500Km+ रेंज, 16 Dolby Atmos स्पीकर और लाउंज जैसा केबिन, ₹29.35 लाख में लॉन्च हुई महिंद्रा की XEV 9e Cineluxe Edition
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition: अगर आपको लगता है कि इलेक्ट्रिक SUV सिर्फ माइलेज के लिए होती है, तो अब सोच बदलने का समय है। दरसल Mahindra ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक लाइनअप को विस्तार देते हुए XEV 9e Cineluxe Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह वेरिएंट सिर्फ एक कॉस्मेटिक अपडेट नहीं, बल्कि लक्जरी और टेक्नोलॉजी को साथ लेकर आने वाला खास एडिशन है।
ICOTY जीतने वाली SUV का नया और ज्यादा लग्जरी रूप
नवंबर 2024 में ग्लोबल डेब्यू के बाद XEV 9e ने भारतीय बाजार में तेजी से अपनी जगह बनाई, लेकिन असली पहचान तब मिली जब इसे ICOTY 2026 में “Green Car of the Year” का खिताब मिला। उसी मजबूत छवि को आगे बढ़ाते हुए अब इसका ज्यादा लग्जरी रूप, Cineluxe Edition पेश किया गया है।
यह वर्जन टॉप-स्पेक Pack Three ट्रिम पर आधारित है, मगर इसमें एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग टच जोड़े गए हैं। ग्राहकों को अब सैटिन ब्लैक और सैटिन व्हाइट जैसे दो नए मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें सैटिन व्हाइट के साथ ग्लॉस-ब्लैक क्लैडिंग लुक को और आकर्षक बनाती है।
रियर पिलर पर Cineluxe बैज इसे अलग पहचान देता है, जबकि 19-इंच अलॉय व्हील्स, फुल-LED लाइटिंग और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स पहले की तरह मौजूद हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा प्रीमियम और खास नजर आती है।
अंदर से बिल्कुल लाउंज जैसा अनुभव
दरवाजा खोलते ही इसका केबिन प्रीमियम लाउंज जैसा महसूस होता है। कंपनी ने चेस्टनट ब्राउन और नॉक्टर्न ब्लैक का नया डुअल-टोन थीम पेश किया है। स्मूथ-ग्रेन लेदरेट अपहोल्स्ट्री पर ब्राउन कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग दी गई है, जो सीटों से लेकर डैशबोर्ड और स्टीयरिंग तक दिखाई देती है। टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और कॉम्पैक्ट गियर सिलेक्टर डिजाइन को और आधुनिक बनाते हैं।
डैशबोर्ड पर कोस्ट-टू-कोस्ट ट्रिपल HD स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जो इस SUV का सबसे आकर्षक हिस्सा माना जा सकता है। 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है, जिससे केबिन में सिनेमा जैसा ऑडियो अनुभव मिलता है।
पैनोरमिक Infinity Roof और 1.6 करोड़ से ज्यादा रंगों वाली एंबियंट लाइटिंग सिस्टम यात्रियों को हर सफर में अलग माहौल चुनने की सुविधा देता है।
टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स
Cineluxe Edition में ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है, जिसे StraightAhead VisionX नाम दिया गया है। इसके अलावा EyeDentity ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, हैंड्सफ्री पार्क और ऑटो पार्क असिस्ट जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं
Secure360 सर्विलांस, Digital Key और Secure360 Pro जैसे फीचर्स अतिरिक्त सुरक्षा और सुविधा प्रदान करते हैं। Camp Mode, Keep Mode और PawPal HVAC जैसे विकल्प इसे लाइफस्टाइल-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक SUV बनाते हैं।
79kWh बैटरी और 500Km से ज्यादा की रेंज
यह एडिशन केवल 79kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है। रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 286bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी के अनुसार यह SUV फुल चार्ज पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है। हालाकी स्वतंत्र परीक्षण में लगभग 456 किलोमीटर की रेंज दर्ज की गई है।
0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे 7.45 सेकंड का समय लगता है। चार्जिंग विकल्प के तौर पर 7.2kW या 11kW AC होम चार्जर अतिरिक्त लागत पर उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ें: Mahindra Thar या Maruti Jimny, जानिए कौन-सी SUV है आपके लिए बेहतर?
क्या यह प्रीमियम EV सेगमेंट को बदल पाएगी?
भारत में तेजी से बढ़ रहे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV बाजार के बीच Mahindra ने अपनी नई XEV 9e Cineluxe Edition को ₹29.35 लाख (एक्स-शोरूम) में पेश कर दिया है। बता दें कि इसकी बुकिंग 2 मार्च 2026 से शुरू होगी और डिलीवरी 10 मार्च 2026 से ग्राहकों को मिलनी शुरू हो जाएगी।
यह मॉडल साफ तौर पर उन खरीदारों को टारगेट करता है जो रेंज, टेक्नोलॉजी और लग्जरी तीनों में समझौता नहीं करना चाहते। तेजी से बदलते EV सेगमेंट में यह एडिशन प्रीमियम फील और एडवांस फीचर्स के साथ मजबूत दावेदारी पेश करता है।
अगर आप ऐसी इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं जो सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल न हो बल्कि हर सफर को खास बना दे, तो यह नया विकल्प आपके लिए काफी आकर्षक साबित हो सकता है।
