लग्ज़री इंटीरियर और प्रीमियम फीचर्स के साथ महिंद्रा की नई Thar Roxx स्टार एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और बाकी डिटेल्स

लग्ज़री इंटीरियर और प्रीमियम फीचर्स के साथ महिंद्रा की नई Thar Roxx स्टार एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और बाकी डिटेल्स

Mahindra Thar Roxx Star EDN: महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर ऑफ-रोड SUV थार रॉक्स को और ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए नया Thar Roxx Star EDN भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। खास बात है की यह नया एडिशन सिर्फ पावरफुल इंजन ही नहीं, बल्कि शानदार डिजाइन, लग्ज़री फीचर्स और एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन के साथ आता है। हालाकी इसकी कीमत स्टैंडर्ड वर्जन से थोड़ी ज्यादा रखी गई है, लेकिन फीचर्स देखकर यह फैसला जायज लगता है।

थार रॉक्स स्टार एडिशन में क्या है नया?

महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एडिशन के एक्सटीरियर में सबसे बड़ा आकर्षण बना है नया सिट्रीन येलो रंग, जो इसे सड़क पर देखते ही अलग पहचान दिलाता है। इसके अलावा ग्राहकों के पास टैंगो रेड, एवरेस्ट व्हाइट और स्टेल्थ ब्लैक जैसे दमदार रंगों के विकल्प भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: Thar Facelift से लेकर Mahindra की बेबी स्कॉर्पियो तक, जानें 2026 में आने वाली टॉप 10 SUV

इस एसयूवी में दी गई पियानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल और पियानो ब्लैक अलॉय व्हील्स इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं। मस्कुलर बॉडी डिजाइन और मजबूत ऑफ-रोड स्टांस के साथ यह गाड़ी शहर की सड़कों पर भी काफी स्टाइलिश नजर आती है, हालाकी इसका रफ एंड टफ अंदाज पूरी तरह बरकरार रखा गया है।

Interior में मिला लग्ज़री SUV वाला फील

महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एडिशन के केबिन में कदम रखते ही प्रीमियम फील साफ नजर आता है, जहां पूरी तरह ऑल-ब्लैक थीम के साथ लेदरेट सीटें और सुएड फिनिश इसे लग्ज़री एसयूवी जैसा अहसास देती हैं। इसमें आगे की सीटों को ठंडा रखने वाली सुविधा दी गई है, जिससे लंबी ड्राइव भी आरामदेह बनती है।

इसके साथ स्लाइड होने वाला आर्मरेस्ट, पीछे की तरफ 60-40 अनुपात में मुड़ने वाली और झुकने वाली सीटें, पूरी तरह स्वचालित तापमान नियंत्रण प्रणाली और बड़ा कांच वाला सनरूफ सफर को और खास बना देते हैं। वहीं चारों तरफ का नज़ारा दिखाने वाला 360 डिग्री कैमरा इस एसयूवी को सुविधा और सुरक्षा दोनों के मामले में एक कदम आगे ले जाता है।

टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी

Mahindra ने इस एडिशन में 10.2 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और एड्रेनॉक्स कनेक्टेड कार तकनीक दी गई है, जिससे गाड़ी से जुड़ी कई जानकारियां मोबाइल पर मिल जाती हैं। बता दें की इसमें एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे ड्राइविंग के दौरान कई काम आवाज़ से किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Mahindra Thar या Maruti Jimny, जानिए कौन-सी SUV है आपके लिए बेहतर?

म्यूज़िक के शौकीनों के लिए इसमें 9 स्पीकर वाला हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम दिया गया है, जो शानदार ऑडियो अनुभव देता है। हालाकी इसमें ADAS जैसे फीचर्स नहीं मिलते, लेकिन इस सेगमेंट में इसका टेक्नोलॉजी पैकेज काफी दमदार और पैसा वसूल माना जा रहा है।

इंजन पावर और परफॉर्मेंस

Mahindra Thar Roxx Star EDN में 2.0-लीटर TGDi पेट्रोल इंजन मिलता है, जो करीब 176 bhp की ताकत और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन सिर्फ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है, जिससे ड्राइविंग और भी स्मूद हो जाती है।

वहीं डीज़ल पसंद करने वालों के लिए 2.2-लीटर डीज़ल इंजन दिया गया है, जो लगभग 172 bhp की पावर और 400 Nm तक का दमदार टॉर्क देता है, इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।

गौरतलब है कि सभी थार रॉक्स स्टार एडिशन वेरिएंट्स रियर-व्हील ड्राइव यानी RWD सेटअप के साथ आते हैं, जो ऑफ-रोडिंग और हाईवे ड्राइव दोनों में बेहतर कंट्रोल और मज़ा देते हैं।

ये भी पढ़ें: ₹13.89 लाख में लॉन्च हुई महिंद्रा की XUV 3XO EV, जानें रेंज, वेरिएंट और फीचर

Thar Roxx Star EDN की कीमत और पोजिशनिंग

वेरिएंटफ्यूलट्रांसमिशनकीमत
थार रॉक्स स्टार EDNडीज़लमैनुअल₹16.85 लाख
थार रॉक्स स्टार EDNपेट्रोलऑटोमेटिक₹17.85 लाख
थार रॉक्स स्टार EDNडीज़लऑटोमेटिक₹18.35 लाख

बता दें की महिंद्रा ने Thar Roxx Star EDN को भारतीय बाजार में ₹16.85 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है और इसे थार रॉक्स रेंज का अब तक का सबसे प्रीमियम और स्टाइल-फोकस्ड अवतार माना जा रहा है।

यह एडिशन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो दमदार ऑफ-रोड SUV के साथ लग्ज़री लुक, शानदार इंटीरियर और मजबूत रोड प्रेजेंस चाहते हैं। फिलहाल इसकी कीमत इंट्रोडक्टरी रखी गई है और आगे चलकर इसमें बदलाव संभव है, लेकिन मौजूदा कीमत पर यह SUV अपने सेगमेंट में एक मजबूत और आकर्षक विकल्प बनकर उभरती नजर आती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp