नहीं बल्कि ऑफ-रोडिंग का जज़्बा और एडवेंचर का प्रतीक है। खास बात है कि इस बार कंपनी ने इसके डिजाइन, टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट फीचर्स पर खास फोकस किया है। अगर आप भी ऐसी कार चाहते हैं जो सिटी में स्टाइल दिखाए और पहाड़ों पर रफ्तार, तो यह खबर आपके लिए ही है।
Mahindra Thar Facelift 2025 का डिजाइन और स्टाइलिंग
Mahindra Thar Facelift 2025 को नए अवतार में और भी मॉडर्न लुक दिया गया है। इसमें डिस्टिंक्ट फ्रंट ग्रिल, ड्यूल-टोन बंपर और R18 अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो ब्लैक थीम डैशबोर्ड और नई स्टीयरिंग व्हील इसे प्रीमियम लुक देते हैं।
एक्सटीरियर और इंटीरियर की खास झलक
- ड्यूल-टोन फ्रंट बंपर
- यूनिक फ्रंट ग्रिल
- R18 अलॉय व्हील्स
- ब्लैक थीम डैशबोर्ड और स्टीयरिंग व्हील
- छह कलर ऑप्शन (टैंगो रेड और बैटलशिप ग्रे नए शेड्स)
कम्फर्ट और कन्वीनियंस फीचर्स
हालाकि पुराने थार की एक कमी कम्फर्ट मानी जाती थी, लेकिन इस बार कंपनी ने इसे दूर कर दिया है। नए Mahindra Thar Facelift 2025 में रियर एसी वेंट्स, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट और डेड पेडल (ऑटोमैटिक वेरिएंट) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कम्फर्ट अपग्रेड्स
- रियर एसी वेंट्स और स्लाइडिंग आर्मरेस्ट
- डोर-माउंटेड पावर विंडो
- रियर वॉश और वाइपर
- ए-पिलर एंट्री असिस्ट हैंडल
- अंदर से ऑपरेट होने वाला फ्यूल लिड
टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी अपग्रेड
बता दें कि Mahindra Thar Facelift 2025 अब और भी स्मार्ट हो गई है। इसमें 26.03 cm की HD इंफोटेनमेंट स्क्रीन, Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट दिया गया है। खास बात है कि ऑफ-रोडिंग लवर्स के लिए एडवेंचर स्टैट्स जेन II भी मौजूद है।
टेक फीचर्स
- 26.03 cm HD इंफोटेनमेंट स्क्रीन
- Android Auto और Apple CarPlay
- टाइप-C USB पोर्ट्स (फ्रंट और रियर)
- एडवेंचर स्टैट्स जेन II (अल्टीमीटर, टैब, ट्रिप मीटर आदि)
- Tyre Direction Monitoring System (TDMS)
Mahindra Thar Facelift 2025 इंजन और स्पेसिफिकेशन
गौरतलब है कि Mahindra Thar Facelift 2025 तीन इंजन ऑप्शन 2.0L mStallion पेट्रोल, 2.2L mHawk डीजल और D117 CRDe डीजल में लॉन्च हुई है।
इंजन वेरिएंट्स
- 2.0 mStallion पेट्रोल: 112 kW, 300/320 Nm टॉर्क (MT/AT)
- 2.2L mHawk डीजल: 97 kW, 300 Nm टॉर्क (MT/AT)
- D117 CRDe डीजल: 87.2 kW, 300 Nm टॉर्क (5-स्पीड MT)
Mahindra Thar 2025 प्राइस लिस्ट
बता दें कि नई थार की शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
| वेरिएंट | D117 CRDe डीजल | 2.2L mHawk डीजल | 2.0 mStallion पेट्रोल |
|---|---|---|---|
| AXT RWD MT | ₹9.99 लाख | — | — |
| LXT RWD MT | ₹12.19 लाख | — | — |
| LXT RWD AT | — | — | ₹13.99 लाख |
| LXT 4WD MT | — | ₹15.49 लाख | ₹14.69 लाख |
| LXT 4WD AT | — | ₹16.99 लाख | ₹16.25 लाख |
Mahindra Thar 2025 AXT और LXT वेरिएंट फीचर
महिंद्रा ने Thar Facelift 2025 को दो पॉपुलर वेरिएंट्स AXT और LXT में लॉन्च किया है, जिनके फीचर्स इसे और भी दमदार बनाते हैं। AXT वेरिएंट में LED टेल लैंप्स, रियर एसी वेंट्स, ड्यूल एयरबैग्स और ESP with रोलओवर मिटिगेशन जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे फैमिली और ऑफ-रोड दोनों तरह की राइड के लिए सुरक्षित बनाते हैं।
वहीं LXT वेरिएंट में R18 अलॉय व्हील्स, फ्रंट फॉग लैंप्स + DRL, HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, एडवेंचर स्टैट्स जेन II और क्रूज कंट्रोल के साथ रियर-व्यू कैमरा जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी मिलती है। खास बात यह है कि LXT वेरिएंट को उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो लग्जरी और ऑफ-रोडिंग का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ