₹13.89 लाख में लॉन्च हुई महिंद्रा की XUV 3XO EV, जानें रेंज, वेरिएंट और फीचर

₹13.89 लाख में लॉन्च हुई महिंद्रा की XUV 3XO EV, जानें रेंज, वेरिएंट और फीचर

Mahindra XUV 3XO EV Launch: महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय XUV 3XO को अब इलेक्ट्रिक अवतार में पेश कर दिया है। Mahindra कंपनी की नई XUV 3XO EV उन ग्राहकों को टारगेट करती है जो पेट्रोल-डीजल से इलेक्ट्रिक की ओर शिफ्ट होना चाहते हैं, लेकिन बजट भी कंट्रोल में रखना चाहते हैं।

महिंद्रा का दावा है कि यह कार रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ लंबी यात्राओं के लिए भी पूरी तरह फिट है। लॉन्च के साथ ही इसकी कीमत, बैटरी और फीचर्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

Mahindra XUV 3XO EV का बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

Mahindra के XUV 3XO EV में 39.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 285 किलोमीटर की रेंज देती है। यह इलेक्ट्रिक SUV 110 किलोवॉट की पावर और 310 न्यूटन मीटर का दमदार टॉर्क देती है, जिससे यह सिर्फ 8.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

ये भी पढ़ें: लग्जरी और सेफ्टी के साथ अब लीजिए SUV का मजा, जानें XUV 3XO मे क्या है ऐसा खास जो बन रही है हर परिवार की पहली पसंद

हालाकी यह आंकड़े कागजों पर हैं, लेकिन सेगमेंट को देखते हुए इसकी परफॉर्मेंस शहर और हाईवे दोनों के लिए काफी मजबूत मानी जा रही है, जो इसे एक प्रैक्टिकल और मजेदार इलेक्ट्रिक कार बनाती है।

Mahindra XUV 3XO EV के फीचर्स

बता दें कि Mahindra XUV 3XO EV के बेस वेरिएंट में ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट मिलता है, जो आमतौर पर महंगी इलेक्ट्रिक कारों में देखा जाता है। इसके साथ Adrenox कनेक्टिविटी, इन-बिल्ट एलेक्सा सपोर्ट, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी और कई यूएसबी चार्जिंग पोर्ट रोजमर्रा के इस्तेमाल को काफी आसान बनाते हैं।

हालाकी प्रीमियम ऑडियो सिस्टम हायर वेरिएंट में दिया गया है, लेकिन टेक्नोलॉजी और कनेक्टेड फीचर्स पसंद करने वालों के लिए यह इलेक्ट्रिक SUV शुरुआत से ही काफी आकर्षक साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें: SUV के जमाने में Kia की स्टाइलिश K4 Hatchback लॉन्च, जानें फीचर्स से भरपूर इस कार की कीमत और खूबियाँ

XUV 3XO EV के सेफ्टी फीचर

XUV 3XO EV के बेस AX वेरिएंट में भले ही ADAS नहीं दिया गया हो, लेकिन सेफ्टी के मामले में महिंद्रा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस गाड़ी में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो रोजमर्रा की ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं। वहीं इसके टॉप वेरिएंट में 540 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी मिलती है।

Mahindra XUV 3XO EV की कीमत और वेरिएंट्स

XUV 3XO EV को Mahindra ने काफी आक्रामक कीमत पर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹13.89 लाख रखी गई है। यह इलेक्ट्रिक SUV दो वेरिएंट्स में आती है, जहां AX5 EV की कीमत ₹13.89 लाख है, जबकि टॉप वेरिएंट AX7L EV को ₹14.96 लाख में लॉन्च किया गया है।

हालाकी इन कीमतों को देखें तो साफ समझ आता है कि महिंद्रा ने सीधे तौर पर उन ग्राहकों को निशाना बनाया है जो सीमित बजट में एक स्टाइलिश, फीचर-लोडेड और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं।

ये भी पढ़ें: Mahindra के इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, ₹3.80 लाख तक सस्ते में खरीदने का मौका

ऐसे में अगर आप पहली इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट करीब 15 लाख रुपये तक है, तो Mahindra XUV 3XO EV एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आती है। अच्छी रेंज, दमदार परफॉर्मेंस, प्रीमियम फीचर्स और महिंद्रा की भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू इसे खास बनाती है।

हालाकी इसकी असली ताकत, रियल वर्ल्ड रेंज और डिलीवरी के बाद सामने आएगी, लेकिन लॉन्च के साथ ही इसने बाजार में अच्छी-खासी हलचल जरूर मचा दी है।

Jai Jagdamba News Whatsapp