Maruti ने लॉन्च की नई स्कीम, अब सिर्फ ₹1999 की मासिक किस्त पर घर ले जाएं चमचमाती कार
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) एक बार फिर सुर्खियों में है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद खास फाइनेंस स्कीम (Maruti 1999 EMI Scheme) लॉन्च की है, जिसके तहत अब कार खरीदना और भी आसान हो गया है। इस नई स्कीम के तहत ग्राहक केवल ₹1999 की मंथली EMI देकर अपनी नई कार घर ले जा सकते हैं।
Maruti 1999 EMI Scheme से किसे होगा फायदा?
Maruti 1999 EMI Scheme खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो अब तक बजट की वजह से कार नहीं खरीद पा रहे थे। ऐसे बहुत से परिवार या युवा हैं जो बाइक या स्कूटर से अपग्रेड होकर अब कार में सफर करना चाहते हैं। उनके लिए यह स्कीम किसी वरदान से कम नहीं है।
मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने बताया कि यह स्कीम मुख्य रूप से Alto, WagonR और Celerio जैसे एंट्री-लेवल मॉडल्स के लिए लागू की जाएगी। इन कारों की कीमत और मेंटेनेंस दोनों ही कम हैं, जिससे आम ग्राहकों के लिए इन्हें खरीदना आसान रहेगा।
भारत में कार की कम पहुंच
गौरतलब है कि भारत में आज भी कार खरीदना कई लोगों के लिए सपना बना हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में हर 1000 लोगों में सिर्फ 34 लोगों के पास कार है। वहीं चीन में यह आंकड़ा 185 है और अमेरिका में 832। ऐसे में मारुति सुजुकी की यह नई स्कीम भारतीय बाजार में कारों की पहुंच बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
GST में कटौती के बाद बढ़ी कारों की डिमांड
खास तौर पर यह स्कीम ऐसे समय में आई है जब सरकार ने हाल ही में कारों पर लगने वाली GST दरों में कटौती की है। इससे कारों की कीमतों में लगभग ₹1.29 लाख रुपये तक की कमी आई है। इस बदलाव से कारों की मांग में तेजी देखने को मिल रही है।
मारुति सुजुकी ने इस मौके को भुनाने के लिए यह नई स्कीम पेश की है, ताकि लोग कम EMI में कार खरीद सकें और कंपनी की बिक्री भी बढ़ सके।
किन कार मॉडलों पर लागू होगी स्कीम?
हालांकि कंपनी ने स्कीम की पूरी डिटेल अभी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह फाइनेंस प्लान बैंक और NBFC पार्टनर्स के साथ मिलकर लागू किया जाएगा। इस स्कीम से कंपनी का लक्ष्य है कि भारत में कार ओनरशिप को आसान और सुलभ बनाया जाए। खास तौर पर छोटे शहरों और टियर-2, टियर-3 बाजारों में यह ऑफर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
