इस महीने लॉन्च होगी महिंद्रा की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S, मिलेगा दमदार रेंज, ट्राई-स्क्रीन फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन
Mahindra XEV 9S Launch: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक SUVs की तेजी से बढ़ती मांग को देखते हुए Mahindra नई इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV, XEV 9S को इस महीने लॉन्च करने जा रही है। गौरतलब है की यह SUV कंपनी की XEV रेंज का बड़ा मॉडल है और मौजूदा XEV 9E प्लेटफॉर्म पर आधारित है। Mahindra ने इसके टीज़र पहले ही जारी कर दिए हैं, जिनमें इसके डिजाइन और फीचर्स की झलक साफ दिखाई देती है।
Mahindra XEV 9S का डिजाइन
Mahindra XEV 9S का डिजाइन काफी मॉडर्न और दमदार रखा गया है, जो इसे अपने सेगमेंट में एक अलग पहचान देगा। बता दें कि कंपनी ने अभी सभी डिजाइन फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, हालाँकि टीज़र में साफ दिखा है कि SUV के फ्रंट में बोनट की पूरी चौड़ाई तक फैली एक बड़ी लाइट बार दी गई है, जिसका लुक XUV.e8 कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता लगता है।
ये भी पढ़ें: Kia ने लॉन्च किया 7-सीटर Carens का CNG मॉडल, कीमत और फीचर ऐसे कि तुरंत बनेगा बुकिंग का मन
इसके अलावा इसमें वर्टिकल LED लाइट स्ट्रिप, पतली LED डीआरएल, जुड़े हुए टेललैंप, फ्लश डोर हैंडल, एयरो-डिज़ाइन वाले अलॉय व्हील, शार्क-फिन एंटीना, काले रूफ रेल और बॉडी कलर वाले ORVM जैसे आकर्षक फीचर्स शामिल होंगे। कुल मिलाकर, Mahindra XEV 9S का डिजाइन बेहद स्टाइलिश है और फैमिली SUV चाहने वालों को निश्चित रूप से पसंद आएगा।
Mahindra XEV 9S का बैटरी और रेंज
महिंद्रा अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S को लेकर खासा चर्चा में है, और बता दें कि कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इसके बैटरी पैक की जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, अनुमान यही है कि XEV 9S में वही बैटरी सेटअप मिल सकता है जो XEV 9E में दिया गया है।
उम्मीद के मुताबिक इसमें 59kWh बैटरी के साथ करीब 656 किमी की क्लेम्ड रेंज और 79kWh बैटरी के साथ लगभग 542 किमी की रेंज देखने को मिल सकती है। हालाकि यह आंकड़े XEV 9E पर आधारित हैं, लेकिन माना जा रहा है कि XEV 9S भी इसी रेंज ब्रैकेट में आएगी।
कंपनी भविष्य में इसका AWD वेरिएंट भी पेश कर सकती है, जिससे पावर और ट्रैक्शन में बड़ा सुधार होगा। लंबी दूरी की फैमिली ट्रिप्स पर जाने वाले लोगों के लिए यह रेंज भारतीय सड़कों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दे सकती है।
Mahindra XEV 9S के फीचर
महिंद्रा अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S में काफी हाई-टेक फीचर्स देने की तैयारी में है। बता दें कि कंपनी इस मॉडल में वही Tri-Screen Setup देने जा रही है, जो पहले XEV 9E में देखा गया था। इसमें एक बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैसेंजर डिस्प्ले शामिल हैं, जो ड्राइविंग अनुभव को और एडवांस बनाते हैं।
इसके साथ ही SUV में Infinity लोगो वाला टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, ब्लैक थीम इंटीरियर, नया ड्राइव सेलेक्टर नॉब, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, Dolby Atmos साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
Mahindra XEV 9S Launch Date, कीमत और मुकाबला
महिंद्रा अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S को 27 नवंबर 2025 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि कंपनी इस मॉडल को बड़े SUV सेगमेंट में पेश कर रही है, जहां इसका सीधा मुकाबला Tata Harrier EV, Hyundai Ioniq 7 और MG की आने वाली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUVs से होगा।
ये भी पढ़ें: Mahindra Thar या Maruti Jimny, जानिए कौन-सी SUV है आपके लिए बेहतर?
XEV 9S की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹28 लाख से ₹35 लाख के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे यह EV सेगमेंट में एक दमदार प्रीमियम विकल्प बनकर सामने आएगी।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
